रॉबिन कैटलन ने एलीपिटुआ सिरेगर को फिनिश करने का दावा किया – ‘मुझे उनकी स्ट्राइकिंग का कोई डर नहीं है’

Ryuto Sawada Robin Catalan UNBREAKABLE III 1920X1280 4 768x512

फिलीपीनो मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार रॉबिन कैटलन स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स के टॉप 5 में प्रवेश करना चाहते हैं और वो अगर अपने अगले प्रतिद्वंदी को हरा पाए तो रैंकिंग्स में उनकी एंट्री की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।

Photos from Ryuto Sawada and Robin Catalan's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III in 5 February 2021

शुक्रवार, 20 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में कैटलन की भिड़ंत उभरते हुए इंडोनेशियाई स्टार एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर से होने वाली है।

31 वर्षीय फिलीपीनो एथलीट जानते हैं कि सिरेगर कितने खतरनाक प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं, खासतौर पर उनका ग्राउंड गेम बहुत खतरनाक है। मगर IFMA मॉय थाई चैंपियन कैटलन का सोचना है कि वो सिरेगर को किसी भी क्षेत्र में मात दे सकते हैं।

कैटलन ने कहा:

“मेरी नजर में रेसलिंग और ग्राउंड गेम उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनकी स्ट्राइकिंग को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं।

“अगर मुझे उन्हें सबमिशन से हराने का मौका मिला तो मैं जरूर उसका फायदा उठाना चाहूंगा। मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मेरे पास अच्छा सबमिशन गेम भी है।”

ON MAY 20 ONE CHAMPIONSHIP SINGAPORE..SUPPORT Our Philippine Dacade Flag Bearer,Our Philippine Pride,Our Muay Thai World Champion " THE ILONGGO " ROBIN CATALAN .He is Hungry to Bounce Back…

Posted by Catalan Fighting System Mixed Martial Arts Training Center Philippines on Monday, May 9, 2022

साल 2018 में ONE Championship में अपना MMA डेब्यू करने के बाद सिरेगर ने अपने ग्रैपलिंग गेम के दम पर 4 जीत दर्ज की हैं। खास बात ये है कि उन्होंने अपने चारों प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है, जिनमें से उन्होंने तीन पर रीयर-नेकेड चोक और एक पर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

वहीं कैटलन ने इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन के लिउ पेंग शुआई और सेन्जो अकीडा के खिलाफ मैचों को देखने के बाद अपने विरोधी के गेम में खामियां निकाली हैं।

फिलीपीनो स्टार ने कहा:

“मेरी नजर में मैं आसानी से उनके रेसलिंग गेम को हैंडल कर सकता हूं। मैंने ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है और अगली फाइट में लोगों को मेरा सुधरा हुआ रेसलिंग गेम भी देखने को मिलेगा। मैं अच्छी टाइमिंग के साथ शॉट्स लगाना चाहूंगा, जिससे नॉकआउट फिनिश करने में आसानी होगी।

“मुझे लगता है कि रेसलिंग करते हुए वो जल्दी थकने लगते हैं इसलिए मैं उनकी गलती का फायदा उठाकर उनके गेम को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल में लाना चाहूंगा।”

रॉबिन कैटलन की नजरें टॉप 5 और गुस्तावो बलार्ट के साथ रीमैच पर

एलीपिटुआ सिरेगर के खिलाफ एक जीत रॉबिन कैटलन को बहुत फायदा पहुंचा सकती है और साथ ही उन्हें एक ऐसे एथलीट के खिलाफ रीमैच भी दिला सकती है, जिसे वो पहले भी हरा चुके हैं।

“द इलोंगो” को उम्मीद है कि जल्द उन्हें #4 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर गुस्तावो बलार्ट के खिलाफ रीमैच मिले।

Filipino MMA fighter Robin Catalan kicks Gustavo Balart in the head at ONE: MASTERS OF FATE

कैटलन ने नवंबर 2019 में हुए ONE: MASTERS OF FATE में 4 फुट 11 इंच लंबे बीस्ट को हेड किक लगाकर फिनिश किया था।

बलार्ट ने उस हार से उभरते हुए जापानी स्टार रयूटो सवाडा और उसके बाद पूर्व स्ट्रॉवेट किंग योसूके सारूटा को हराकर टॉप 5 में जगह बनाई।

अब कैटलन रैंकिंग्स में उनकी जगह लेना चाहते हैं।

“वो अभी टॉप 5 में हैं और मैं उनके स्थान को छीनना चाहता हूं। अगर वो तैयार हैं तो मैं उनके साथ रीमैच चाहता हूं, मैं जिससे साबित कर पाऊंगा कि मेरी पहली जीत मुझे कड़ी मेहनत की वजह से मिली थी।

“मेरा प्लान रैंकिंग्स के टॉप 5 में आना है। इन टॉप 5 कंटेंडर्स को देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं भी रैंकिंग्स में शामिल होने का हकदार हूं। मैं खुद को दुनिया के सबसे बेस्ट फाइटर्स में से एक के रूप में स्थापित करना चाहता हूं। मुझे अपने गेम प्लान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे समय रहते मौकों का फायदा उठा पाऊं।”

रॉबिन कैटलन ने ONE Championship से कहा

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.