Music Monday: स्टेफ़र रहार्डियन के एंट्रेंस सॉन्ग से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी

Stefer Rahardian

Bali MMA टीम के कोच स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन को ना केवल मैच जीतने की तकनीक और रणनीतियां समझा रहे हैं बल्कि म्यूजिक से भी रुबरु करवा रहे हैं।

Indonesian mixed martial artist Stefer Rahardian is ready to fight

जब रहार्डियन मार्च 2016 में इंडोनेशिया के इस खास जिम में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर रहे थे, तभी Bali MMA के हेड कोच डॉन कार्लो-क्लॉस ने अपने शिष्य को “Dat $tick” के बारे में बताया जो जकार्ता के रिच ब्रायन द्वारा गाया गया एक गाना है।

स्ट्रॉवेट कंटेंडर ने गाना सुना और अगले ही पल उससे उन्हें लगाव हो चला था। 33 वर्षीय स्टार ने कहा, “जब मैंने गाने को सुना तो सोच रहा था कि मैं इसे अपना वॉकआउट सॉन्ग बना सकता हूँ।”

“मैं सोच रहा था कि ONE Championship में इसे अच्छी साउंड क्वालिटी और अच्छे लाइटिंग सिस्टम के साथ सुनना कितना शानदार लम्हा होगा।”



वैसे तो रहार्डियन को गाने का प्रोडक्शन पसंद आया था वहीं उसके लिरिक्स से उन्हें एक अलग ही तरह का लगाव होने लगा था।

जकार्ता में अपने बचपन के दिनों में उनका परिवार ऐसी जगह रहता था, जहां के लोग ड्रग्स लेते और गैंग्स में शामिल रहते थे। पिता के परिवार से अलग होने के बाद रहार्डियन की मां मार्गरिथा ने एक जापानी रेस्तरां में वेट्रेस का काम किया और उनकी कमाई इतनी नहीं थी जिससे वो अपने बच्चों के बड़े सपनों को पूरा कर सकें।

इस तरह की चीजें “Dat $tick” में प्रदर्शित नहीं की गई थीं लेकिन रैपर के लिरिक्स उस संघर्ष को दर्शाते थे जो रहार्डियन और उनके साथियों को अपने जीवन में झेलने पड़े हैं।

रहार्डियन ने कहा, “उस गाने को मैं इंडोनेशिया के मौजूदा सामाजिक जीवन से जोड़कर देखता हूं। गाने में एक जगह वो कहता है कि, ‘लोग भूखे मर रहे हैं और भोजन के लिए मारे जा रहे हैं’, जिसे मैं जकार्ता की संघर्ष भरी जिंदगी से जोड़कर देखता हूं।”

“शायद मेरी जिंदगी इतनी संघर्षपूर्ण नहीं रही जितना गाने में दर्शाया गया है। लेकिन मुझे उसी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।”

सितंबर 2017 में रहार्डियन ने ONE: TOTAL VICTORY में “Dat $tick” को पहली बार अपना एंट्रेंस म्यूजिक बनाया था।

जैसे ही जकार्ता के कंवेशन सेंटर में गाना बजा, स्ट्रॉवेट स्टार अपने कोच और साथियों के साथ रैंप पर चलकर बाहर आए।

“द लॉयन” के लिए वो एक स्पेशल पल रहा, केवल इसलिए नहीं कि वो अपने घरेलू फैंस के सामने बाउट कर रहे थे बल्कि इसलिए भी कि उनके आसपास वो लोग मौजूद रहे जिनकी वजह से वो इतनी सफलता प्राप्त कर पाए हैं।

उन्होंने बताया, “मेरा मानना है कि अगर हम मेरे वॉकआउट सॉन्ग के लिरिक्स को ठीक से समझें तो उससे हमें मानसिक मजबूती मिल सकती है।”

“मुझे लगता है कि वॉकआउट सॉन्ग ही वो चीज होती है जिससे ऑडियंस को हमारे बारे में ज्यादा चीजें पता चल पाती हैं। इससे ऑडियंस को ये भी पता चलता है कि हमारे कोच और टीम मेंबर्स कौन-कौन हैं।

“रिंग या सर्कल में जो लोग हमारे साथ आते हैं वो हम सभी को जिम में कई सारी चीजें सीखने में मदद करते हैं। वो हमेशा मेरे साथ रहे हैं इसलिए मैं उन्हें महान व्यक्तियों की संज्ञा देता हूँ। वो मेरे पीछे चलते हैं और करियर के दौरान पूरा समर्थन देते आए हैं जिससे मैं अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकूं।

“मुझे लगता है कि वॉकआउट ही किसी मैच से पहले की गई कड़ी मेहनत का आखिरी भाग होता है। वॉकआउट के बाद ऐसा लगता है कि अब साथ में की गई मेहनत का फल पाने का समय आ गया है।”

“द लॉयन” ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कंबोडिया के सिम बुन्सरन को केवल 67 सेकंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराया था, जो उनकी कुल सातवीं प्रोफेशनल जीत रही।

उस मैच से लेकर “Dat $tick” आज भी रहार्डियन का पर्मानेंट एंट्रेंस थीम बना हुआ है। इस गाने को सुनकर उन्हें अच्छा महसूस होता है और साथ ही इससे वो अपने देश के म्यूजिक स्टार के लिए सम्मान भी प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा, “रिच ब्रायन जैसे लोगों की उपलब्धियों की सराहना की जानी चाहिए। मेरा मानना है कि उनके गाने को अपना वॉकआउट सॉन्ग बनाकर मैं हर बार उनके काम के लिए अपना सम्मान प्रकट करता हूं।”

ये भी पढ़ें: Music Monday: प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल का एंट्रेंस सॉन्ग

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114