5 बातें जो आप पेटटानोंग पेटफर्गस के बारे में नहीं जानते होंगे

Petchtanong Petchfergus 1200X800 768x512

पेटटानोंग पेटफर्गस इस शुक्रवार, 18 सितंबर को प्रसारित होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED III में कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ ONE Championship में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे, दोनों का सामना बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में होगा।

अगर उन्हें जीत हासिल हो जाती है तो 34 वर्षीय स्टार बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन की ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बना लेंगे, इस डिविजन पर अभी अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव राज कर रहे हैं।

इससे पहले कि पेटटानोंग थाईलैंड के बैंकॉक से प्रसारित होने वाले इवेंट में शिरकत करें, आइए उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जानते हैं जिसका अंदाजा कम ही लोगों को होगा।

#1 खेल विज्ञान में ग्रेजुएट

पेटटानोंग एक ऐसे मॉय थाई फाइटर हैं, जो अपने ट्रेनिंग के प्यार को जिम से बाहर भी लेकर गए।

थाईलैंड निवासी एथलीट ने ‘द इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन सामुट्साकोर्न’ से खेल विज्ञान में बैचलर डिग्री हासिल की है।

तब से लेकर वो लेकर ना सिर्फ “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” बल्कि दूसरे माध्यमों के जरिए स्वस्थ रहने के बारे में बताते आ रहे हैं और उन्होंने काफी लोगों की मदद भी की है।

पेटटानोंग ने सुपरबोन के ONE डेब्यू से पहले उनकी स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग में काफी बड़ा रोल निभाया था। उन्होंने ONE Super Series किकबॉक्सिंग मुकाबले में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ जीत हासिल की थी।

#2 उनके नाम 350 से ज्यादा जीत

34 वर्षीय स्टार का प्रोफेशनल मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में 356-55-1 का शानदार रिकॉर्ड है।

उन्होंने 7 साल की उम्र में मॉय थाई की ट्रेनिंग शुरु की और वो 14 साल की उम्र आते-आते बैंकॉक के मशहूर Lumpinee और Rajadamnern Stadiums के शोज़ को हेडलाइन कर रहे थे।

उन्होंने अपने जबरदस्त करियर के दौरान कई सारे दिग्गजों के साथ रिंग साझा की, जिनमें सुपरबोन, सिंगडैम कियातमू9, F-16 रचानोन, जो नाटावट और जोमथोंग चुवाटना जैसे नाम शामिल हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने थाईलैंड मॉय थाई चैंपियंस चोक एमिनेंट एयर और पेटासाविन ट्रांसफेरी पर भी जीत दर्ज की।



#3 Esports से है गहरा लगाव

पेटटानोंग जब जिम में पसीना नहीं बहा रहे होते, तब वो एक अलग ही एरीना में अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे होते हैं।

उडोन थानी के निवासी को ऑनलाइन गेमिंग काफी पसंद है। उन्होंने सुपरबोन और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के साथ एक टीम बनाई थी। इस तिकड़ी ने उस टीम को “ONE” नाम दिया था।

उनका फेवरेट गेम “पबजी” है, जो कि एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल है, जिसमें किसी भी समय 100 लोग हिस्सा ले सकते हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है वैसे ही खेलने का एरिया छोटा होता जाता है।

#4 छह बार के वर्ल्ड चैंपियन

पेटटानोंग ने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में 16 टाइटल जीते हैं, जिसमें से छह वर्ल्ड चैंपियनशिप हैं।

वो दो बार के WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, दो बार के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, 67 किलोग्राम WLF वर्ल्ड कप चैंपियन और 67 किलोग्राम IPCC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं।

#5 फैशन के शौकीन

जब वो मॉय थाई एथलीट वाले गीयर नहीं पहनते, तब उनके फैंसी कपड़े पहनना काफी पसंद है।

उनके मैचिंग कलर, स्कार्फ के साथ-साथ स्नीकर्स भी बेहद पसंद लगते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी फेवरेट ब्रैंड गूची है और उनके ट्रेवल करते हुए स्टाइल में रहना पसंद हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty