ONE Fight Night 1 से पहले जोनाथन हैगर्टी और अमीर नासेरी के बीच जुबानी जंग हुई तेज

Jonathan Haggerty meets Amir Naseri at ONE on Prime Video 1

ब्रिटिश स्टार जोनाथन हैगर्टी और ईरानी-मलेशियाई सनसनी अमीर नासेरी के बीच ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट मैच भले ही चार हफ्ते बाद होना हो, लेकिन ये दोनों एलीट स्ट्राइकर सोशल मीडिया पर पहले ही जुबानी जंग में शामिल हो चुके हैं।

चीजों पर गौर करें तो नासेरी ने पहला जुबानी हमला किया था।

जुलाई में 30 साल के एथलीट ने ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II (उस समय ONE 161) में अमेरिकी प्राइमटाइम पर 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को हैगर्टी का सामना करने को लेकर उत्साह दिखाया था और लिखा था कि वो #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर को हरा देंगे।

नासेरी ने पोस्ट में लिखा था:

“धमाकेदार @onechampionship 161 के जबरदस्त कार्ड के लिए बहुत उत्साहित हूं। पूर्व चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को फिनिश करने की उम्मीद करता हूं और जहां मुझे होना चाहिए, वहां की तैयारी कर रहा हूं। चलो शुरू करते हैं।”

इसके बाद हैगर्टी को पलटवार करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा।

अंग्रेज एथलीट ने कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए एक लाइन लिखी, जिसका मतलब ये निकलता है कि ONE Fight Night 1 में नासेरी अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे।

हैगर्टी ने जवाब दिया:

“अपना डिनर तो फिनिश कर नहीं पाए।”

हालांकि, इस पर नासेरी ज्यादा तो कुछ नहीं कर पाए, लेकिन इसके जवाब में एक तीखी टिप्पणी पोस्ट कर दी।

Tiger Muay Thai के प्रतिनिधि हैगर्टी से मुकाबला करने के लिए काफी उत्सुक हैं और अपने प्रतिद्वंदी के फ्लाइवेट लिमिट से चूकने के डर से उन्होंने अंग्रेजी एथलीट पर एक अंतिम टिप्पणी कर दी।

उन्होंने कमेंट किया:

“@jhaggerty_ 😂 उम्मीद करता हूं कि आप इस बार वेट के चलते शामिल हो पाओगे इसलिए अपना डिनर पूरा खत्म मत करना 😂।”

तगड़ी मेहनत करने में लगे हैं जोनाथन हैगर्टी और अमीर नासेरी

जोनाथन हैगर्टी और अमीर नासेरी अपने-अपने प्रशिक्षण शिविरों में पूरे जोर-शोर से जुटे हैं। दोनों एथलीट 27 अगस्त को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के अल्टरनेट मुकाबले के लिए पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, दोनों एथलीट दुनिया की सबसे बड़ी मॉय थाई प्रतियोगिता में वापसी करने के लिए तरस रहे हैं।

हैगर्टी को स्वास्थ्य कारणों के चलते 20 मई को वॉल्टर गोंसाल्वेस के साथ ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के क्वार्टरफाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा था। हालांकि, अब “द जनरल” मेडिकली क्लीयर हो गए हैं और उन्हें लगता है कि किस्मत ने उन्हें दूसरा मौका दिया है, जिसका वो पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

ब्रिटिश स्टार ने हाल ही में इस बड़े मुकाबले से पहले अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी:

“मेरा वर्क एथिक इस फाइट कैंप में बेजोड़ रहा है। मैं फिर एक शानदार प्रदर्शन करने आ रहा हूं।”

ऐसे में नासेरी भी प्रोत्साहित हैं।

ONE 157 में क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे राउंड में सवास माइकल से हारने के बाद ईरानी-मलेशियाई एथलीट Tiger Muay Thai जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस दूसरे मौके को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम पर दोनों एथलीट के सक्रिय होने और जुबानी जंग तेज करने के साथ आने वाले हफ्तों में चीजें और ज्यादा रोमांचक होने जा रही हैं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)