ONE: BIG BANG का प्रसारण कैसे देखें

Garry Tonon DC 5019 768x512

शुक्रवार, 4 दिसंबर को मार्शल आर्ट्स की धमाकेदार रात के साथ “द लॉयन सिटी” में ONE Championship की वापसी हो रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: BIG BANG का आयोजन किया जाएगा, सात बाउट वाले कार्ड में शुरु से लेकर अंत तक दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

मेन इवेंट में 3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन और 2 बार के रूसी किकबॉक्सिंग चैंपियन इवान कोंद्रातेव के बीच ONE Super Series फेदरवेट मुकाबला देखने को मिलेगा।

को-मेन इवेंट मैच में टॉप रैंक के फेदरवेट कंटेंडर्स कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन साबित करना चाहेंगे कि वर्ल्ड टाइटल मैच किसे मिलना चाहिए।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: BIG BANG को 150 से भी ज्यादा देशों में प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

इसके अलावा अगर आप सिंगापुर में रहते हैं तो 250 सुपरफैंस को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लाइव शो देखने का मौका मिल सकता है। टिकट आप यहां से खरीद सकते हैं।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 1 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports, BesTV, Kwai या iQiYi पर देख सकते हैं।

इसके अलावा बुधवार, 9 दिसंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 12 और 13 दिसंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 5 दिसंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

Channel 5 पर रात 10 बजे से इवेंट लाइव आएगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: BIG BANG का अपडेटेट कार्ड

  • मरात ग्रिगोरियन vs. इवान कोंद्रातेव (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • कोयोमी मत्सुशीमा vs. गैरी टोनन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • एंडरसन सिल्वा vs. मुरात आयगुन (किकबॉक्सिंग – लाइट हेवीवेट)
  • एंडी सावर vs. झांग चुन्यू (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • बोकांग मासूनयाने vs. रेने कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • जिहिन राडज़ुआन vs. बी गुयेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. जोमारी टोरेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: BIG BANG को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25