‘ONE On TNT II’ में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Timofey Nastyukhin DC 6408 768x512

ONE Championship यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर एक बार फिर धमाकेदार इवेंट के लिए तैयार है।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” का प्रसारण होगा और इस सीरीज के पहले इवेंट में तगड़ा एक्शन देखा गया था।

मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के अलावा टॉप लेवल की मॉय थाई कंटेंडर्स आमने-सामने होंगी, 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच कार्ड में शामिल हैं, उभरते हुए स्टार्स की नॉकआउट के साथ फैंस का शो में भरपूर मनोरंजन होने वाला है।

यहां जानिए “ONE on TNT II” में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

क्रिश्चियन ली और टिमोफी नास्तुकिन

क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली मानते हैं कि वो दुनिया के सबसे बेस्ट लाइटवेट फाइटर हैं और इस गुरुवार वो अपनी बातों को सच साबित करना चाहेंगे।

मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन के नाम ONE में सबसे ज्यादा जीत (14) और स्टॉपेज से आई सबसे ज्यादा जीत (13) का रिकॉर्ड है, एक और जीत उनके रिकॉर्ड को और भी बेहतर कर देगी।

ली अभी तक डिविजन के टॉप 5 कंटेंडर्स में से 3 को हरा चुके हैं और अगले मैच में एक और जीत दर्ज कर वो डिविजन के लगभग सभी टॉप कंटेंडर्स को हरा चुके होंगे।

लेकिन #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन नहीं मानते कि ली बेस्ट लाइटवेट फाइटर हैं। उनका ये कहना है कि चैंपियन बनने के वो सबसे बड़े हकदार हैं।

चोटों से घिरे रहे नास्तुकिन अब स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और मानते हैं कि ये अब उनके छाने का समय है। वो एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग जैसे महान एथलीट्स को मात दे चुके हैं।

इस हफ्ते पता चलेगा कि क्या ली वाकई में बेस्ट हैं या फिर यहां से नास्तुकिन के शानदार सफर की शुरुआत होने वाली है।

जेनेट टॉड और ऐनी लाइन होगस्टैड

Janet Todd fights Anne Line Hogstad at "ONE on TNT II"

“ONE on TNT II” के को-मेन इवेंट की विजेता को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल सकता है।

जेनेट “JT” टॉड 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब भी पहुंच रही हैं। मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एटमवेट मॉय थाई डिविजन में #2 रैंक की कंटेंडर हैं।

अगले मॉय थाई मैच में एक जीत टॉड के ONE Super Series में किसी विमेंस एथलीट द्वारा सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड को और भी बेहतर कर देगी। संभव है कि उन्हें ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

दूसरी ओर, ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड भी बड़ा उलटफेर करने में सक्षम हैं।

#3 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ONE में टॉड को हराने वाली केवल दूसरी एथलीट बनकर ना केवल रैंकिंग्स के टॉप पर पहुंच सकती हैं बल्कि उन्हें एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।



शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग और योशिकी नाकाहारा

Shinechagtga Zoltsetseg fights Yoshiki Nakahara at "ONE on TNT II"

ONE फेदरवेट डिविजन कई बड़े स्टार्स से भरा हुआ है और उन्हीं में से 2 एथलीट्स लीड कार्ड को हेडलाइन करेंगे।

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में अच्छा प्रदर्शन कर मेन रोस्टर में जगह बनाने वाले शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को मेन रोस्टर में जगह मिली थी।

मंगोलियाई स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-2-1 का है और 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें चीनी ग्रैपलर “कैनन” मा जिया वेन के खिलाफ 55 सेकंड में आई नॉकआउट जीत भी शामिल है।

जोल्टसेट्सेग को अपने जबरदस्त मोमेंटम का फायदा उठाते हुए अभी तक के अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंदी योशिकी नाकाहारा पर बढ़त बनानी होगी। जापानी स्टार का रिकॉर्ड 14-5 का है और वो भी केवल 90 सेकंड के अंदर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

विजेता को रैंकिंग्स में प्रवेश मिलना 100 फीसदी तय नहीं है, लेकिन एक बड़ी जीत उन्हें उससे ज्यादा फायदा पहुंचा सकती है।

किम क्यु सुंग और वांग शुओ

Kim Kyu Sung fights Wang Shuo at "ONE on TNT II"

2 तगड़े फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स गुरुवार को जीत की लय में वापसी करना चाहेंगे।

किम क्यु सुंग फ्लाइवेट डिविजन के सबसे लंबे एथलीट हैं, 10-4 का रिकॉर्ड है और फिनिशिंग रेट 60 प्रतिशत है। वो बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, लेकिन पिछले मैच में #4 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के खिलाफ हार मिली थी। अब दक्षिण कोरियाई एथलीट जीत की लय में वापसी करने को बेताब हैं।

दूसरी ओर, उनका प्रतिद्वंदी “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ का इस मैच से पहले का सफर काफी अलग रहा है।

चीनी एथलीट का रिकॉर्ड 12-4 का है, फिनिशिंग रेट 55 प्रतिशत है, 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। उनका ONE डेब्यू असल में साल 2015 में ही हो गया था।

वांग को उस मैच में हार मिली, लेकिन अब 6 साल बाद वापसी कर वो दिखाना चाहते हैं कि उनमें कितना सुधार हुआ है।

मिचेल चमाली और शुया कामिकुबो

Mitchell Chamale fights Shuya Kamikubo at "ONE on TNT II"

“ONE on TNT II” के लीड कार्ड में अमेरिकी स्टार मिचेल “मामाज़ बॉय” चमाली अपना डेब्यू करने वाले हैं।

ये चाहे चमाली का ONE में पहला मैच हो, लेकिन बेंटमवेट स्टार का ग्राउंड गेम खतरनाक है और सबमिशन से जीत दर्ज करने में महारत रखते हैं।

फलोरिडा निवासी एथलीट अपने डेब्यू मैच में शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो को हराकर सुर्खियां बटोर सकते हैं। कामिकुबो जो अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात दे चुके हैं।

जापानी एथलीट का रिकॉर्ड 11-1-1 का है और ONE के पहले 4 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अगले मैच में जीत उन्हें बेंटमवेट रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।

ये भी पढ़ें: “ONE on TNT II” के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35