ONE Fight Night 1 से पूर्व रोडटंग जित्मुआंगनोन ने सवास माइकल पर तंज कसे

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 47 768x512

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन ने ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II से पूर्व अपने अगले विरोधी पर कटाक्ष किए हैं।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में रोडटंग को #4 रैंक के कंटेंडर सवास माइकल से भिड़ना है। थाई स्टार ने इंस्टाग्राम के जरिए माइकल पर तंज कसा है।

रोडटंग द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में बाईं तरफ उनकी पुरानी तस्वीर है, वहीं दाईं तरफ उनकी मौजूदा समय की फोटो है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा:

“सवास मुझे नहीं हरा सकते और मैं बच्चा होता तो भी वो मुझे नहीं हरा पाते।”

थाई मेगास्टार की वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग उन्हें ONE Championship के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजंस में 11-0 के रिकॉर्ड तक खींच लाई है और इस शनिवार उन्हें अपनी 12वीं जीत का भरोसा है।

एक हालिया इंटरव्यू में फ्लाइवेट किंग अपने विरोधी के स्किल सेट या उनके द्वारा सीखी गई नई चीज़ों से ज्यादा परेशान नहीं दिखे।

रोडटंग ने कहा था कि:

“मैं सवास के बदले हुए फाइटिंग स्टाइल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं। मैं केवल अपने स्टाइल पर ध्यान देने वाला हूं। मैं उनकी कमजोरियों को ढूंढकर हर एक राउंड में उनसे बेहतर स्थिति में रहना चाहता हूं। मैं अगर स्कोरकार्ड्स में पीछे रहा तो मैं स्थिति के हिसाब से अपने स्टाइल में बदलाव करूंगा। अगर फॉरवर्ड स्टाइल से मुझे दिक्कत हुई तो बदलाव के बारे में विचार करूंगा।”

रोडटंग जित्मुआंगनोन ने क्यों ली थी ग्रां प्री में एंट्री?

रोडटंग मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन वो अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। वो टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट को भी अपनी उपलब्धियों में शामिल करना चाहते हैं।

वो अगर सवास माइकल को हराकर ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचे और उसके बाद फाइनल को भी जीत लेते हैं तो सिल्वर बेल्ट भी उनके नाम हो जाएगी। इसी के साथ वो पूरे फ्लाइवेट डिविजन के टॉप स्टार्स को हरा चुके होंगे।

“द आयरन मैन” ने कहा:

“वर्ल्ड ग्रां प्री मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अभी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हूं और सभी एथलीट्स मुझे हराकर इसे जीतना चाहते हैं। इस वजह से मैंने ग्रां प्री में भाग लिया, जिससे लंबे समय तक चैंपियन बना रहूं।

“मुझे अगर जीत मिली तो कोई भी फाइटर मुझे चैलेंज नहीं कर पाएगा क्योंकि वर्ल्ड टाइटल के अलावा वर्ल्ड ग्रां प्री बेल्ट भी मेरे पास होगी।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5