ऐनी लाइन होगस्टैड ने जेनेट टॉड के खिलाफ कांटेदार मुकाबले की उम्मीद जताई

Anne Line Hogstat defeats Alma Juniku

ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड का मानना है कि वो जेनेट “JT” टॉड के मोमेंटम को बिगाड़ते हुए ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने में सक्षम हैं।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” के ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट में नॉर्वे की एथलीट दिखाना चाहती हैं कि वो बड़ी से बड़ी चुनौती को पार करने की काबिलियत रखती हैं।

होगस्टैड ने कहा, “टॉड ताकतवर हैं और एक अच्छी फाइटर हैं, लेकिन मेरी स्किल्स भी कमजोर नहीं हैं। ये मेरे लिए बड़ा मैच है और मेरे हिसाब से हमारे बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिलेगी।”

ONE: FIRE & FURY में उनकी डेब्यू मैच में अल्मा जुनिकु के खिलाफ बहुमत निर्णय से आई जीत ने दर्शा दिया था कि वो यहां किसी के लिए आसान शिकार बनने नहीं आई हैं।

#4 रैंक की कंटेंडर के खिलाफ आई जीत के बाद नॉर्व की एथलीट का मानना है कि अगले मैच में जीत के बाद उनकी गिनती टॉप कंटेंडर्स में होने लगेगी।

होगस्टैंड ने कहा, “अल्मा के खिलाफ जीत यादगार रही। वो ऑस्ट्रेलिया में ‘फाइटर ऑफ द ईयर’ रह चुकी हैं इसलिए वो मेरे लिए एक बड़ी जीत रही।”

“ONE Championship में पहले मैच का अनुभव अच्छा रहा, एक ऐसा अनुभव जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।”



एक ऐसे देश से आना जहां अभी पेशेवर मॉय थाई की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद 33 वर्षीय स्टार ने उम्मीद से कहीं अधिक सफलता प्राप्त की है। उसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें ONE में भी अच्छा करने का प्रोत्साहन मिल रहा है।

अगर वो ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन टॉड को हराकर चैंपियनशिप मैच हासिल कर पाईं, तो उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इससे उन्हें देख नॉर्वे के युवाओं में भी इस खेल से जुड़ने की इच्छा जागृत होगी।

उन्होंने कहा, “वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना मेरे लिए यादगार लम्हा होगा, खासतौर पर एक ऐसे देश से आने वाली एथलीट के लिए जहां मॉय थाई नियमों के प्रयोग की अनुमति नहीं है।”

“जब भी आप नए सफर पर निकलते हैं, तो आपको नए लोग मिलते हैं, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देते हैं। इसलिए मैं भी देखना चाहती हूं कि मेरी प्रतिबद्धता मुझे ONE Championship में कितना आगे तक ले जा सकती है।”

Norway's Anne Line Hogstad makes her debut

होगस्टैड जानती हैं कि टॉप पर पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं है। “JT” एक खतरनाक एथलीट हैं जो दूसरे वर्ल्ड टाइटल पर नजरें बनाए हुए हैं।

फरवरी 2019 में अपने ONE डेब्यू मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हार के बाद उन्होंने सभी मुकाबले जीते हैं, स्टैम्प से अपना बदला पूरा कर किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता और ONE में 5 जीत दर्ज कर चुकी हैं।

होगस्टैड अपनी अगली प्रतिद्वंदी पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वो कितनी खतरनाक हैं और कहती हैं कि टॉड को हराना कोई नामुमकिन बात नहीं है।

उन्होंने बताया, “मैंने उनके गेम को परखा है। उनके गेम में कई खामियां हैं और मैं उनका पूरा फायदा उठाने का प्रयास करूंगी।”

“उनका स्टाइल अच्छा है, तेजी से मूव करती हैं और निरंतर अटैक करने में विश्वास रखती हैं। दमदार पंच और हाई किक्स उनके सबसे बड़े हथियार हैं और उनके खिलाफ हमने गेम प्लान तैयार किया है।”

Norway's Anne Line Hogstad faces Australia's Alma Juniku

होगस्टैड जल्दबाजी ना करते हुए कोई गलती नहीं करना चाहती और मानती हैं कि वो अभी तक के अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती को पार कर सकती हैं।

कुछ फाइट्स में स्किल्स से ज्यादा आत्मविश्वास मायने रखता है। होगस्टैड की स्किल्स भी वर्ल्ड क्लास हैं और उनके मूव्स उनकी विरोधी को झकझोर सकते हैं। उनका दिल कह रहा है कि 15 अप्रैल को उन्हें एक यादगार जीत मिलने वाली है।

उन्होंने कहा, “मेरी ताकत और तेजी से मूव लगाने की काबिलियत मेरे लिए फायदेमंद हो सकती है और मेरे पंचों में भी बहुत ताकत है।”

“आप नहीं जानते कि आपको जीत मिलेगी या हार, लेकिन आत्मविश्वास आपको मैच में बनाए रखता है। आत्मविश्वास के बाद ही आपके मन में ऐसे ख्याल आते हैं कि, ‘हां, मैं इस चीज को कर सकती हूं।’

“मुझे जेनेट टॉड पर जीत चाहिए और उम्मीद करती हूं कि इसके बाद मुझे मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट जरूर मिलेगा।”

ये भी पढ़ें: ली को नॉकआउट से फिनिश करना चाहते हैं नास्तुकिन

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4