#MeAt20 Challenge: हिमांशु कौशिक ने पुराने दिनों की फोटो और उससे जुड़ी कहानी शेयर की

himanshu kaushik

हिमांशु कौशिक बहुत ही प्रतिभाशाली भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। COVID-19 महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लगने के बाद से ही कौशिक घर पर रहकर ट्रेनिंग कर रहे हैं और वो सर्कल में जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे #MeAt20 चैलेंज के तहत आज हम हिमांशु कौशिक के बारे में बात करने वाले हैं। उन्होंने अपनी 20 साल की उम्र की फोटो और उस फोटो से जुड़ी कहानी के बारे में बताया।

20 years old Himanshu Kaushik and his friend

कौशिक ने इस फोटो (बाईं तरफ हिमांशु कौशिक, दाईं तरफ संतोष कुमार) से जुड़ी याद शेयर करते हुए बताया, “ये तस्वीर जयपुर के नाहरगढ़ किले की है। इसमें मेरे साथ दिख रहे शख्स वर्ल्ड कप गोल्ड मेडलिस्ट और एशियन गेम्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट संतोष कुमार हैं।”

“वो मेरे लिए असली भाई की तरह ही हैं। हम दोनों ने वुशु में सब जूनियर से लेकर सीनियर लेवल तक का सफर साथ में तय किया है। भोपाल के इंडिया कैंप के बाद हम लोग घूमने के लिए जयपुर गए हुए थे।”

कई बार के नेशनल वुशु और कराटे चैंपियन हिमांशु उस वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के साथ-साथ वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हुए थे।



उनका वुशु में 71-7-0 और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 5-4-0 का रिकॉर्ड है।

ONE के स्ट्रॉवेट डिविजन में मुकाबला करने वाले Crossfit Fitness Academy के प्रतिनिधि ने इतने सालों में आए बदलाव के बारे में कहा, “मैं उस समय एमेच्योर लेवल पर वुशु खेलता था और अब ONE Championship में फाइटर हूं, यही सबसे बड़ा बदलाव है।”

27 वर्षीय स्टार जल्द से जल्द रिंग में वापसी करने को लेकर बेताब हैं और वो पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के साथ रीमैच चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: हिमांशु कौशिक ने COVID-19 महामारी, उससे बने हालात और खुद के जीवन में आए बदलावों पर बात की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one