Music Monday: प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल का एंट्रेंस सॉन्ग

Priscilla Hertati Lumban Gaol at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7632 768x512

प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को गर्व है कि वो ग्लोबल स्टेज पर इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

32 वर्षीय स्टार दो बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं और उन्हें ग्लोबल स्टेज पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से अधिक कुछ भी पसंद नहीं है।

हालांकि जब भी वो मैच के लिए एरीना में एंट्री लेती हैं तो कई तरह की भावनाएं उनपर हावी होती हैं लेकिन एंट्रेंस सॉन्ग ‘बेंडेरा’ उन्हें अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देता और साथ ही उन्हें खुद पर गर्व भी महसूस होता है।

जकार्ता में बसी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने कहा, “पहले तो एंट्रेंस सॉन्ग ही मेरे अंदर नई ऊर्जा का संचार करता है, खास रूप से उसके गीत।”

“इस सॉन्ग के गीत का बहुत गहरा मतलब है क्योंकि ये हमारे राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है। इससे हमें एहसास होता है कि हम अपने देश के झंडे को सबसे ऊंचा लहरता देखने के लिए ही तो फाइट कर रहे हैं और ऐसा करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। एथलीट होने के नाते जब भी हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का प्रतिनिधित्व कर रहे हों तो हमेशा सिर गर्व से ऊंचा रखना चाहिए।”



हालांकि, लुम्बन गॉल हमेशा इस गाने को अपने वॉकआउट थीम के रूप में इस्तेमाल नहीं करती आई हैं।

फरवरी 2017 में जब उन्होंने विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था तो उन्होंने दूसरे गाने को अपना एंट्रेंस थीम बनाया था।

उसी साल नवंबर में मनीला में जीना “कंविक्शन” इनियोंग के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने उसी सॉन्ग को अपना एंट्रेंस थीम बनाया था।

दुर्भाग्यवश “ठाठी” को उन दोनों मुकाबलों में जीत नहीं मिल पाई।

लेकिन जनवरी 2018 में ONE: KINGS OF COURAGE में मलेशिया की ऑड्रेलौरा बोनीफेस को हराकर अपने हार के सिलसिले को अंतिम रूप दिया था, ये उनका घरेलू फैंस के सामने पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी रहा।

वो नए साल की शुरुआत थी इसलिए उन्होंने अपने एंट्रेंस थीम को भी बदलने का फैसला लिया और कोकलैट द्वारा गाए गए ‘बेंडेरा’ को अपना ऑफिशियल वॉकआउट सॉन्ग बनाया।

उन्होंने बताया, “पहली बार अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करने के कारण ही मैंने ‘बेंडेरा’ का चुनाव किया था।”

“मेरे पहले 2 मैच क्रमशः मलेशिया और फिलीपींस में हुए इसलिए मैंने अन्य गानों का इस्तेमाल किया था। अपने देश में फाइट करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरा वॉकआउट सॉन्ग भी इंडोनेशियाई ही होना चाहिए जो ऑडियंस को समझ भी आ सके।

“इसलिए मैंने कोकलैट बैंड द्वारा गाए इस गाने का चुनाव किया क्योंकि मेरे लिए इस गाने का अर्थ बहुत गहरा है और ये मुझे हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

“राष्ट्रीय ध्वज ही सबसे अधिक मायने रखता है और हमारा मानना है कि हमारा झंडा भी मुसीबतों से लड़कर हमारे साथ ऊंचा लहराएगा।”

Indonesia's Priscilla Hertati Lumban Gaol walks to the ring with the flag

“ठाठी” ने बोनीफेस को पहले राउंड में तकनीकी से हराया था और 2018 की शुरुआत से लेकर अब तक वो 9 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं।

शायद नया साल उनके लिए नई शुरुआत लेकर आया था, उन्हें अपने देशवासियों के सामने खुद की स्किल्स को प्रदर्शित करने का मौका मिला और वॉकआउट सॉन्ग ने भी उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

चाहे एटमवेट स्टार इंडोनेशियाई राजधानी के अपने उस मैच से ही इस गाने का इस्तेमाल करती आ रही हैं।

इसके बावजूद वो इसमें बदलाव कर अलिसिया कीज़ द्वारा गाया गया “गर्ल ऑन फायर” या फिर चार्ल्स सिंबोलोन द्वारा गाए गए “बोरू पोंगोरन” का चुनाव कर सकती हैं। खासतौर पर तब, जब उनका कोई मैच अपने देश से बाहर होगा।

लेकिन जब तक वो अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करती रहेंगी तब तक “बेंडेरा” का साथ नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने गर्व के साथ कहा, “जब भी इंडोनेशिया में मेरी कोई फाइट होगी तो मैं इस गाने को कभी नहीं बदलने वाली, ये तो जैसा मेरा ट्रेडमार्क बन चुका है।”

ये भी पढ़ें: Music Monday: आंग ला न संग का जबरदस्त वॉकआउट सॉन्ग

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.