सवास माइकल के खिलाफ अपने स्टाइल में बदलाव करने को तैयार हैं रोडटंग – ‘आपको गिरगिट बनने की जरूरत है’

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 9 768x512

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन ने गोल्डन बेल्ट जीतने के लिए धमाकेदार तरीके से निडर और बेधड़क रहने की रणनीति अपनाई थी, लेकिन उन्हें पता है कि ये रणनीति सभी के खिलाफ काम नहीं आने वाली है।

उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल मैच में सवास माइकल के खिलाफ रोडटंग को बदलाव अपनाने वाली अपनी क्षमताओं पर भरोसा है और ये अहम चीज साबित हो सकती है।

कई सारे फैंस उम्मीद करते हैं कि “द आयरन मैन” अपने विरोधी पर सीधे टूट पड़ेंगे, लेकिन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के दौरान वो नहीं चाहते कि विरोध उन्हें भांप पाएं।

इसकी जगह थाई मेगास्टार स्थिति को समझकर उसके मुताबिक प्रतिक्रिया देने के पक्ष में हैं। उन्होंने जैकब स्मिथ के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में तकनीकी रूप से प्रभाव जमाते हुए इस तरह से ही जीत हासिल की थी।

मौजूद डिविजन किंग ने कहा:

“भले ही मैं तेज-तर्रार रहूं या सोच समझकर कदम बढ़ाऊं, मैं हमेशा सचेत रहता हूं। जैकब स्मिथ के खिलाफ पिछले मुकाबले में लोगों ने सोचा था कि मैं उनके सामने आक्रामक तरीके से आऊंगा, लेकिन सर्कल में मैंने ऐसा नहीं किया। मैं सही समय के इंतजार में रहा।

“अपने प्रतिद्वंदी को सही तरह से संभालना जरूरी होता है। यही सबसे अहम स्किल होती है। जैसे-जैसे आप फाइट करते हैं तो आपको पता चलता जाता है कि आपको कैसे चीजों का अपनाना है। अगर आप एक ही तरह का स्टाइल इस्तेमाल करते हैं तो कोई भी आपको हैंडल कर ले जाएगा। अपने विरोधी को हराने के लिए आपको गिरगिट बनना पड़ता है यानी उसी के हिसाब से रंग बदलना पड़ता है।”

अगर माइकल की बात की जाए तो एक प्रतिद्वंदी के तौर पर उन्हें तगड़े पंचों के साथ आगे बढ़ने वाले फाइटर के रूप में जाना जाता है, लेकिन रोडटंग की ही तरह इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में उन्होंने भी अपने गेम का एक नया चेहरा दिखाया है।

उस मौके पर WBC और WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अमीर नासेरी पर अपने दबदबे से तीन राउंड के बाद जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस तरह से उन्होंने अपने डिविजन के दूसरे एथलीट्स को साफ चेतावनी दी है।

हालांकि, “द आयरन मैन” इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी अपनी बहुमुखी प्रतिभा है, जिससे वो आगे बने रहेंगे।

थाई एथलीट ने कहा:

“बॉडी पंचों और दूसरी अन्य चीजों के साथ माइकल भी मेरी ही तरह आक्रामक फाइटर हैं। अब वर्ल्ड ग्रां प्री में उन्होंने अपने स्टाइल को स्किल्स से सुसज्जित और रणनीति से भरपूर बना लिया है। इस वजह से मुझे काफी तैयारी करनी है और उन्हें काफी बदलाव करने होंगे।

“मैं सवास की बदले हुए स्टाइल से जरा भी परेशान नहीं हूं। मैं अपना स्टाइल लागू करूंगा। मैं अपने प्रतिद्वंदी की कमजोरी तलाशने पर काम करूंगा और हर राउंड में चीजों को उनके मुताबिक डील करूंगा। ऐसे में अगर मैं पीछे रह जाता हूं, तब मैं तय करूंगा कि मुझे कैसे बदलाव करने हैं। अगर आगे बढ़ना मेरे लिए खराब साबित होगा तो मैं देखूंगा कि इसमें बदलाव कैसे कर सकता हूं।”

Prime Video डेब्यू में प्रभाव जमाने के लिए उत्सुक हैं रोडटंग

पलक झपकते ही बदलाव करने की क्षमता के बावजूद रोडटंग जित्मुआंगनोन में लोगों का मनोरंजन करने की भूख कभी शांत नहीं होती है।

ऐसे में ग्रां प्री सेमीफाइनल में सवास माइकल का सामना करने की तैयारी करते हुए “द आयरन मैन” के पास ONE Fight Night 1 में हाइलाइट-रील नॉकआउट का कोई भी मौका आया तो वो उसे जाने नहीं देंगे।

25 साल के एथलीट ने बताया:

“मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा आगे आ जाना ही उनकी कमजोरी है, जबकि उनका डिफेंस अच्छा नहीं है। फिर भी वर्ल्ड ग्रां प्री में वो थोड़ा शांत रहे हैं। इसके बाद भी मुझे लगता है कि उनमें खामियां मौजूद हैं।

“अब भी मुझे लगता है कि उनका डिफेंस वैसा बचाव नहीं करता है, जितना उन्हें करना चाहिए। इस कमजोरी को मैं अपने पक्ष में समझता हूं। ऐसे में अगर संभव हुआ तो मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा, ताकि मुझे बिग बॉस (ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ) मिस्टर चाट्री (सिटयोटोंग) से बोनस मिल सके।”

भले ही वो फिनिश स्कोर कर पाएं या नहीं, लेकिन Prime Video जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मुकाबला करके थाई सुपरस्टार उत्साहित हैं और वो उत्तर अमेरिका में अपने फैंस के सामने ‘द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स’ का प्रदर्शन करना चाहते हैं।

वो अपने प्रशंसकों पर “ONE on TNT I” में डेनियल विलियम्स के खिलाफ तीन राउंड तक चले जबरदस्त मुकाबले से प्रभाव बना चुके हैं। ऐसे में 27 अगस्त को वो एक और यादगार प्रदर्शन करना पसंद करेंगे।

रोडटंग ने कहा:

“मैं उन्हें मॉय थाई फाइटिंग स्टाइल दिखाना पसंद करूंगा। मैं चाहता हूं कि हर कोई इसकी सराहना करे, इसे बेहतर तरीके से सीखे और जिस दिन वो मुझे फाइट करते हुए देखें, इससे और ज्यादा प्यार करने लगें।”

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47