‘ONE On TNT II’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Christian Lee ASH_4516 768x511

“ONE on TNT” सीरीज के पहले इवेंट में तगड़ा एक्शन देखा गया इसलिए अब दूसरे इवेंट में इससे भी धमाकेदार एक्शन की उम्मीद होगी।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” के रूप में एक बार फिर ONE Championship उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर वापसी के लिए तैयार है।

कार्ड में सबमिशन स्पेश्लिस्ट्स भी हैं, लेकिन नॉकआउट फिनिश पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

“ONE on TNT II” के शुरू होने से पहले यहां आप देख सकते हैं कार्ड में शामिल एथलीट्स द्वारा किए गए सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 ली की वर्ल्ड टाइटल जीत

उस समय क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को कम आंका जा रहा था।

युवा एथलीट ने अपने डिविजन में बदलाव कर मई 2019 में जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया था।

उनका लाइटवेट डेब्यू ऐसे एथलीट के खिलाफ हो रहा था, जिन्हें उनसे करीब 4 गुना ज्यादा अनुभव हासिल था, इसके बावजूद ली चैंपियन को जीत तो मिली लेकिन कड़े संघर्ष के बाद।

पहले राउंड में एओकी ने “द वॉरियर” को मैट पर गिराकर आर्मबार लगाया और कई मिनट तक उनके हाथ को अजीब दिशाओं में घुमाते रहे। ली हार मानने को तैयार नहीं थे और राउंड के समाप्त होने से पहले स्टैंड-अप गेम में आने में सफल रहे।

दूसरे राउंड में भी “टोबीकन जुडन” ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ली इस बार खुद को बचाने में सफल रहे। जापानी एथलीट को पीछे धकेलते हुए उन्होंने क्रॉस और उसके तुरंत बाद जबड़े पर लेफ्ट हैंड लगाया, जिसने एओकी को झकझोर कर रख दिया।

एक और लेफ्ट हैंड के प्रभाव से जापानी लैजेंड मैट पर जा गिरे। ली ने कुछ और पंच लगाते हुए तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की और नए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

#2 ‘द अंडरग्राउंड किंग’ को हराकर नास्तुकिन ने सभी को चौंकाया

टिमोफी नास्तुकिन के करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक मार्च 2019 में आया।

रूसी स्टार का सामना ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में अपना ONE डेब्यू कर रहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ से हुआ।

मैच से पहले अल्वारेज़ को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नास्तुकिन ने उन्हें फिनिश कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।

रूसी एथलीट ने शुरू में ही अटैक करना शुरु कर दिया था और कुछ समय बाद ही उनका राइट हैंड सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ। “द अंडरग्राउंड किंग” ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नास्तुकिन की ताकत के आगे उनके प्रतिद्वंदी को मजबूरन बैकफुट पर जाना पड़ा।

इसी बीच एक शॉट ऐसा भी आया, जहां से मैच के फिनिश की शुरुआत हो चली थी।

एक जैब और सिर पर लगे राइट हुक के प्रभाव से अल्वारेज़ का बैलेंस बिगड़ा हुआ नजर आया। अमेरिकी स्टार बैकफुट पर थे, वहीं रूसी एथलीट ने दमदार राइट हैंड लगाकर नीचे गिरा दिया। अल्वारेज़ के पास इस समय खुद को डिफेंड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

कुछ और ग्राउंड एंड पाउंड स्ट्राइक्स के बाद रेफरी ने मैच को समाप्त किया और इस तरह नास्तुकिन ने पहले राउंड में बड़ी जीत दर्ज की।



#3 ONE डेब्यू में शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग की धमाकेदार जीत

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱

Shinechagtga Zoltsetseg 🇲🇳 finishes “Cannon” Ma Jia Wen 🇨🇳 with a HUGE KNOCKOUT just 55 seconds into the first round! ⏱📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

मंगोलियाई स्टार शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ने जनवरी 2020 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में “कैनन” मा जिया वेन को जबरदस्त स्ट्राइकिंग की मदद से हराया था और इसी स्ट्राइकिंग ने उन्हें रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में बड़ा स्टार बनाया था।

शुरुआत में चीनी रेसलर ने करीब आकर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन जोल्टसेट्सेग के खतरनाक पंचों ने उन्हें बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया।

