कद-काठी में छोटी होने के बावजूद रिका इशिगे दूसरों को बड़े सपने देखने के लिए कर रही हैं प्रेरित

YKT_6320 768x513

रिका “टाइनी डॉल” इशिगे ने बताया कि उनका मार्शल आर्ट्स में रोल काफी बड़ा है।

ONE Championship में अपने सपनों को हासिल करने के अलावा, 31 वर्षीय स्टार ने दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए अपनी जिंदगी लगा दी है।

उन्होंने कहा, “इतने विश्वस्तरीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संगठन में पहली थाई महिला एथलीट बनकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है।”

“मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के लिए महिलाओं की प्रेरणा बन गई हूं, ये मेरे लिए सम्मान की बात है।”

शुक्रवार, 18 अगस्त को होने वाले ONE: A NEW BREED III में भी वो इस मिशन को जारी रखना चाहेंगी। इस प्री-रिकॉर्डेड इवेंट में उनका सामना एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में थाईलैंड की सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन से होगा।

उन्होंने बताया, “मैं दूसरी महिलाओं के लिए अच्छी रोल मॉडल बनना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि महिलाएं मार्शल आर्ट्स सीखें, ना सिर्फ मुकाबले के लिए बल्कि एक्सरसाइज़, खेल और आत्मरक्षा के लिए।”

इशिगे अपने अनुभव से जानती हैं कि महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सीखना कितना जरूरी है।

थाई-जापानी मूल की होने की वजह से उन्हें थाईलैंड में मिडल स्कूल में काफी बुली (परेशान) किया जाता था, इस वजह से उन्होंने कराटे और आइकीडो सीखा।



समय के साथ, उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के जरिए अपनी कमियों को दूर करने में काफी सफलता अर्जित की।

उन्होंने बताया, “इसने मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाया, लेकिन मैं जिंदगी और बाकी कामों में नम्र और शांत हुई हूं।”

“मैंने खुद पर नियंत्रण सीखा है क्योंकि मुझे पता चला कि उन स्किल्स के इस्तेमाल से (कॉम्पिटिशन के बाहर) आपको काफी चोट लग सकती है।”

“टाइनी डॉल” को मुकाबलों का हिस्सा बनने की चाह थी। साल 2017 में Bangkok Fight Lab और Tiger Muay Thai की प्रतिनिधि अपने मार्शल आर्ट्स के प्यार को ONE में लेकर आईं और काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Thai mixed martial artist Rika Ishige connects with a body kick on Nita Dea

मार्च 2017 में हुए ONE: WARRIOR KINGDOM में प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए इशिगे ने ऑड्रिलोरा बोनीफेस को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया। दो महीने बाद उन्होंने ONE: DYNASTY OF HEROES में नीता दिया को दूसरे राउंड में सबमिशन के जरिए मात दी।

फिर अगस्त महीने में हुए ONE: KINGS & CONQUERORS में “टाइनी डॉल” को जोमारी “द ज़ाम्बोनियन फाइटर” टोरेस के हाथों अपने करियर की पहली हार मिली। लेकिन उन्होंने ONE: WARRIORS OF THE WORLD में रोम त्रिनिदाद को हराकर दूसरे राउंड में सबमिशन जीत के साथ साल का शानदार अंत किया।

साल 2017 खत्म होते-होते इशिगे वो कर रही थीं, जो वो करना चाहती थी यानी दुनिया और अपने देश की महिलाओं को ये दिखाना कि मार्शल आर्ट्स के जरिए खुद में काफी सुधार किया जा सकता है। उनकी बातों से प्रेरित होकर लाखों फैंस सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े।

Thai mixed martial atist Rika Ishige punches her opponent with ground and pound

साल 2018 में एक जीत और एक हार के बाद “टाइनी डॉल” को अगले साल लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। ये साल उनके लिए काफी चुनौती भरा रहा।

मुश्किल की इस घड़ी में उन्हें अपने करीबी लोगों का साथ मिला, जो सर्कल में आने के बाद से उनका समर्थन करते आ रहे थे।

इशिगे ने कहा, “हर दिन मुझे एक बेहतर फाइटर बनने के लिए मेरे परिवार, बहनों और फैंस ने प्रेरित किया। इन्हीं लोगों के साथ की वजह से खुद को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग में पूरी तरह से झोंक पाई।”

“टाइनी डॉल” को ग्लोबल स्टेज पर किसी भी मुकाबले में शिरकत किए हुए करीब 1 साल हो गया है, लेकिन उन्होंने वादा किया कि कई हार के बावजूद फैंस को पहले से विकसित एथलीट देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया, “2017 और 2020 की इशिगे में काफी अंतर आ गया है। मैंने काफी कुछ सीखा और अनुभव किया है। मुझे लगता है कि मुझमें काफी सुधार हुआ है।”

इशिगे के डेब्यू के बाद से काफी कुछ बदल चुका है, लेकिन जो एक चीज नहीं बदली, वो है उनका दूसरों को प्रेरित करने का मिशन।

थाई स्टार ने कहा, “मैं लगातार एक अच्छी एथलीट बनना चाहती हूं। मैं युवा और थाई लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण बनना चाहती हूं।”

इस शुक्रवार, “टाइनी डॉल” का सामना युवा थाई एथलीट श्रीसेन से होगा, जो कि मार्शल आर्ट्स में अपना करियर बनाने में जुटी हैं। दिग्गज थाई स्टार का मानना है कि मैच का सिर्फ एक ही परिणाम निकलेगा।

उन्होंने कहा, “मैं काफी लंबे समय से फाइट कर रही हूं। मैं वापसी कर अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। मैं काफी कड़ी मेहनत कर रही हूं और मुझे जीत जरूर मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED III को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)