रॉबिन कैटलन पिछली हार का कर्जा उतारने के लिए डेडामरोंग से बाउट को हैं बेताब

Philippine mixed martial artist Robin Catalan with the ring girls and winner's medal

रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन के दिमाग में जब भी अपने ONE Championship के भविष्य की बात आती है तो उनके पास काफी बड़े प्लान होते हैं। हालांकि, इससे पहले वो किसी से अपना हिसाब चुकता करना चाहते हैं।

फिलीपींस के 29 साल के एथलीट पिछले नवंबर में हुए ONE: MASTERS OF FATE में गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट के खिलाफ शानदार हेड किक के जरिए नॉकआउट से जीत दर्ज करके आए हैं। ऐसे में Catalan Fighting Systems के प्रतिनिधि का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।

हालांकि, किसी भी चीज से पहले “द इलोंगो” की नजरें पहले ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक पर लगी हैं, जिन्होंने अगस्त 2017 में हुए ONE: QUEST FOR GREATNESS में उन्हें दूसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए हराया था।

उन्होंने कहा, “इस समय मैं किसी से भी बाउट करने को तैयार हूं क्योंकि लॉकडाउन के बाद मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। अगर मुझे चुनना पड़े तो मैं डेडामरोंग का सामना फिर से करना चाहूंगा।”

“मुझे लगता है कि मैं उनके खिलाफ अपनी पूरी क्षमता से नहीं बाउट नहीं कर पाया था। मेरी तैयारी पूरी नहीं थी और उनका मुझे नॉकआउट से हराना इस बात को साबित करता है।”



हार के बोझ से मुक्त होने की चाहत केवल रॉबिन के लिए ही नहीं होगी। उनके बड़े भाई और कोच रेने “द चैलेंजर” कैटलन भी डेडामरोंग के शिकार बन चुके हैं।

ऐसे में अगर “द इलोंगो” हिसाब बराबर कर पाए तो वो बड़ी चीजों पर ध्यान लगा सकेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं सबसे पहले फिनिश के लिए जाना चाहता हूं। एक तरह से ये हमारे सम्मान के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि डेडामरोंग मुझे और मेरे भाई को हरा चुके हैं। इस वजह से मैं वो सम्मान वापस पाना चाहता हूं।”

इन दिनों डेडामरोंग अपने खेल के चरम पर चल रहे हैं।

41 साल के Evolve प्रतिनिधि तीन बार Lumpinee Stadium मॉय थाई चैंपियन रह चुके हैं। अपनी पिछली चार बाउट्स में तीन जीते भी हैं। हाल ही में उन्होंने नवंबर में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में मुहम्मद “द स्पाइडर” इमरान के खिलाफ तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) के जरिए जीत हासिल की थी।

Filipino mixed martial artist Robin Catalan winds up for the punch!

हालांकि, कैटलन भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

फिलीपीनो मिक्सड मार्शल आर्टिस्ट ने 2019 में दो जीत हासिल की थीं, जिसमें बलार्ट के खिलाफ साल की सबसे अच्छी नॉकआउट में से एक और जनवरी में ONE: ETERNAL GLORY में स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन के खिलाफ मिली मुश्किल जीत शामिल है इसलिए उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

इन दोनों के बीच अगर दोबारा मैच होता है तो इसका असर ONE Championship की एथलीट रैंकिंग्स पर पड़ेगा। इसमें जीतने वाला स्ट्रॉवेट का टॉप दावेदार भी बन सकता है। ऐसे में अगर “द इलोंगो” को सिंगापुर में रहने वाले एथलीट के खिलाफ एक और मैच खेलने को मिलता है तो वो वादा करते हैं कि पूरी तरह से तैयार रहेंगे।

कैटलन ने कहा, “मैं जरूर तैयार रहूंगा। मुझे अपने कार्डियो पर काम करना होगा और रेसलिंग को थोड़ा सुधारना होगा। साथ ही शर्तिया तौर पर अपनी स्ट्राइकिंग स्किल को सुधारना होगा क्योंकि हम सब जानते हैं कि वो एक अच्छे स्ट्राइकर हैं।”

“वापसी करने पर आप मेरा ज्यादा धमाकेदार रूप देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मैं उसी तरह उत्साहित हूं कि जैसे कोई बहुत बेताब हो और उसकी इच्छा कभी पूरी न हुई हो।”

ये भी पढ़ें: रॉबिन कैटलन के भाई रेने क्यों हैं उनके हीरो

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)