नाइटो के खिलाफ मैच की उम्मीद कर रहे हैं स्टेफर रहार्डियन

Stefer Rahardian makes his return

स्टेफर “द लॉयन” रहार्डियन को उम्मीद है कि चोट उबरने के उपरांत उनका सामना स्ट्रॉवेट डिविजन के बेस्ट एथलीट्स में से एक से हो।

इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को घुटने की चोट के कारण करीब 1 साल सर्कल से दूर बिताना पड़ा और पिछले मैच में एड्रियन “पापुआ बॉय” मैथिस के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत के बाद वापसी को बेताब हैं।

जहां तक उनके ड्रीम प्रतिद्वंदी की बात है तो “द लॉयन” पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन और फिलहाल #2 रैंक के कंटेंडर योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ मैच चाहते हैं।

रहार्डियन ने कहा, “मैं अगले मैच में नाइटो का सामना करना चाहता हूं।”

“वो ONE Championship के सबसे अच्छे रिकॉर्ड वाले स्टार्स में से एक हैं और ONE वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं।

“चैंपियनशिप को डिफेंड करते समय उन्होंने शानदार विनिंग स्ट्रीक भी बनाई। इसलिए मैं एक ऐसे एथलीट का सामना जरूर करना चाहूंगा, खासतौर पर ONE में, जो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशंस में से एक है।”

Japanese mixed martial artist Yoshitaka Naito attempts an armbar in his debut

रहार्डियन जानते हैं कि नाइटो के अपराजित रिकॉर्ड ने ही उन्हें ONE में पहचान दिलाई है।

जापानी स्टार ने मई 2016 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था। उसके 5 महीने बाद उन्होंने जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को भी फिनिश किया।

“नोबिता” को इस बीच एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के हाथों चैंपियनशिप गंवानी पड़ी, उससे अगले ही मैच में ब्राजीलियाई स्टार को हराकर दोबारा चैंपियन बने और उसके बाद पैचीओ के खिलाफ टाइटल हार बैठे।



फिर भी डिविजन में उनका अलग रुतबा है। वो बहुत मेहनती हैं, रेसलिंग शानदार है और कार्डियो भी जबरदस्त है।

उनका ये स्किल सेट रहार्डियन के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। इस खेल को बहुत गंभीरता से लेते हैं, कई बार 3 राउंड के मैचों का हिस्सा रह चुके हैं और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं।

इंडोनेशियाई स्टार ने कहा, “अगर पूछा जाए कि हमारे मैच में जीत का प्रबल दावेदार कौन होगा, यही सवाल इस बाउट को दिलचस्प बना रहा है। हमने खुद को सबसे बेहतर तरीके से तैयार किया है।”

“मैं जीत का हर संभव प्रयास करूंगा, खासतौर पर नाइटो जैसे लैजेंड का सामना करते समय। मैं उनसे एक कदम आगे रहना चाहूंगा, फिर चाहे वो ग्रैपलिंग हो, स्ट्राइकिंग या फिर रेसलिंग। लेकिन ये सब कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाएगा।”

Stefer Rahardian defeats Muhammad Imran

Bali MMA में वर्ल्ड-क्लास कोच और नामी ट्रेनिंग पार्टनर्स का साथ मिलने से “द लॉयन” मानते हैं कि वो नाइटो पर जीत प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि वो विजेता की भविष्यवाणी करने से बचते नजर आए, लेकिन उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और किसी भी चुनौती से पार पाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग करते रहेंगे।

रहार्डियन ने कहा, “हर चुनौती का सामना करने के लिए खुद पर भरोसा होना जरूरी है और मैं जानता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करना नहीं छोडूंगा।”

“मुझे परिणाम के बारे में ना सोचकर केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स द्वारा कही गईं 10 सबसे प्रेरणादायक बातें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4