इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED III को मिस नहीं करना चाहिए

Petchmorakot Petchyindee Academy Yodsanklai IWE Fairtex 1920X1280 17 768x512

ONE Championship अब ‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के समापन की तैयारियों में जुटी है।

इस शुक्रवार, 18 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE: A NEW BREED III का आयोजन होना है, जिसे पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

शो में धमाकेदार मेन इवेंट, वर्ल्ड-क्लास सुपरस्टार्स के डेब्यू और कुछ एथलीट्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू भी करने वाले हैं। इसलिए इवेंट दिलचस्प और एक्शन से भरपूर रहने वाला है।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि आखिर आपको क्यों ONE: A NEW BREED III को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 पेटमोराकोट को खुद को एक बेहतर चैंपियन साबित करना है

मेन इवेंट मैच में ONE वर्ल्ड चैंपियन को एक मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। लेकिन मौजूदा ONE मॉय थाई फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी का मानना है कि अभी एक ऐसी चीज बाकी है, जिसे अभी तक वो अपने नाम नहीं कर पाए हैं।

उबोन राचाथानी निवासी एथलीट ने इसी साल फरवरी में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हराकर सबसे पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था। इसके अलावा वो जुलाई में “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को बहुमत निर्णय से हराकर इसे डिफेंड भी कर चुके हैं। लेकिन कुछ आलोचकों का मानना था कि योडसंकलाई के खिलाफ मैच में असल में पेटमोराकोट को हार मिली थी।

ये बात थाई स्टार को पसंद नहीं आई और वो एक बड़ी जीत दर्ज कर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना चाहते हैं। ONE: A NEW BREED III में एक यादगार फिनिश उन्हें एक बेहतर चैंपियन साबित कर सकता है।

लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि पेटमोराकोट का सामना Lion Fight वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन से होने वाला है। एंडरसन की स्किल्स शानदार हैं, अच्छी नॉकआउट पावर है और अपने चैंपियन प्रतिद्वंदी से 4 सेंटीमीटर लंबे भी हैं। ये चीजें उन्हें पेटमोराकोट के अभी तक के सबसे कड़े प्रतिद्वंदियों में से एक साबित करती हैं।

दोनों एथलीट्स चैंपियन बनकर रिंग से बाहर आने के लिए बेताब हैं। अगर इस मैच में फिनिश देखने को मिलता है तो जरूर इसका विजेता डिविजन के अन्य एथलीट्स को खुद से सतर्क रहने की चेतावनी दे सकता है।

#2 को-मेन इवेंट में 2 वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत होगी

Capitan Petchyindee Academy fights Petchtanong Petchfergus at ONE: A NEW BREED III

को-मेन इवेंट में 2 वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत होने वाली है और दोनों ही सुपरस्टार्स अपना-अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे हैं। इस मैच में जिसे भी जीत मिली, उसे आसानी से बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजन में ONE Championship की एथलीट्स रैंकिंग्स में प्रवेश मिल सकता है।

पेटटानोंग पेटफर्गस के डेब्यू मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वो 6 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका शानदार रिकॉर्ड 356-55-1 का है।

उनके सामने कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी रिंग में खड़े होंगे, जो खुद 3 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 140-40 का है। इसके अलावा वो पिछले नौ मैचों में जीतते आ रहे हैं।

दोनों एथलीट्स को किक्स का प्रयोग करना बहुत पसंद है और दोनों के ही हाथों में अपने प्रतिद्वंदी को किसी भी क्षण नॉकआउट करने की ताकत भी है। फैंस को इस मैच में धमाकेदार एक्शन देखने की उम्मीद रखनी चाहिए।



#3 ‘टाइनी डॉल’ जीत की लय में वापसी करना चाहेंगी

थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार रिका “टाइनी डॉल” इशिगे विमेंस एटमवेट डिविजन की सबसे पसंद की जाने वाली एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में वो संघर्ष करती दिखाई दी हैं।

फरवरी 2019 में बैंकॉक निवासी एथलीट को कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव के खिलाफ और उसके बाद अक्टूबर में अपराजित जापानी सुपरस्टार इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा के खिलाफ हार मिली थी।

अब इस शुक्रवार पिछले साल के खराब प्रदर्शन को भुलाते हुए वो अपनी हमवतन एथलीट सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन को हराकर जीत की लय में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

19 वर्षीय श्रीसेन जूडो बैकग्राउंड से आती हैं और जुलाई में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हार से पहले उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 3-0 का हुआ करता था।

इस शुक्रवार इनमें से कोई एक ही थाई एथलीट ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश करने के करीब पहुंच सकेगी। वहीं, हारने वाली एथलीट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने लक्ष्य से और भी दूर चली जाएंगी।

#4 कई अन्य वर्ल्ड चैंपियंस भी इवेंट में भाग ले रहे हैं

Muay Thai World Champions Bangpleenoi Petchyindee Academy and Yodpanomrung Jitmuangnon

चाहे कार्ड में केवल 10 ही प्रतिभागी शामिल क्यों ना हों, लेकिन इनमें से 6 मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस रहे हैं।

शुरुआत में हम आपको 4 वर्ल्ड चैंपियंस के बारे में बता चुके हैं, उनके अलावा 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस प्रतिभाशाली विदेशी एथलीट्स (जो अपनी स्किल्स में सुधार के लिए थाईलैंड में ट्रेनिंग कर रहे हैं) के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

6 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द लाइटनिंग नी” योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन का सामना बेंटमवेट कॉन्टेस्ट में दमदार स्ट्राइक्स लगाने वाले ब्राजीलियाई एथलीट फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो से होने वाला है, जो Revolution Muay Thai Phuket टीम में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

लेकिन इससे पहले 2-डिविजन के WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी की भिड़ंत फेदरवेट बाउट में लोबो के टीम मेंबर यूरिक “मी खाओ जोमहॉट” डवट्यान से होनी है।

#5 A New Breed सीरीज का शानदार समापन

पिछले कुछ हफ्तों में ONE Championship ने ‘A NEW BREED’ सीरीज के धमाकेदार इवेंट्स के आयोजन से फैंस के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सीरीज की शुरुआत ONE: A NEW BREED से हुई थी, जिसके मेन इवेंट में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़, स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। उसी इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का विजेता सामने आया था, जिसे नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल हुआ है।

उसके बाद ONE: A NEW BREED II का आयोजन हुआ, जिसमें कई धमाकेदार और यादगार फिनिश देखने को मिले। इसके अलावा उसी इवेंट में 2020 के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक भी देखने को मिला था।

अब एथलीट्स धमाकेदार अंदाज में इस सीरीज को समाप्त करना चाहेंगे। अगर सीरीज के पिछले 2 इवेंट्स एक्शन से भरपूर रहे हैं तो ONE: A NEW BREED III को भी फैंस को किसी हालत में मिस नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II की टॉप हाइलाइट्स

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)