रेने कैटलन स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए एक और मुकाबले की कर रहे हैं उम्मीद

Rene Catalan

रेने “द चैलेंजर” कैटलन उम्मीद कर रहे हैं कि वो एक बार फिर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए दूसरा मौका हासिल कर पाएंगे।

पिछले साल नवंबर में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने #3 रैंक के स्ट्रॉवेट स्टार की 6 बाउट्स की जीत की स्ट्रीक तोड़ दी थी और अब उनका टाइटल जीतने का सपना भी पीछे छूट गया है।

41 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने कहा, “शायद मेरी उम्र थोड़ी ज्यादा हो गई है लेकिन किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए, मैं अभी भी अपने लक्ष्य, वर्ल्ड टाइटल जीत की ओर निगाहें टिका चुका हूं।”

“मैं वहां तक पहुंचने के लिए हर किसी का सामना करना के लिए तैयार हूं, इस दौरान मैं अपने देश फिलीपींस के स्टार्स का सामना न करने का प्रयास करूंगा।”

इस बात से साफ पता चलता है कि कैटलन अपने देश के #5 रैंक के लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना करना पसंद नहीं करेंगे।

हालांकि, इसके बावजूद उनके निशाने पर 3 व्यक्ति रहेंगे जिसमें #1 रैंक के स्ट्रॉवेट स्टार योसूके “द निंजा” सारूटा, #2 रैंक के योशिताका “नोबिता” नाइटो और #4 रैंक के एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा का नाम शामिल है।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन सारूटा के खिलाफ एक मुकाबला रोचक रहेगा। आदिवांग के अलावा जापानी स्टार ही ऐसे स्टार हैं जिनका सामना कैटलन से नहीं हुआ है।

इस स्टार ने कहा, “सारूटा एक बढ़िया एथलीट हैं। वो काफी ताकतवर हैं।”

“मैं मानता हूं कि अगर वो (अप्रैल 2019 में) जोशुआ पैचीओ के खिलाफ एक गलती नहीं करते तो वो उन्हें फिर हरा देते [और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को रिटेन कर लेते।]”



हालांकि, नाइटो या सिल्वा के खिलाफ रीमैच के लिए भी कैटलन तैयार हैं।

फिलीपीनो का प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डेब्यू असल में 7 साल पहले ONE: KING AND CHAMPIONS में “लिटल रॉक” के खिलाफ हुआ था।

सिल्वा ने पहले ही राउंड में आर्मबार की मदद से कैटलन को हरा दिया था लेकिन इलोइलो सिटी के निवासी को पता है कि अब वो काफी अलग प्रतियोगी बन चुके हैं।

कैटलन ने कहा, “अगर मैं फिर सिल्वा का सामना करता हूं तो मुझे ग्राउंड डिफेंस पर ध्यान लगाना होगा। उन जैसे खतरनाक व्यक्ति का सामना करने के लिए अच्छी तैयारी करना जरूरी है।”

Philippine martial artist Rene Catalan leaps forward with a punch

जब #2 रैंक के स्टार की बात आती है तो चीज़ें थोड़ी बदल जाती हैं।

मार्च 2019 में आयोजित हुए ONE: REIGN OF VALOR में कैटलन पहले स्टार बने जो नाइटो को फिनिश कर पाए। वो मानते हैं कि “नोबिता” स्कोर को बराबर करने के लिए उत्साहित होंगे।

फिलीपीनो ने कहा, “वो मेरे खिलाफ जरूर दोहरी मेहनत करेंगे। वो एलेक्स सिल्वा के खिलाफ बदलाव करने की तरह उनके खिलाफ भी बदलाव करना पसंद करेंगे।”

“मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपनी स्ट्राइकिंग को सुधारेंगे और ग्राउंड पर अपनी ताकत दर्शाने के पहले पैरों पर भी थोड़ी फाइट करेंगे।”

Philippine mixed martial artist Rene Catalan lands a roundhouse kick

जब उनसे अपने अगले संभावित प्रतिद्वंदी स्टार्स के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन वो मानते हैं कि नाइटो एक सही विकल्प होंगे।

फिलीपीनो ने कहा, “मुझे #1 पर नजर डालने के लिए पहले #2 रैंक वाले स्टार को हराना होगा।”

“सारूटा इस समय #1 एथलीट हैं। मैं चौंकूंगा नहीं अगर वो फिर पैचीओ का सामना करें, इसलिए मेरे लिए नाइटो के साथ रीमैच पाना संभव है।”

ये भी पढ़ें: रॉबिन कैटलन पिछली हार का कर्जा उतारने के लिए डेडामरोंग से बाउट को हैं बेताब

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4