रीनियर डी रिडर ने Sanford MMA में आंग ला न संग के साथ ट्रेनिंग शुरू की

Reinier De Ridder Aung La N Sang 1920X1280 ONE on TNT IV 3 768x512

रीनियर डी रिडर ने लंबा सफर तय कर अमेरिका जाकर अपने पुराने प्रतिद्वंदी के साथ ट्रेनिंग शुरू की है।

मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन हाल ही में फ्लोरिडा स्थित Sanford MMA में गए, जहां वो आंग ला न संग के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

डी रिडर ने अक्टूबर 2020 और अप्रैल 2021 में आंग ला न संग को हराकर उनके दोनों टाइटल्स को जीता था, लेकिन अब दोनों एकसाथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

“द डच नाइट” के बयानों को ध्यान में रखा जाए तो उन्होंने हमेशा आंग ला न संग को सम्मान की दृष्टि से देखा है, मगर उनकी ट्रायलॉजी बाउट में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने पिछले साल कहा था:

“मैंने आंग ला न संग के साथ कई बार बात की है। वो एक लैजेंड फाइटर हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं सर्कल में उनसे दोबारा नहीं भिड़ना चाहता। मैं इस प्रतिद्वंदिता को समाप्त करना चाहता हूं, मैं उनके खिलाफ 2 जीत से खुश हूं।”

एक तरफ डी रिडर अपने पुराने विरोधी से नहीं भिड़ना चाहते, लेकिन उनकी लंबे समय से “द बर्मीज़ पाइथन” के साथ काम करने की इच्छा रही है।

रीनियर डी रिडर टॉप लेवल के फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग कर खुद में सुधार कर रहे

Sanford MMA में कई टैलेंटेड एथलीट्स मौजूद हैं और रीनियर डी रिडर वहां जाकर खुद में सुधार का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

आंग ला न संग के साथ स्पारिंग के अलावा वो जिम के कई अन्य स्टार एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिनमें उनके हमवतन एथलीट टायरोन स्पोंग भी शामिल हैं।

स्पोंग खुद को एक टॉप लेवल किकबॉक्सर के रूप में स्थापित कर चुके हैं, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी फाइट कर चुके हैं और प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपराजित रहे हैं।

डी रिडर ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो क्लिंच का अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि “किंग ऑफ द रिंग” को अपनी स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन इस वीडियो में वो “द डच नाइट” को स्वीप करते दिखाई दिए और ऐसा अभी तक बहुत कम एथलीट्स कर पाए हैं।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25