ONE: BIG BANG के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार सबमिशन

Garry Tonon DC 5638 768x512

ONE Championship के अगले इवेंट में कई तगड़े एथलीट्स भाग ले रहे हैं और इनमें कुछ ऐसे भी हैं, जो कई यादगार सबमिशन फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करने के लिए मजबूर करना चाहेंगे।

यहां आप ONE: BIG BANG के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

टोनन का 55 सेकंड में आया फिनिश

मई 2019 में #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने साबित कर दिया था कि उनका नाम दुनिया के बेस्ट सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में क्यों गिना जाता है।

कई बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन का सामना ONE: ENTER THE DRAGON में जापानी स्टार योशिकी नाकाहारा से हुआ। सभी को उम्मीद थी कि इनके बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन मैच को फिनिश होने में मात्र 55 सेकंड लगे।

शुरुआत में टोनन रिंग में काफी मूवमेंट कर रहे थे, अपने प्रतिद्वंदी के पंचों से बचकर किक्स से काउंटर अटैक कर रहे थे। कुछ सेकंड बाद ही अमेरिकी एथलीट ने पंच लगाने शुरू किए और इसी बीच जापानी एथलीट के दाएं पैर को जकड़ा, ऐसा लग रहा था जैसे वो टेकडाउन करने वाले हैं।

इसके बजाय टोनन ने उनके पैर को जकड़े रखा, खुद पीछे की ओर गिरे और दबाव बनाना शुरू कर दिया। नाकाहारा का पैर अब फंस चुका था, टोनन ने ग्रिप को बदला, हील हुक लगाया और तब तक दबाव बनाए रखा, जब तक जापानी एथलीट ने टैप आउट नहीं कर दिया।

फैंस को ONE: BIG BANG में भी टोनन से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए, जहां उनका सामना #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा से होगा।



किंगड ने अपने हमवतन एथलीट को हराया

डैनी “द किंग” किंगड को उनकी वुशु स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने ग्रैपलिंग गेम में भी सुधार किया है। दिसंबर 2016 में ONE: AGE OF DOMINATION में फैंस को उनकी बेहतरीन सबमिशन स्किल्स देखने को मिलीं।

अभी उनके फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट यूजीन टोक्वेरो के साथ मैच को शुरू हुए 30 ही सेकंड हुए थे, तभी किंगड ने बॉडी किक लगाई।टोक्वेरो ने उनके पैर को पकड़ा और टेकडाउन करने की कोशिश में उन्हें पंचों का प्रभाव भी झेलना पड़ा। “द किंग” ने अपने हमवतन एथलीट को चौंकाते हुए मैट पर गिराया और टॉप पोजिशन प्राप्त की।

टोक्वेरो स्टैंड-अप गेम में वापसी कर ही नहीं पाए, किंगड ग्राउंड गेम में रहकर लगातार अटैक कर रहे थे, लगातार अपनी पोजिशन में बदलाव और सबमिशन की कोशिश के समय भी कई दमदार स्ट्राइक्स लगा रहे थे।

पहले राउंड के आखिरी मिनट में “द किंग” ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और अपने प्रतिद्वंदी के दाएं हाथ को जकड़ा। टोक्वेरो को अंदाजा हो चुका था कि आर्मबार लगने वाला है इसलिए उन्होंने उससे बचने के लिए अपने हाथों को एकसाथ जोड़ लिया। ये रणनीति उनके लिए कारगर साबित नहीं हुई क्योंकि किंगड लगातार सिर पर एल्बोज से प्रहार कर रहे थे।

टोक्वेरो ने जैसे ही अपने हाथ खोले, Team Lakay के स्टार ने साइड कंट्रोल प्राप्त करते हुए आर्मबार लगाया और अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

ONE: BIG BANG में “द किंग” का सामना #3 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव से होगा और वो अख्मेतोव को फिनिश करने वाले पहले एथलीट भी बन सकते हैं।

टोरेस ने ‘टाइनी डॉल’ को टैप आउट करने के लिए मजबूर किया

थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार रिका “टाइनी डॉल” इशिगे के ONE करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई, लेकिन अगस्त 2017 में ONE: KINGS & CONQUERORS में जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस ने उनके मोमेंटम को बिगाड़ दिया।

उस समय अपराजित रहीं इशिगे ने पहले राउंड में बढ़त बनाई, लेकिन टोरेस ने दूसरे राउंड में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा।

फिलीपीना एथलीट स्ट्राइकिंग के जरिए इशिगे को थकाना चाहती थीं। “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” ने अपने बाएं हाथ से इशिगे की बॉडी किक को पकड़ा और तुरंत राइट पंच और लेग किक्स लगानी शुरू कर दीं और टेकडाउन भी किया। स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद Catalan Fighting System की मेंबर ने शॉट्स लगाए और “टाइनी डॉल” को दमदार ओवरहैंड राइट्स से क्षति पहुंचाई।

टोरेस ने एक और बॉडी किक को पकड़ा, इस बार उन्होंने ओवरहैंड लगाकर इशिगे को मैट पर गिराया।

फिलीपीना स्टार ने अपनी प्रतिद्वंदी के पैर को जकड़ा और टॉप पोजिशन में रहते ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया। जैसे ही इशिगे ने अपने सिर को इधर से उधर किया, टोरेस ने अपने बाएं हाथ को उनकी चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाने में सफलता पाई।

थाई एथलीट को अत्यधिक दबाव के कारण टैप आउट करना पड़ा।

अब 4 दिसंबर को टोरेस की भिड़ंत भारतीय स्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार सबमिशंस

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35