हिमांशु कौशिक ने लॉकडाउन हटने के बाद जिम जाने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बात की

Multiple-time National Wushu and Karate Champion Himanshu Kaushik

COVID-19 महामारी की वजह से देश में पिछले दो महीनों से भी ज्यादा लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ था। अब अनलॉक-1 की शुरुआत हो गई है, जिसके तरह चरणबद्ध तरीके से मॉल, सैलून, बस सर्विस, रेस्टोरेंट जैसी जरूरी सुविधाएं शुरु की जाएंगी।

लॉकडाउन के बाद से ही देशभर में जिम और ट्रेनिंग सेंटर बंद हैं। अब वो दिन भी ज्यादा दूर नहीं जब सरकार द्वारा जिम खोलने के आदेश दिए जाएंगे, तब आम लोगों के साथ-साथ एथलीट्स भी ट्रेनिंग करने में जुट जाएंगे ताकि वो भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट्स के लिए खुद को तैयार कर पाएं।

ONE Championship के भारतीय स्टार हिमांशु कौशिक ने इंटरव्यू में बताया कि जिम खुल जाने की स्थित में लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि खुद और बाकी लोगों को कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाया जा सके।

ONE Championship: अब काफी देशों में लॉकडाउन में छूट मिल रही है, भविष्य में जिम खोले जाते हैं तो लोगों को किस तरह की सलाह देना चाहेंगे?

हिमांशु कौशिक: अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटने लगा है और इसे देखकर लगता है कि जिम जल्द ही खुल सकते हैं। अगर जिम खुलते हैं तो हमें कम क्राउड वाले समय पर जाना चाहिए जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का अच्छी तरह से पालन किया जा सके।

ONE Championship: जिम आने वाले लोगों को किस-किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?

हिमांशु कौशिक: जिम जाने वाले लोगों को अपने साथ सैनिटाइजर जरूर रखना चाहिए और कम से कम लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करनी चाहिए। सबसे जरूरी चीज ये है कि वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं।



ONE Championship: लॉकडाउन की वजह से लोग या तो एक्सरसाइज नहीं कर पाए हैं या फिर बहुत ही कम एक्सरसाइज की है। ऐसे में जिम खुलने के बाद लोगों को अपना शरीर अच्छी तरह से खोलने के लिए क्या करने की जरूरत होगी?

हिमांशु कौशिक: जो लोग इतने लंबे समय तक चले लॉकडाउन की वजह से वर्कआउट नहीं कर पाए उन्हें शुरुआत में भारी-भरकम वर्कआउट करने से बचना चाहिए। शुरुआत में वॉर्म-अप और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। फिर समय के साथ-साथ वर्कआउट की इंटेंसिटी को बढ़ाना चाहिए।

ONE Championship: चोट से बचने के लिए शुरुआत में लोगों को कौन-कौन सी एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए?

हिमांशु कौशिक: भारी-भरकम वजन और हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग में लोगों को ध्यान रखना होगा। मैं लोगों को यही कहना चाहूंगा कि वर्कआउट में किसी तरह की जल्दबाजी ना करें।

Indian Wushu and karate champion Himanshu Kaushik

ONE Championship: लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या चीज़ें खानी चाहिए?

हिमांशु कौशिक: इम्युनिटी (शरीर की प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए लोगों को ताजे फल-सब्जियां जैसे पालक, शकरकंदी, अदरक का सेवन करना चाहिए और नियमित रुप से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: हिमांशु कौशिक ने COVID-19 महामारी, उससे बने हालात और खुद के जीवन में आए बदलावों पर बात की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.