रोडटंग ने यूएस सेमिनार दौरे पर इंफ्लुएंसर शेन फेज़ेन के साथ ट्रेनिंग की

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 26 768x512

मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वो सेमिनार कर अपनी शानदार स्किल्स का नमूना पेश कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात एक चर्चित चेहरे से हुई।

वो शख्स हैं सोशल मीडिया स्टार और FIGHTTIPS यूट्यूब चैनल चलाने वाले शेन फेज़ेन, जो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग वीडियोज़ पोस्ट कर लोगों को MMA और स्ट्राइकिंग की बारीकियां सिखाते हैं।

फेज़ेन लंबे समय से मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं, जिन्होंने टायक्वोंडो, मॉय थाई और वेस्टर्न बॉक्सिंग में ट्रेनिंग और मुकाबले किए हैं। अमेरिका के न्यू जर्सी में उन्हें एक सेशन में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के साथ कुछ राउंड स्पारिंग (ट्रेनिंग) करने का मौका मिला।

अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया:

“तो ये हुआ 🙃… @drivengym में @rodtang_jimungnon के साथ स्पारिंग करते हुए।”

रोडटंग ने अपने ट्रेनिंग पार्टनर को शुरुआती बढ़त लेने का मौका दिया और फिर लगातार आगे बढ़ते हुए उनपर दबाव बनाना शुरु किया।

इस दौरान फेज़ेन ने कुछ अच्छे एक्सचेंज किए। हालांकि, “द आयरन मैन” को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

फेज़ेन ने राउंड्स के बारे में बात करते हुए कहा:

“मेरे लिए कुछ अच्छे पल जरूर आए… लेकिन “आयरन मैन” की तरह @rodtang_jimungnon मेरे शॉट्स के बीच आगे बढ़ते ही रहे। 🤖”

हालांकि, रोडटंग ने फेज़ेन की ज्यादा नहीं चलने दी। थाई सुपरस्टार ने अपने स्पारिंग पार्टनर के खिलाफ शानदार स्वीप करते हुए नीचे गिरा दिया।

FIGHTTIPS के फाउंडर ने मॉय थाई दिग्गज के खिलाफ अपनी ट्रेनिंग का पूरा आनंद लिया और Jitmuangnon जिम के एथलीट के साथ समय बिताकर अपने ज्ञान में इजाफा किया।

अब रोडटंग अगले महीने होने वाले ONE 161: Moraes vs. Johnson II में होने वाली ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल बाउट में सवास माइकल का सामना करेंगे।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से 26 अगस्त को यूएस प्राइमटाइम पर होगा।

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.