ONE Championship की विमेंस स्टार्स ने नारी शक्ति को दर्शाया
![ONE Championship women’s atomweight Bi Nguyen](https://cdn.onefc.com/wp-content/uploads/sites/7/2019/11/Bi-Nguyen-TE5_1318.jpg)
ONE Championship की महिला स्टार्स हमेशा सर्कल के अंदर अपना शानदार एथलेटिक टैलेंट दिखाती हैं। सर्कल के बाहर वो सबसे विनम्र इंसानों में से होती हैं।
एक मजेदार वीडियो में प्रोमोशन की 5 शीर्ष महिला स्टार्स ने अपनी ताकत और सुंदरता दोनों को दिखाया।
वीडियो की शुरुआत रिका “टाइनी डॉल” इशिगे से हुई जिन्होंने 4-औंस के ONE ग्लव को बी “किलर बी” गुयेन को दिया। इसके बाद इस वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने ग्लव को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को दे दिया।
ली ने फिर ग्लव कोल्बी नॉर्थकट को दिया और फिर कई बार कराटे वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी स्टार ने अपनी स्किल्स दर्शायी। अंत में नॉर्थकट ने उसे ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को देकर वीडियो का अंत किया।
हमेशा की तरह ONE की इन विमेंस स्टार ने नारी शक्ति को दर्शाया।
ये भी पढ़ें: जिहिन राडज़ुआन की नजरें बी गुयेन से यादगार मुकाबले पर टिकीं