ONE: COLLISION COURSE में गफूरोव और सादुलेव समेत कई बड़े स्टार्स को जगह मिली

Hawaiian MMA Fighter Lowen Tynanes

ONE Championship ने साल के आखिरी लाइव इवेंट की तैयारी करनी शुरू कर दी है।

साल 2020 का आखिरी इवेंट ONE: COLLISION COURSE सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसका प्रसारण शुक्रवार, 18 दिसंबर को दुनिया के बहुत सारे देशों में लाइव होगा।

कई महीनों के बाद फैंस ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ को मेन इवेंट मैच में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के विजेता रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना है।

इसके अलावा भी बाउट कार्ड में कई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स शामिल हैं, जो अच्छे प्रदर्शन की यादों को साथ लिए 2021 में प्रवेश करना चाहेंगे।

Lowen Tynanes DC 5411.jpg

को-मेन इवेंट में अपराजित एथलीट लोवेन टायनानेस की भिड़ंत पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव से होगी।

टायनानेस का करियर अभी तक शानदार रहा है। सितंबर 2011 में अपने प्रोफेशनल डेब्यू के बाद अमेरिकी एथलीट का रिकॉर्ड 10-0 का रहा है, इस दौरान उन्हें पूर्व लाइटवेट चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर कोजी “द कमांडर” एंडो के खिलाफ भी जीत मिली।

जनवरी 2019 में ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में होनोरियो “द रॉक” बानारियो के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज करने के बाद टायनानेस को कमर में आई चोट के कारण लंबा ब्रेक लेना पड़ा।

अमेरिकी राज्य हवाई निवासी एथलीट अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से जीत दर्ज कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहते हैं।

Dagestani grappler Marat Gafurov puts Narantungalag Jadambaa in a rear-naked choke

टायनानेस अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहते हैं, लेकिन गफूरोव भी अपने प्रतिद्वंदी के मोमेंटम को बिगाड़ने को बेताब हैं।

गफूरोव का नाम एक समय पर फेदरवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में लिया जाता था।

दागेस्तानी एथलीट ने अक्टूबर 2014 में ONE को एक अपराजित एथलीट के तौर पर जॉइन किया था और आगे चलकर लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की, जो रीयर-नेकेड चोक से आई और ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

बढ़ती प्रतिद्वंदिता के कारण “कोबरा” टाइटल को हार बैठे, लेकिन वो अभी भी 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की तरफ मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अगर वो टायनानेस के परफेक्ट रिकॉर्ड पर अंकुश लगा पाए तो जरूर गफूरोव का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Russian star Yusup Saadulaev cracks Daichi Takenaka with a hook

बाउट कार्ड में #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव अपराजित अमेरिकी स्टार ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन और कंबोडियाई एथलीट चान रोथाना भी शामिल हैं।

वहीं अमीर खान अपने होमटाउन में भी परफ़ॉर्म करने वाले हैं, जिन्हें जरूर फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा।

Evolve टीम के स्टार ने अपने पिछले मैच में राहुल “द केरल क्रशर” राजू को हराया और उस नॉकआउट जीत को उन्होंने ब्रेन कैंसर से जूझ रहे अपने पिता ताजुद्दीन को समर्पित किया। खान एक बार फिर अपने पिता को दूसरी जीत की खुशी देना चाहेंगे।

Live action shots of MMA fighters Amir Khan and Rahul Raju from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

ONE: INSIDE THE MATRIX की सफलता के बाद ONE: COLLISION COURSE को भी ONE ने सिंगापुर की सरकार के साथ मिलकर लाइव आयोजित करने का प्लान तैयार किया है।

ONE: COLLISION COURSE में “सुपरफैन” टिकट खरीदने वाले फैंस को शो को लाइव देखने का मौका मिलेगा। हर एक टिकट की कीमत 188 सिंगापुर डॉलर है और फैंस को आरामदायक सीट मुहैया कराई जाएंगी, सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा और साथ ही 80 सिंगापुर डॉलर की कीमत की ONE मर्चेंडाइज़ भी दी जाएगी।

ये ऑफर सीमित समय तक है और ticketmaster.sg पर जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं।

Evolve MMA's Troy Worthen steps into the Singapore Indoor Stadium for his bout with Mark Fairtex Abelardo

ONE: COLLISION COURSE का पूरा कार्ड

  • नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • मरात गफूरोव vs. लोवेन टायनानेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • युसुप सादुलेव vs. ट्रॉय वर्थेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • अमीर खान vs. डेई सुंग पार्क (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • चान रोथाना vs. शी वेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • रेमंड मागोमेडालिएव vs. एडसन मार्केस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)

ये भी पढ़ें: अगले महीने ONE: BIG BANG में होगा ऋतु फोगाट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs