सिरेगर के खिलाफ अपने अनुभव से जीत दर्ज करना चाहते हैं कैटलन

Ryuto Sawada Robin Catalan UNBREAKABLE III 1920X1280 4 768x512

रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन अभी तक इंडोनेशिया के 2 टॉप स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को हरा चुके हैं और शुक्रवार, 14 जनवरी को अपनी हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे।

ONE: HEAVY HITTERS के शुरुआती मुकाबले में 31 वर्षीय फिलीपीनो एथलीट का सामना एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर से होगा।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

कैटलन ने इससे पहले सिरेगर के हमवतन एथलीट एड्रियन “पापुआ बॉय” मैथिस और उसके बाद स्टेफर “द लॉयन” रहार्डियन को हराया। मगर लगातार तीसरे इंडोनेशियाई फाइटर के खिलाफ जीत उभरते हुए फिलीपीनो स्टार को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकती है।

एक जीत ना केवल उनके MMA करियर बल्कि उनकी टीम Catalan Fighting System को भी फायदा पहुंचाएगी।

COVID-19 महामारी ने इस जिम को काफी नुकसान पहुंचाया है क्योंकि “द इलोंगो” और उनके भाई रेने “द चैलेंजर” कैटलन जिम को खोल पाने में असमर्थ थे।

वहीं रॉबिन के बड़े भाई अभी लगातार 3 मैचों में हार चुके हैं और अपनी रिटायरमेंट के बेहद करीब खड़े हैं। दूसरी ओर, उनकी टीम मेंबर जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन” टोरेस भी संघर्ष के दौर से गुजर रही हैं। इसलिए “द इलोंगो” की एक जीत अन्य टीम मेंबर्स के अंदर आत्मविश्वास भर सकती है।

कैटलन ने एक हालिया इंटरव्यू में कई बड़े विषयों पर बात की।

ONE Championship: Catalan Fighting System के एथलीट्स को लगातार हार मिल रही हैं। उस दृष्टि से आपका एलीपिटुआ सिरेगर के खिलाफ मैच कितना महत्वपूर्ण होगा?

रॉबिन कैटलन: मैंने ट्रेनिंग करनी नहीं छोड़ी है क्योंकि मैं भी चाहता हूं कि हमारा जिम दोबारा से अच्छी लय प्राप्त करे। अब मेरे पास जिम को दोबारा सही राह पर लौटाने का मौका है इसलिए ये फाइट मेरे लिए बहुत अहम होगी। रेने कैटलन और जोमारी टोरेस भी हार रहे हैं इसलिए अब जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई है।

हमारे पिछले कुछ मैचों के परिणामों के कारण लोग अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं और काफी लोग हमसे उम्मीद छोड़ने लगे हैं। इसलिए मुझे बड़ी जीत दर्ज कर इस तरह की बातों को गलत साबित करना होगा।

ONE: क्या आप और आपकी टीम दबाव महसूस कर रहे हैं?

रॉबिन: अब हमें केवल रिंग में ही नहीं बल्कि जिम में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। महामारी का हमारे ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिससे हमारे लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं। जिम की गरिमा को बनाए रखने के लिए मुझे इस फाइट को जीतना ही होगा और इससे वित्तीय संकट से भी हम निजात पा सकेंगे।

ONE: आपके सिरेगर के खिलाफ मैच से पहले आपके बड़े भाई रेने ने आपसे क्या कहा?

रॉबिन: उन्होंने मुझे अपना ध्यान एक जगह पर केंद्रित करने की सलाह दी है। मुझे पुरानी बातों को भुलाकर इस मुकाबले पर फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने मुझे समय व्यर्थ ना करने की सलाह दी और ये भी कहा कि उनकी रिटायरमेंट करीब आ रही है इसलिए आगे चलकर मुझे काफी चीज़ों को खुद संभालना होगा।

Filipino MMA fighter Robin Catalan locks in a heel hook on Adrian Mattheis

ONE: ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे रेने की रिटायरमेंट के बाद आप Catalan Fighting System के सबसे बड़े स्टार होंगे। इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?

रॉबिन: अभी मेरे ऊपर बहुत दबाव है, लेकिन मैं जानता हूं कि वो भी संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। मेरे ऊपर दबाव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है इसलिए अब गुरु दक्षिणा देने का समय आ गया है। इस वजह से भी मैं दबाव में हूं और मुझे सभी चीज़ों को सही राह पर लौटाना होगा और इस सब की शुरुआत 14 जनवरी के मैच से हो रही है।

ONE: आप एड्रियन मैथिस और स्टेफर रहार्डियन के रूप में सिरेगर के 2 हमवतन एथलीट्स को हरा चुके हैं। क्या आप मानते हैं कि अपने साथियों की हार का बदला लेने की चाह सिरेगर को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है?

रॉबिन: मैं जानता हूं कि उन्होंने खुद को अच्छे से तैयार किया होगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि मैंने भी खुद को उनसे बेहतर तरीके से तैयार किया है। मैं वापसी के लिए इस फाइट का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था इसलिए मैंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

ONE: आपकी नजर में सिरेगर की सबसे बड़ी ताकत क्या है, जो आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकती है?

रॉबिन: वो युवा हैं इसलिए मुझे उनसे आक्रामक अंदाज में फाइटिंग की उम्मीद है। मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं और अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाऊंगा।

मैंने सर्कल में अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना किया है, कभी जीत मिली तो कभी हार। मेरी पहले भी ताकतवर फाइटर्स से भिड़ंत हुई है, जिससे मैंने काफी सबक भी सीखा। मुझे लगता है कि वही अनुभव इस मैच में मुझे फायदा पहुंचाएगा।

Filipino mixed martial artist Robin Catalan winds up for the punch!

ONE: सिरेगर ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन भी रह चुके हैं। उनके रेसलिंग गेम से निपटने के लिए क्या तैयारियां की हैं?

रॉबिन: मैंने उनके रेसलिंग गेम से निपटने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे अपने गेम पर पूरा भरोसा है। फाइट चाहे ग्राउंड पर हो या स्टैंड-अप, मैंने उन्हें हराने का प्लान बनाया है। मुझे लगता है कि इस फाइट में जीत उसे ही मिलेगी, जिसकी कंडीशनिंग बेहतर होगी।

ONE: आप वुशु और मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए काफी लोगों का मानना है कि स्ट्राइकिंग में आप अपने विरोधी से बेहतर रहेंगे। क्या आपका मानना है कि सिरेगर आपके साथ स्टैंड-अप फाइटिंग कर सकते हैं?

रॉबिन: मुझे लगता है कि वो स्ट्राइकिंग करते हुए टेकडाउन स्कोर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं उसके लिए पहले से तैयार रहूंगा। अच्छी बात ये है कि मैं इस तरह के गेम से बचने के लिए बहुत लंबे समय से ट्रेनिंग कर रहा हूं इसलिए मुझे नहीं लगता कि वो मेरे लिए ज्यादा मुश्किल खड़ी कर पाएंगे।

ONE: अगर मैच स्टैंड-अप गेम में रहकर आगे बढ़ा तो क्या आपको नॉकआउट फिनिश की उम्मीद होगी?

रॉबिन: मेरा लक्ष्य मैच को नॉकआउट से समाप्त करने पर होगा। अगर उन्होंने मेरे साथ स्ट्राइकिंग करने की कोशिश की तो जरूर नॉकआउट फिनिश हो सकता है।

Robin Catalan is carried on his coach's shoulders

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट के खिलाफ करारी हार के बाद मेंग बो ‘एक नई शुरुआत’ के लिए हैं तैयार

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.