स्टेफ़र रहार्डियन ने हर रैंक स्ट्रॉवेट स्टार पर निशाना साधा

Stefer Rahardian

स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन को ONE Championship के टॉप इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में देखा जाता है लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं हैं। इसके बजाय वो एक दिन भार वर्ग के शीर्ष पर जाने की उम्मीद रखते हैं।

जकार्ता के एथलीट का सपना है कि वो ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को हासिल करें लेकिन उन्होंने ONE की एथलीट रैंकिंग्स को देखा है और उन्हें पता है कि उनके रास्ते में 5 प्रतियोगी और एक वर्ल्ड चैंपियन हैं। इसमें से वो दो नामों के साथ पहले ही सर्कल में मुकाबला कर चुके हैं।

ONE के इवेंट्स की अब वापसी हो रही है और इसके साथ ही इंडोनेशिया के शीर्ष स्टार अपनी शानदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रहार्डियन ने डिविजन के चैंपियन और रैंक्ड स्ट्रॉवेट एथलीट्स के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो गोल्ड के करीब पहुंच सकते हैं।

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ

ONE Strawweight World Champion Joshua PAcio after his win against Alex Silva

स्टेफ़र रहार्डियन: पैचीओ एक संपूर्ण एथलीट हैं, जिनके पास अनोखा स्किल्स सेट है और उनके पास ताकतवर शरीर भी है। अगर हम उनकी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग में योग्यताओं पर नजर डालें तो मैं मानता हूं कि वो शीर्ष स्टार हैं।

“द पैशन” के पास काफी बढ़िया स्ट्राइकिंग है और ये उनके ग्रैपलिंग डिफेंस की स्किल्स को ज्यादा खास बनाता है और कुछ ऐसा (जनवरी 2020 में) नजर आया जब उनका सामना जबरदस्त ग्रैपलर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा से हुआ था। वो “लिटल रॉक” के कई ग्रैपलिंग अटैक्स को रोकने में सफल रहे थे। [इसी कारण से] वो चैंपियन हैं!

#1-रैंक के दावेदार योसूके “द निंजा” सारूटा

Japanese mixed martial artist Yosuke Saruta celebrates his big victory

स्टेफ़र रहार्डियन: मैं मानता हूं कि योसूके “द निंजा” सारूटा का फाइटिंग स्टाइल योशिताका “नोबिता” नाइटो से मिलता-जुलता है। हालांकि, सारूटा के हाथों में जरूर ही ज्यादा ताकत है और वो अपने विरोधी का सामना करने के दौरान शानदार नॉकआउट्स निकाल सकते हैं।

मैं मानता हूं कि उनका शीर्ष प्रतियोगी होना एक सही चीज़ है और उनके पास ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का एक और मौका रहेगा।

#2-रैंक के दावेदार योशिताका “नोबिता” नाइटो

Japanese mixed martial artist Yoshitaka Naito walks to the Circle dressed as Nobita

स्टेफ़र रहार्डियन: वो ऐसे पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं जिनके पास अच्छा फुटवर्क है। उनके पास बढ़िया फुर्ती है। जो भी इस ताकतवर जापानी एथलीट का सामना करे, उसे ग्रैपलिंग और ग्राउंड गेम पर ध्यान रखना होगा।



#3-रैंक के दावेदार रेने “द चैलेंजर” कैटलन

Philippine martial artist Rene Catalan leaps forward with a punch

स्टेफ़र रहार्डियन: मैं मानता हूं कि रेने कुछ ऐसे एथलीट्स में से एक हैं जो एक दिग्गज बनेंगे। उनके पास जरूर अनुभव और स्ट्राइकिंग में जबरदस्त योग्यता है।

उन्हें (नवंबर 2019 में) ONE: MASTERS OF FATE में पैचीओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिलते हुए देखने पर काफी अच्छा लगा था।

साथ ही ONE: REIGN OF KINGS में मेरा कैटलन के साथ पिछला अनुभव बढ़िया रहा था (जहां जुलाई 2018 में रहार्डियन को करियर की पहली हार मिली थी)। उनके प्रदर्शन में सबसे बढ़िया चीज़ थी, उनकी स्ट्राइकिंग में जबरदस्त योग्यता। संक्षेप में बताया जाए तो मैं उन्हें ऐसे एथलीट के रूप में देखता हूं, जिसके पास प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में जबरदस्त अनुभव है।

#4-रैंक के दावेदार एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा

Brazilian mixed martial artist Alex Silva raises his hand in victory in November 2019

स्टेफ़र रहार्डियन: मेरा मानना है कि सिल्वा सबसे बढ़िया पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियंस में से एक हैं।

मैं मानता हूं कि जब (अगस्त 2019 में) आयोजित हुए ONE: DREAMS OF GOLD में मेरा उनके साथ मुकाबला हुआ था तो वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु का सही तरह से प्रदर्शन करने में सक्षम रहे थे। ये चीज़ आप उनकी अंतिम बाउट्स में देखने में सक्षम रहेंगे क्योंकि वो अपने विरोधियों की मूवमेंट्स को रोकने के लिए सही तरह से BJJ की तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।

मुझे गर्व है कि मैंने सिल्वा के साथ सर्कल में काम किया। खैर, मुझे बाउट में उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ करनी होगी। वो मुकाबला मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक खास मुकाबला रहा था।

#5-रैंक के दावेदार लिटो “थंडर किड” आदिवांग

Team Lakay's Lito Adiwang celebrates his victory over Pongsiri Mitsatit

स्टेफ़र रहार्डियन: मैं मानता हूं कि ये नए स्टार ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर प्रचार के योग्य है क्योंकि उनका पिछला रन बढ़िया रहा और उन्होंने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में काफी सारी चीज़ें हासिल की हैं।

साथ ही जब मैंने ONE वॉरियर सीरीज के दिनों के दौरान उनकी बाउट्स देखी तो आदिवांग को ज्यादातर जीत शानदार नॉकआउट्स और सबमिशन से मिली है। अंत में, मैं मानता हूं कि उन्होंने मेन रोस्टर पर अपना स्थान कमाया है और वो ग्लोबल स्टेज पर सबसे अच्छे एथलीट्स में से एक है।

ये भी पढ़ें: स्टेफर रहार्डियन ने जीवन को बल देने वाली चीजों के बारे में बताया

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4