ट्रेनिंग के दौरान तनवचाई, स्टैम्प साथी एथलीटों संग निकाल लेते हैं मसखरी करने का वक्त

Angela Lee Stamp Fairtex ONE X 1920X1280 54 768x512

ONE Championship सर्कल के अंदर होने वाली बाउट के लिए तैयारी करना एक गंभीर काम है लेकिन मॉय थाई स्टार तवनचाई पीके.साइन्चाई जब अपनी कठिन ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं तो हल्का-फुल्का मजाक करके मूड को हल्का करने का समय निकाल ही लेते हैं।

सोशल मीडिया पर आज कल हर दिन कोई नया मार्शल आर्ट्स चैलेंज उभर कर आता है और बैंकॉक निवासी एथलीट हमेशा ही ऐसे चैलेंज में भाग लेते हैं, जैसे कि किसी के सिर पर रखी पानी की बोतल को किक मारकर गिराना।

ये कुछ ऐसा होता है, जिसे अगले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर शायद अपनी आंखें बंद करके भी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले पूरी तरह से अनभिज्ञ उनके साथी को ये नहीं पता था कि तवनचाई किसी तरह के परफेक्ट शॉट का लक्ष्य लेकर नहीं बल्कि मजाक के तौर पर उसे करने वाले थे।

ये सिर्फ एक अकेला ऐसा मौका नहीं रहा है, जब तवनचाई के दोस्त पीके.साइन्चाई मॉय थाई जिम में इस तरह के मज़ाक के लिए उनके निशाने पर रहे हैं।

एक और अन्य हालिया वीडियो में 23 साल के ट्रेनिंग पार्टनर के लिए वो पैड पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें शायद अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के लिए एक गंभीर दिखने वाले वीडियो के बनने की उम्मीद थी।

हालांकि, उनके इस सपने को तवनचाई ने एक सटीक और बेहतर पुश किक की बदौलत नकार दिया और वो सीधे जाकर मैट पर गिर पड़े।

स्टैम्प फेयरटेक्स भी होती हैं इस तरह के मजाक में शामिल

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स भी खुद को एक प्रैंकस्टार की तरह मानती हैं।

एक उदाहरण के तौर पर पूर्व किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन के साथी ONE Championship स्टार योडकाइकेउ फेयरटेक्स ने उनकी प्रभावशाली हाई किक के प्रदर्शन के लिए अपने सिर पर एक बोतल रखी थी।

बोतल को गिराने की बजाए स्टैम्प ने “Y2K” को पूरी ताकत से एक लो किक जड़ दी, जिसने फैंस को हंसने का एक मजेदार पल दे दिया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.