ONE Fight Night 9 के मेन कार्ड में लोबो, फिटिकेफु और सांगियाओ ने बड़ी जीत दर्ज कर प्रभावित किया

Saemapetch Fairtex Felipe Lobo ONE Fight Night 9 49

ONE Championship ने ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty के रूप में बैंकॉक में वापसी की, जहां मेन कार्ड में 8 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

इस इवेंट को शनिवार, 22 अप्रैल को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से Prime Video पर लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें कई उभरते हुए स्टार्स ने ONE में अपनी छाप छोड़ी।

नोंग-ओ हामा के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी की जीत से पहले जानिए इवेंट में क्या-क्या हुआ।

अबेवी की कठिन चुनौती को पार कर अमीर ने अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा

को-मेन इवेंट में 2 बेहतरीन लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स आमने-सामने आए, जहां #4 रैंक के कंटेंडर हलील अमीर ने मॉरिस अबेवी की चुनौती को पार करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

अमीर की स्ट्राइकिंग जबरदस्त रही, जिसकी मदद से उन्होंने पहले राउंड में स्विस एथलीट को 2 बार नॉकडाउन किया। मगर इस बीच उन्हें अबेवी के जबरदस्त स्टैमिना के कारण संघर्ष भी करना पड़ा।

दूसरे राउंड में भी अबेवी ने फ्रंट-फुट पर रहकर फाइट की आर इस दौरान टेकडाउन और ग्रैपलिंग गेम पर निर्भर रहे। वो एक समय पर मैच को फिनिश करने के करीब भी आ गए थे, लेकिन अमीर किसी तरह मैच में बने रहे।

इस फाइट में अमीर के ग्रैपलिंग गेम ने बड़ा अंतर पैदा किया। अंतिम राउंड में उन्होंने अबेवी पर बैक कंट्रोल प्राप्त कर ‘सुलोव स्ट्रेच’ लगाया। हालांकि अबेवी इससे बच निकले, लेकिन आखिरी समय तक अमीर ने फाइट को फिनिश करने का प्रयास जारी रखा था।

इस शानदार वापसी के लिए अमीर ने तीनों जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई और अब उनका रिकॉर्ड 9-0 का हो गया है।

मासूनयाने ने मिनोवा को हराया

#2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर बोकांग मासूनयाने, रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद हिरोबा मिनोवा को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट के बहुत करीब पहुंच गए हैं।

मैच के शुरुआती क्षणों में “लिटल जायंट” की ओर से 2 लो-ब्लो लगे, इसलिए 2 बार मैच को रोका गया।

जब फाइट दोबारा शुरू हुई तब मासूनयाने ने बिना समय गंवाए टेकडाउन का प्रयास किया। मिनोवा ने बॉटम पोजिशन में रहते हुए भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में रेसलिंग में राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता को जीत से दूर नहीं ले जा पाए।

सर्वसम्मत निर्णय से आई इस जीत के बाद मासूनयाने का प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड अब 9-1 का हो गया है।

लोबो ने सैमापेच को नॉकआउट कर चौंकाया

फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो ने #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई स्टार सैमापेच फेयरटेक्स को नॉकआउट कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

ब्राजीलियाई एथलीट को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, वहीं दूसरे राउंड में सैमापेच के लेफ्ट हुक से नॉकडाउन भी हुए। मगर अंतिम राउंड में “डिमोलिशन मैन” ने जबरदस्त वापसी करते हुए यादगार जीत दर्ज की।

लोबो के खतरनाक राइट पंच के प्रभाव से सैमापेच को लड़खड़ाते देखा गया। उन्होंने उसके बाद कई प्रभावशाली स्ट्राइक्स लगाईं और तीसरे राउंड में 1 मिनट 56 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

30 वर्षीय एथलीट का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 22-8 का हो गया है और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग से 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

ज़ाम्बोआंगा ने मेज़ाबार्बा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने जूली मेज़ाबार्बा को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर एटमवेट रेंकिंग्स में तीसरे स्थान को कायम रखा है।

ज़ाम्बोआंगा ने 3 राउंड्स तक चले MMA मुकाबले में अपनी ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को डोमिनेट किया। इस दौरान फिलीपीना एथलीट का स्ट्राइकिंग गेम देखने लायक रहा।

26 वर्षीय स्टार ने ओवरहैंड से लेकर हुक्स भी सटीक निशाने पर लगाए। जब भी दोनों एथलीट्स ने खतरनाक तरीके से अटैक किया, उसमें हर बार ज़ाम्बोआंगा बेहतर साबित हुईं। वहीं जब मेज़ाबार्बा ने रणनीति में बदलाव करते हुए टेकडाउन की कोशिश की, तब T-Rex MMA टीम की प्रतिनिधि ने अच्छा डिफेंस दिखाते हुए क्लिंच गेम में अपनी विरोधी पर बढ़त बनाई।

