ONE 157 से बाहर हुए हैगर्टी, अब गोंसाल्वेस का सामना क्रूज़ से होगा

Jonathan Haggerty Mongkolpetch Petchyindee BAD BLOOD 1920X1280 3

शुक्रवार, 20 मई को होने वाले ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के कार्ड में आखिरी समय पर कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

English Muay Thai fighter Jonathan Haggerty makes his way to the Circle at ONE: BAD BLOOD

टॉप रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जोनाथन हैगर्टी का सामना ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में वॉल्टर गोंसाल्वेस से होने वाला था, लेकिन अब ब्रिटिश सुपरस्टार को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा है।

अभी सिंगापुर में मौजूद हैगर्टी गुरुवार को अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए उन्हें डॉक्टरों ने फाइट ना करने की सलाह दी है।

उनकी जगह अब गोंसाल्वेस का सामना होसुए क्रूज़ करेंगे। वहीं क्रूज़ का सामना ONE 157 में पानपयाक जित्मुआंगनोन से होने वाला था, जो अब इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

यहां देखिए ONE 157 का अपडेटेड कार्ड।

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का मेन कार्ड

  • पेटमोराकोट पेटयिंडी vs. जिमी विन्यो (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • प्राजनचाई पीके.साइन्चाई vs. जोसेफ लसीरी (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जैकब स्मिथ (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • गैरी टोनन vs. टाय रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • शिन्या एओकी vs. केड रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • होसुए क्रूज़ vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का लीड कार्ड

  • सुपरलैक कियातमू9 vs. टाईकी नाइटो (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सवास माइकल vs. अमीर नासेरी (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • आशा रोका vs. अलीस एंडरसन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • डेविट कीरिया vs. मोहम्मद बुटासा (किकबॉक्सिंग- फेदरवेट)
  • नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक vs. ज़ेबा बानो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस स्ट्रॉवेट)
  • शेरज़ोद काबुतोव vs. डेनिस पुरिच (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)
  • एलीपिटुआ सिरेगर vs. रॉबिन कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.