पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन के साथ बाउट करना चाहते हैं हिमांशु कौशिक

multiple time national wushu champion Himanshu Kaushik

COVID-19 महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण बाकी लोगों की तरह ही ONE Championship के उभरते हुए भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हिमांशु कौशिक भी इन दिनों घर पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

इस महामारी से पहले स्ट्रॉवेट स्टार का ज्यादातर समय जिम में ट्रेनिंग करने और ट्रेनिंग देने में बीतता था। लेकिन अब घर पर रहने के बावजूद भी कई बार के नेशनल वुशु चैंपियन ट्रेनिंग को जारी रखे हुए हैं और उनकी नजरें जल्द से जल्द सर्कल में वापसी करने पर टिकी हुई हैं।

इस इंटरव्यू में 27 वर्षीय स्टार ने अपने भविष्य के प्रतिद्वंदी के साथ मैच और उस मैच को लेकर रणनीति के अलावा कई सारे मुद्दों पर बातचीत की।

 

ONE Championship: लॉकडाउन के कारण आपका वर्कआउट रुटीन किस तरह का है?

हिमांशु कौशिक: मैं शुरुआत में 15-20 मिनट वॉर्म अप करता हूं। अभी फिलहाल क्रॉसफिट एक्सरसाइज कर रहा हूं। मेरा पूरा फोकस कंडिशनिंग और स्टैमिना बढ़ाने पर है। मैंने कार्डियो पर काफी फोकस किया हुआ है। फिलहाल वेट ट्रेनिंग कुछ खास नहीं हो पा रही है। मेरी पूरी कोशिश ग्रैपलिंग गेम में सुधार करने की है। इस पर काफी काम किया है और आगे भी सुधार करना जारी रखूंगा।

ONE Championship: क्या आपकी डाइट में किसी तरह का बदलाव आया है?

हिमांशु कौशिक: डाइट में काफी बदलाव हो गया है। अभी सिर्फ घर का खाना ही खा रहा हूं, इसके अलावा अंडे और नट्स ले रहा हूं। इसकी वजह से परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर पड़ेगा, लेकिन मैं नहीं मानता कि रिकवर करने में ज्यादा दिन लगेंगे। करीब 15 दिन में आराम से रिकवर किया जा सकता है।

ONE Championship: दोबारा सर्कल में वापसी करने को लेकर आपकी राय क्या है?

हिमांशु कौशिक: मैं मैच को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। जब भी मुझे मुकाबला करने का मौका मिलेगा, तो मैं पूरी तरह से तैयार रहूंगा।



ONE Championship: कोई ऐसा प्रतिद्वंदी जिसके साथ आप बाउट करना चाहते हों?

हिमांशु कौशिक: मैं पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक का सामना करना चाहता हूं, आखिरी बार जब हम दोनों का मुकाबला हुआ था तो मैं अपना 100% नहीं दे पाया था हालांकि मैंने पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं चाहता हूं कि मेरा मुकाबला उनके साथ हो, मैं काफी समय से इस फाइट का इंतजार कर रहा हूं।

ONE Championship: अगर आपका उनके साथ मैच होता है, तो वो क्या चीज है जो आप पिछले मैच में नहीं कर पाए मगर इस बार करना चाहेंगे?

हिमांशु कौशिक: पहले की तुलना में अब मेरा ग्राउंड गेम काफी सुधार गया है, ग्रैपलिंग काफी अच्छी हो गई है।

ONE Championship: आपके हिसाब से ये मैच किस वजह से अच्छा होगा और मैच को लेकर रणनीति क्या होगी?

हिमांशु कौशिक: मैंने अपने गेम खासकर ग्रैपलिंग में काफी सुधार किया है। अगर मैच हुआ तो मेरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा टेकडाउन कर ग्राउंड एंड पाउंड की कोशिश करूं और फिर किसी तरह सबमिशन मूव लगाऊं।

Himanshu kaushik

ONE Championship: इस मैच के जरिए आप क्या साबित करना चाहेंगे?

हिमांशु कौशिक: मैं यही साबित करना चाहूंगा कि इंडियन स्ट्राइकिंग ही नहीं बल्कि ग्रैपलिंग में भी काफी बेहतरीन हैं। पिछले मुकाबले में जो भी खामियां रही हैं, उन्हें दूर कर देश का नाम रौशन करना चाहूंगा।

ये भी पढ़ें: हिमांशु कौशिक ने COVID-19 महामारी, उससे बने हालात और खुद के जीवन में आए बदलावों पर बात की

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4