15 मिनट के एक्शन के बाद तीनों जजों ने ज़ाम्बोआंगा के पक्ष में फैसला सुनाया। ये उनकी लगातार दूसरी जीत रही और अब उनका MMA रिकॉर्ड 10-2 पर पहुंच गया है।

फिटिकेफु ने डा सिल्वाको पहले राउंड में सबमिशन से हराया

ईसी फिटिकेफु को अपनी नॉकआउट पावर के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने अपनी ग्राउंड स्किल्स के दम पर ब्राजीलियाई कंटेंडर वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा को सबमिशन से हराया है।

फिटिकेफु ने इस वेल्टरवेट MMA बाउट की शुरुआत में टेकडाउन स्कोर किया, वहीं डा सिल्वा को अपने प्रतिद्वंदी को बढ़त बनाने से रोकने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

रिंग के कॉर्नर में रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने डा सिल्वा पर किमूरा लॉक लगाने की कोशिश की और इसी दौरान बैक कंट्रोल प्राप्त किया। यहां से 30 वर्षीय एथलीट ने दमदार रीयर-नेकेड चोक लगाकर पहले राउंड में 4 मिनट 15 सेकंड के समय पर जीत हासिल की।

इस जीत से फिटिकेफु का MMA रिकॉर्ड 8-1 का हो गया है, जिसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

मेंग ने 3 राउंड तक चले मैच में कार्डोसो को मात दी

उभरती हुई चीनी स्टार मेंग बो ने स्ट्रॉवेट MMA बाउट में डयाने “डे मॉन्स्टर” कार्डोसो के खिलाफ मैच में पूरी ताकत झोंकते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

27 वर्षीय चीनी एथलीट ने 3 राउंड्स तक चले मैच में शानदार बॉक्सिंग गेम दिखाया। उन्होंने अपनी विरोधी को कई बार राइट हैंड लगाकर क्षति पहुंचाई।

फाइट जब ग्राउंड पर आई, तब भी मेंग ने सफलता पाई क्योंकि वो अंतिम राउंड्स में टॉप कंट्रोल हासिल करने में सफल रही थीं।

इस जीत से स्ट्रॉवेट कंटेंडर ने अपने MMA रिकॉर्ड को बेहतर कर 21-6 पर पहुंचा दिया है।

टेन पॉ ने खतरे से उबरते हुए हान को फिनिश किया

असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ ने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को फिनिश कर ONE में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

149.5 पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड में दोनों ओर से खतरनाक स्ट्राइक्स लगती देखी गईं। इस बीच दूसरे राउंड में एक लेफ्ट हुक के प्रभाव से “द अमेरिकन निंजा” नॉकडाउन हो गए थे। टेन पॉ ने काउंट का जवाब देते हुए हान पर दमदार शॉट्स लगाए।

टेन पॉ ने तीसरे राउंड में भी आक्रामक तरीके से अटैक किया और उनके राइट हैंड के प्रभाव से चीनी एथलीट लड़खड़ाने लगे थे। अमेरिकी स्टार ने अपने विरोधी को पंचों से खूब क्षति पहुंचाई, जिसके कारण रेफरी को तीसरे राउंड में 52 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित करना पड़ा।

इस जीत से 33 वर्षीय एथलीट का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 13-2 पर पहुंच गया है। वहीं मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में उन्होंने MMA में आने के संकेत भी दिए हैं।

सांगियाओ ने फारिनेली को पहले राउंड में सबमिशन से हराया

ONE Fight Night 9 के पहले मैच में झान लो “द मशीन” सांगियाओ ने मैटियस “एल रास्टा” फारिनेली को पहले राउंड में हराकर अपने करियर में लगातार छठे मैच में अपने विरोधी को फिनिश किया है।

20 वर्षीय एथलीट ने 149.75 पाउंड कैचवेट MMA बाउट में झानलो ने फारिनेली को लेग किक्स और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस से खूब क्षति पहुंचाई। इसके कारण अर्जेंटीनी एथलीट को मजबूरन टेकडाउन के लिए आगे आना पड़ा, वहीं झानलो ने नीबार लगाकर खुद को डिफेंड किया।

“एल रास्टा” ने फिलीपीनो स्टार की बैक को निशाना बनाना चाहा, लेकिन इससे सांगियाओ को खतरनाक सबमिशन मूव लगाने का मौका मिला। सांगियाओ ने पहले राउंड में 58 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से Team Lakay के प्रतिनिधि का MMA रिकॉर्ड 6-0 का हो गया है और लगातार दूसरी बार 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस प्राप्त किया।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)