ONE 168: Denver में दमदार जीत के साथ वापसी करना चाहते हैं जोहान गज़ाली – ‘दिखाने के लिए तैयार हूं कि मैं किस चीज का बना हूं’

Johan Ghazali Nguyen Tran Duy Nhat ONE 167 50

जोहान “जोजो” गज़ाली ONE 168: Denver में होसुए “तुज़ो” क्रूज़ के खिलाफ शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

17 वर्षीय सनसनी ने लगातार पांच जीत हासिल की थीं, लेकिन गुयेन ट्रान ड्युए नट ने उनके जीत के रथ पर विराम लगा दिया था। अब वो शनिवार, 7 सितंबर को बॉल एरीना में दोबारा जीत की लय हासिल करना चाहते हैं।

जून में निर्णय के जरिए मिली हार से हताश होने की बजाय गज़ाली खुद में सुधार कर रहे हैं ताकि फ्लाइवेट मॉय थाई मैच से शानदार वापसी कर सकें।

उन्होंने onefc.com को बताया: 

“पिछली फाइट से सीखने को काफी कुछ मिला और गुयेन के खिलाफ आई हार ने मुझे बेहतर करने के लिए जोश बढ़ाया है।

“इसने मेरे आत्मविश्वास को जरा भी कम नहीं किया। हार से लोगों को लगता है कि मैं अपने खेल के शीर्ष पर नहीं हूं, लेकिन मैं दिखाने के लिए तैयार हूं कि मैं किस चीज का बना हूं।

“फैंस को मेरी हार से पहले का ही जोहान गज़ाली देखने की उम्मीद करनी चाहिए। मेरे उस रूप ने मुझे कभी नहीं छोड़ा। मैं सिर्फ एक चीज की तलाश में रहता हूं – नॉकआउट।”

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने बढ़ते हुए करियर के अलावा गज़ाली के लिए अगला मुकाबला निजी तौर पर भी महत्वपूर्ण है।

मलेशियाई-अमेरिकी स्टार छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद से ही अमेरिका में फाइट करने के लिए उत्सुक हैं और वो अपने परिवार के सामने अपनी स्किल्स को दिखाना चाहेंगे:

“जब मुझसे ONE 168: Denver में फाइट के लिए पूछा गया था तो मेरे पास शब्द नहीं थे। जब से मैंने कार्ड को देखा था, तब से इसका हिस्सा बनना चाहता था। इसके अलावा मेरा परिवार, घर के बड़े लोग, कज़िन, मेरे आंटियां सभी न्यू मैक्सिको में हैं।

“उनके पास मुझे लाइव फाइट करते देखने का मौका होगा। मैं उनके लिए और दुनिया भर के फैंस के लिए अच्छा शो पेश करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”

गज़ाली को क्रूज़ के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

जोहान गज़ाली ने ONE में चार नॉकआउट्स के साथ 5-0 का रिकॉर्ड कायम किया था, ऐसे में वो अनुभवी गुयेन ट्रान ड्युए नट के खिलाफ मिली हार के बावजूद आशावादी बने हुए हैं।

Rentap Muaythai Gym के 17 वर्षीय प्रतिनिधि को भविष्य का मॉय थाई सुपरस्टार माना जा रहा है और अब वो ONE 168: Denver में होसुए क्रूज़ के खिलाफ यादगार प्रदर्शन करना चाहते हैं।

गज़ाली ने कहा: 

“मैं मानता हूं कि मेरी स्ट्राइकिंग क्रूज़ से काफी बेहतर है। जब हम फाइट करेंगे तो मुझे नहीं लगता कि वो मेरी स्ट्राइक्स को झेल पाएंगे।

“मैं उन पर काफी दबाव बनाते हुए स्कोर करने और नॉकआउट तलाशने का प्रयास करूंगा। अभी सिर्फ इसी बारे में सोच रहा हूं।”

हालांकि, “जोजो” अपने प्रतिद्वंदी को हल्के में नहीं लेंगे, लेकिन वो क्रूज़ के खिलाफ दबदबा बनाते हुए उन्हें बेहतरीन तरीके से हराकर जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे:

“मैं एक तेज फिनिश पाने की कोशिश करूंगा, लेकिन मैं क्रूज़ को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मैं जानता हूं कि वो फाइट करने के लिए उत्साहित होंगे। हालांकि, मुझे लगता है कि ये (फाइट) उनके लिए कठिन होगा। शायद दूसरे या तीसरे राउंड में नॉकआउट। बाद में नॉकआउट आना खास रहेगा क्योंकि इससे ड्रामा बढ़ जाता है।

“मैं अपने हाथों का इस्तेमाल कर दबाव बनाते हुए डिफेंस को तोड़ना चाहता हूं। लेकिन क्या पता कहीं से एक हेड किक या कुछ ऐसा आ जाए, जो फैंस ने अभी तक देखा नहीं है।”

न्यूज़ में और

Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.