मत्सुशीमा के खिलाफ अपने शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर को जारी रखना चाहते हैं टोनन

Garry Tonon IMG_1136 768x512

पिछले एक साल से किसी मैच का हिस्सा ना बनने के बाद #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन वापसी करने को तैयार हैं।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आए स्टार का सामना शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा से होगा।

टोनन का ONE Championship रिकॉर्ड 5-0 का है और पिछले 2 मैचों को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं। अगले मैच में जीत दर्ज कर वो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैच के दौरान मैं किसी अन्य चीज के बारे में नहीं सोचता।”

“सर्कल में एंट्री लेने के बाद जीत दर्ज करना और अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करना ही मेरा लक्ष्य होता है। मुझे लगता है कि इस मैच में भी मुझे बढ़त मिलने वाली है।”

इतनी सफलता प्राप्त करने के बाद भी अमेरिकी एथलीट रुकने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कई तरीके के नए मूव्स भी सीखे हैं और यही मूव्स उन्हें स्टार्स से भरे डिविजन पर विजय प्राप्त कर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिला सकते हैं।

उन्होंने कहा, “ऐसी कोई एक स्किल नहीं है जिसपर मैं सबसे ज्यादा ध्यान दे रहा हूं, मैं केवल अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार कर रहा हूं। अभी ये सफर लंबा चलने वाला है।”

अभी तक टोनन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने तक का सफर शानदार रहा है।

उनकी सफलता का श्रेय ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कोच जॉन डैनाहर को भी जाता है, जो Evolve MMA और Team Renzo Gracie के साथ मिलकर भी काम करते हैं।

टोनन ने कहा, “जॉन हमेशा एकीकरण के सिद्धांत पर आगे बढ़ते आए हैं। हां, मेरी जिउ-जित्सु स्किल्स अच्छी हैं लेकिन जिउ-जित्सु, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बहुत कम इस्तेमाल में लिया जाता है।”

“इस बात में भी संदेह नहीं कि जिउ-जित्सु सबसे अच्छे मार्शल आर्ट्स में से एक है। जिउ-जित्सु को दूसरी स्किल्स के साथ जोड़कर आप एक अच्छे एथलीट बन सकते हैं। मैं भी शुरुआत से इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ता आया हूं।”



ONE: IRON WILL में रिचर्ड कॉर्मिनल के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने इसी तरह की स्किल्स की मदद से जीत दर्ज की थी।

उस मैच में दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज कर टोनन ने सभी को चौंका दिया था। माउंट पोजिशन में रहते उन्होंने तब तक पंच और एल्बोज लगानी जारी रखीं, जब तक मैच समाप्त नहीं हो गया।

टोनन ने कहा, “बढ़त प्राप्त करने के बाद मैं अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने के मौके को नहीं छोड़ना चाहता। माउंट पोजिशन में रहते हुए भी आपने अटैक नहीं किया तो मुश्किलें जरूर बढ़ने वाली हैं। इससे प्रतिद्वंदी को वापसी करने का आसान मौका मिल जाएगा।”

कॉर्मिनल के खिलाफ जीत ने दर्शा दिया था कि BJJ एथलीट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए बड़ा खतरा हैं। इसके बाद राहुल राजू को भी पहले राउंड में सबमिशन से हराकर खुद को बेहतर एथलीट साबित किया। 4 महीने बाद हुए ONE: HEART OF THE LION में सुंग जोंग ली के खिलाफ भी उन्हें सबमिशन से जीत मिली।

पिछले 2 मैचों में उन्होंने ONE: A NEW ERA में एंथनी एंगलेन और ONE: ENTER THE DRAGON में योशिकी नाकाहारा को पहले राउंड में फिनिश कर दिया था। इसी कारण वो फेदरवेट डिविजन के #5 रैंक के कंटेंडर बने।

Garry Tonon submits Yoshiki Nakahara with his trademark leg lock

इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि टोनन का लक्ष्य फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना है। अन्य एथलीट्स भी इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी एथलीट को चुनौतियों का सामना करना पसंद है।

उन्होंने कहा, “अभी थान ली और मार्टिन गुयेन का रीमैच भी हो सकता है इसलिए चैंपियनशिप मैच मिलने से पहले मुझे एक और मैच मिल सकता है। लेकिन एक जीत मुझे बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है।”

“द लॉयन किलर” को पहले मत्सुशीमा की चुनौती से पार पाना होगा और वो जापानी एथलीट को एक कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में देख रहे हैं।

टोनन ने कहा, “मैं एक ऐसे एथलीट का सामना कर रहा हूं, जो गुयेन को टाइटल के लिए चैलेंज कर चुके हैं और उस मैच में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था।”

“वो फिनिश जरूर हुए, लेकिन मैच में काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिला। मैच में कुछ मौकों पर मार्टिन संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे।

“मैंने मत्सुशीमा के प्रदर्शन को करीब से परखा है। वो मूवमेंट करते हुए किक्स बहुत लगाते हैं और दूर रहकर अटैक करना पसंद करते हैं, लेकिन मौका देखते ही टेकडाउन का प्रयास करने से भी पीछे नहीं हटते। उनके टेकडाउन काफी अच्छे होते हैं और मुझे उनसे बचकर रहना होगा।

“मैं इसे खतरा नहीं मानता क्योंकि मैं इस समस्या से निजात पा सकता हूं।”

American grappling stud Garry Tonon screams in joy bout his quick submission win

हार मिले जा जीत, “द लॉयन किलर” फैंस को धमाकेदार एक्शन दिखाना चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने फैंस और आलोचकों दोनों से इस मैच को देखने का आग्रह किया है।

टोनन ने कहा, “मेरा स्टाइल ऐसा है कि मैं मूवमेंट बहुत करता हूं। हार्मोन थेरेपी के कारण भी ऐसा हो सकता है, लेकिन मेरे लिए एक जगह पर बने रहना काफी कठिन है।”

“मैं जानता हूं कि काफी लोग इस बात की कामना कर रहे होंगे कि वो टोनन को नॉकआउट होते देखें। इस मैच में आपको ऐसा भी देखने को मिल सकता है क्योंकि मैच किसी भी दिशा में आगे बढ़ सकता है।”

फिर भी “द लॉयन किलर” को-मेन इवेंट में हारना तो बिल्कुल नहीं चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं इस मैच को जल्दी समाप्त होते देख पा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैच पहले राउंड में सबमिशन या TKO से समाप्त होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार सबमिशन

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)