अपनी इंडोनेशियाई दोस्त को चुनौती देने के लिए तैयार हैं रिका इशिगे

Rika-Ishige-at-ONE-CENTURY-DC

इस साल जैसे ही चीजें एक बार फिर सुचारू रूप से चलने लगेंगी, तभी रिका “टाइनी डॉल” इशिगे ONE Championship में वापसी करती हुई नजर आ सकती हैं और उन्हें अपनी पुरानी दोस्त से मुकाबला करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

31 वर्षीय थाई सुपरस्टार एटमवेट रैंक्स में नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं और उनका मानना है कि इंडोनेशियाई कंटेंडर प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल के साथ उनका मैच धमाकेदार साबित हो सकता है।

वैसे तो इन दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच संबंध काफी अच्छे हैं जिसकी शुरुआत फिलीपींस में जनवरी 2018 में ONE Elite Retreat में हुई थी लेकिन मैच के दौरान इशिगे इस दोस्ती को भूल अपना बेस्ट प्रदर्शन करने पर फोकस करना चाहेंगी।

इशिगे ने कहा, “जब हम पहली बार मिले तो लुम्बन गॉल मेरे पास आईं और मुझसे हेलो कहा। उनका व्यवहार मुझे काफी अच्छा लगा और जल्दी ही हम अच्छे दोस्त बन गए। उसके बाद हम ONE इवेंट्स में ही एक-दूसरे को देखते आ रहे हैं और हमेशा एक-दूसरे से बात करते हैं।”

“वैसे तो हम दोस्त हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि रिंग में हमारे बीच फाइट नहीं हो सकती। मैं दोस्ती और कॉम्पिटिशन को अलग रख सकती हूँ और मैच के दौरान मुझ पर कोई दबाव नहीं होगा। हम एथलीट्स हैं और ये ही हमारा काम है। मुझे लगता है कि ये हम दोनों के लिए एक अच्छी फाइट और एक नया चैलेंज साबित होगा।”

लुम्बन गॉल भी कह चुकी हैं कि अगर मौका मिला तो वो “टाइनी डॉल” के साथ फाइट करने की इच्छुक हैं।



अगर ये मैच इसी साल होता है तो जाहिर तौर पर फैंस को एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

इशिगे को उनकी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लू बेल्ट होल्डर हैं, साथ ही जूडो और आइकीडो बैकग्राउंड से आती हैं और अपने करियर की शुरुआत से ही वो खुद की स्किल्स में सुधार करती आई हैं।

थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार का मानना है कि उनका स्किल सेट 32 वर्षीय इंडोनेशियाई एथलीट के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकता है, जो खुद 2 बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

हालांकि, लुम्बन गॉल ने भी अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में काफी सुधार किया है लेकिन “टाइनी डॉल” का मानना है कि ग्रैपलिंग में उन्हें हरा पाना मुश्किल है और वो सबमिशन से जीत हासिल कर सकती हैं।

इशिगे ने बताया, “प्रिसिला के पास मुझसे अधिक अनुभव है, खासतौर पर स्ट्राइकिंग में। वो एक अच्छी स्ट्राइकर हैं और लगातार अपने ग्राउंड गेम में भी सुधार कर रही हैं। इसके बावजूद मेरा मानना है कि मेरा ग्राउंड गेम उनसे बेहतर है और मैं जरूर उन्हें टेकडाउन पर सबमिशन से हरा सकती हूँ।”

Rika Ishige drops ground and pound

इशिगे ने ये भी माना कि मैच की जगह उनके प्रदर्शन पर असर डाल सकती है। अगर सर्कल में मैच हुआ तो जरूर उन्हें ग्रैपलिंग में बढ़त मिलेगी लेकिन अगर रिंग में हुआ तो जरूर उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके बावजूद “टाइनी डॉल” का मानना है कि वो रिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकने में सक्षम हैं।

उन्होंने बताया, “स्टैंड-अप गेम और ग्राउंड गेम के लिए मेरी रणनीतियां अलग-अलग हैं। मैं किक्स, टीप्स और टेकडाउन करने का प्रयास ज्यादा करती हूँ।”

“रिंग मेरे प्रदर्शन पर गहरा प्रभाव डालती है और सर्कल में फाइट करने पर मुझे अच्छा महसूस होता है। रिंग में हमेशा मुझे अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन करने या अपने गेम प्लान के साथ बने रहने में समस्याएं आती हैं। इसलिए रिंग और सर्कल इस मैच के परिणाम में अहम भूमिका निभा सकता है।

“अगर प्रिसिला के साथ मेरा मैच सर्कल में हुआ तो मेरे पास ऐसी कई तकनीक हैं जिनसे मैं उन्हें हरा सकती हूँ। अगर बाउट रिंग में हुई तो मुझे रिंग के बीच में रहकर फाइट करनी होगी क्योंकि वो एक अच्छी स्ट्राइकर हैं। इसके अलावा दूसरी कोई चीज नहीं है जो मेरे लिए परेशानी खड़ी कर सकती हो।”

Thai mixed martial arts pioneer Rika Ishige

अब दोनों ही एथलीट्स भविष्य में एक-दूसरे के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं, इसलिए इसी साल फैंस को ये मुकाबला देखने को मिल सकता है। शायद ये मैच इनके बीच दोस्ती को और भी गहरा कर देगा।

ये भी पढ़ें: Woman Crush Wednesday: रिका इशिगे

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.