Music Monday: आंग ला न संग का जबरदस्त वॉकआउट सॉन्ग

Two-division ONE World Champion Aung La “The Burmese Python” N Sang

जब दो डिविज़न के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीस पाइथन” न संग यंगोन, म्यांमार के थुवुना इंडोर स्टेडियम में सर्कल की ओर आते हैं तो वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में सबसे अच्छा रिएक्शन हासिल करने में सफल रहते हैं।

आंग ला न संग की एंट्रेंस काफी शानदार है।

लाइट का बंद होना फैंस को अपेक्षाओं से उत्सुक कर देता है। ड्रमबीट का बजना, लाइट्स का लाल रंग में आना, आतिशबाजी होना और फिर लेय फ्यू का शानदार रॉक एंथम “अमाए लाइक अकाह” बजते ही स्पीकर मानो फट जाते हैं।

जैसे ही म्यांमार के दिग्गज रैंप पर ONE वर्ल्ड टाइटल को कंधे पर रखकर एंट्री करते हैं, देशवासी गाने में मगन हो जाते हैं और इसे गाते रहते हैं।



लाखों दर्शकों पूरी दुनिया से ये सब देख रहे हैं, भले ही वो स्टेडियम में न हों लेकिन सब शानदार माहौल महसूस कर सकते हैं और सोचते होंगे कि कैसे सारे दर्शक एक साथ जुड़ जाते हैं।

34 वर्षीय स्टार ने कहा, “लेय फ्यू म्यांमार के सबसे प्रसिद्ध रॉक स्टार है। मैं जब छोटा था, वो तब से प्रसिद्ध हैं और मैं उन्हें सुनकर बड़ा हुआ।”

“ये गाना वॉटर फेस्टिवल के समय काफी लोकप्रिय बन जाता है। वॉटर फेस्टिवल नजदीक है। ये काफी प्रसिद्ध है और इसे सुनकर म्यांमार के लोग उत्साहित हो जाते हैं।”

ONE Middleweight World Champion Aung La N Sang in the sacred area

उत्साहित होना इस बात पर परदा डालने जैसा है।

आंग ला न संग के सर्कल में जाते समय और मेन इवेंट बाउट की तैयारी करते समय वहां बैठे उनके देशवासी काफी उत्तेजित हो जाते हैं।

“द बर्मीस पाइथन” ने अपना वॉकआउट सॉन्ग चुनते समय अपने देशवासियों के बारे में सोचा और वो ऐसा गाना उपयोग करना चाहते थे जिससे उनकी योद्धा वाली मानसिकता साफ झलके।

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ने बताया, “जब मैंने म्यांमार में बाउट की, तब कोई अंग्रेजी गाना चुनने के बजाय एक ऐसा गाना चुना जिससे दर्शक खुशी से उछलने लगें।”

“ये गाना दर्शकों को उत्साहित करने के लिए बढ़िया था। जबसे मैंने बदलाव किया है, मैंने हमेशा इस गाने को चुना है।”

“ऐसा प्रतीत होता है कि एक शिकारी हिरण का शिकार कर रहा है या उसके लिए प्रार्थना पर रहा है और कुछ ऐसा ही स्वभाव आपके पास होना चाहिए।”

Aung La N Sang celebrates his KO of Brandon Vera at ONE: CENTURY

म्यांमार के सुपरस्टार ने इसके बाद उनकी भावनाएं महसूस की और इसे अपने अनुसार प्रदर्शन करने में उपयोग किया।

उन्होंने अब तक अच्छा काम किया है। इस तारीख तक वो अपने देश में कभी नहीं हारे हैं।

आंग ला न संग ने थुवुना इंडोर स्टेडियम में 7 बाउट की हैं और उन्हें इन सारे मुकाबलों में जीत मिली है और उन्होंने अपनी सफलता का कारण अपने देशवासियों को बताया।

उन्होंने कहा, “[दर्शकों का उत्साह] देखकर शानदार अनुभव मिलता है। आप घबराए और डरे हुए नहीं रहते हैं। आप वहां जाने के लिए और अपना प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं।”

“आपके पास दर्शकों से काफी ताकत आ जाती है। ये आपको जाते समय ज्यादा चौकन्ना, ज्यादा अवगत और ज्यादा आत्मविश्वासी जरूर बना देता है।”

ये भी पढ़ें: म्यूजिक मंडे: गाने जो इलियट कॉम्पटन के दिल के सबसे करीब हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)