इस बीच जिया वेन ने बॉडी किक लगाई, लेकिन मंगोलियाई स्टार ने उसके प्रभाव को झेलने के बाद दमदार राइट और लेफ्ट क्रॉस लगाया, जो दोनों सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुए। जोल्टसेट्सेग ने उसके बाद फेक लेफ्ट हैंड लगाकर अपने विरोधी को झांसे में फंसाया और अगले ही पल जोरदार हुक लगाया, जिसके प्रभाव से चीनी एथलीट का बैलेंस बिगड़ा हुआ नजर आया।

स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद “कैनन” ने आक्रामक अंदाज में स्ट्राइकिंग की, लेकिन ये फैसला बाद में चलकर उन्हीं पर भारी पड़ा।

इस दौरान जिया वेन जैब लगाने के लिए आगे आए, मगर मंगोलियाई स्टार को इसका अंदाजा पहले से था। इसलिए उन्होंने जैब से बचते हुए खतरनाक ओवरहैंड राइट लगाया। उसके बाद कुछ और पंच लगे और रेफरी ने केवल 55 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

गुरुवार को जोल्टसेट्सेग का सामना योशिकी नाकाहारा से होने वाला है।

#4 किम के एक पंच के आगे फुजिसावा ने घुटने टेके

Kim Kyu Sung 🆚 Akihiro Fujisawa

🚨 FULL BOUT 🚨किम क्यु संग 🆚 अकिहिरो फुजिसावा "सुपरजैप"Kim Kyu Sung's 👊 KNOCKOUT 👊 showing at ONE: MASTERS OF FATE against Akihiro Fujisawa!📱: हमारे एप्प पर देखें: 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: शॉप 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship India on Sunday, November 10, 2019

दक्षिण कोरियाई एथलीट किम क्यु सुंग नवंबर 2019 में अकिहीरो “सुपरजैप” फुजिसावा को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने थे।

शुरुआत में दोनों ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई हुई थी, दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगती रहीं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने जैब लगाया, लेकिन फुजिसावा उससे बच निकले। दूसरी ओर “सुपरजैप” भी स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश में थे, लेकिन Evolve टीम के स्टार ने उनमें से अधिकतर स्ट्राइक्स को ब्लॉक कर दिया था।

दोनों ने लेग किक्स लगाईं, कुछ समय बाद फुजिसावा की स्ट्राइक्स अच्छे से लैंड होने लगी थीं, इस बीच उन्होंने 2 दमदार लेफ्ट हुक भी लगाए।

जब उन्होंने तीसरा हुक लगाने की कोशिश की, तभी किम ने उसे काउंटर कर खतरनाक अपरकट लगाया, जिसका प्रभाव उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। Evolve टीम के मेंबर ने तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब 65 सेकंड बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

किम अब अगले मैच में “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ के खिलाफ भी उसी अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

#5 टॉड की चमत्कारी हेड किक

जेनेट “JT” टॉड को अभी रोक पाना असंभव सा प्रतीत होता है।

वो ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और मॉय थाई का टाइटल भी अपने नाम करना चाहती हैं। उनकी मॉय थाई में सबसे शानदार जीतों में से एक अक्टूबर 2019 में एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा के खिलाफ आई।

पहले राउंड में कांटेदार टक्कर देखी गई, इस बीच दोनों को क्लिंच पोजिशन से छुड़ाने के बाद रेफरी ने उन्हें ब्रेक दिया।

मैच दोबारा शुरू होने पर जबरदस्त एक्शन की शुरुआत हुई। टॉड ने जैब-क्रॉस लगाए और एक लेग किक का प्रभाव भी झेलना पड़ा, उसके बाद दोनों ओर से कुछ लो किक्स लगीं। “बार्बी” बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाने आगे आईं, लेकिन आखिरी मौके पर रणनीति में बदलाव कर लेग किक्स को लैंड करवाया।

“JT” को इनसे ज्यादा क्षति नहीं पहुंची, उन्हें अपनी ओर आ रहीं दमदार स्ट्राइक्स से कोई भय नहीं था।

अमेरिकी स्टार ने उसके बाद सिर पर जैब और बॉडी पर क्रॉस लगाया। उसके बाद उन्होंने एक फेक जैब लगाने की कोशिश की लेकिन जैसे ही वंडरीएवा ने लो किक लगाने की कोशिश की, तभी टॉड ने उन्हें हाई किक लगाकर झकझोर दिया।

रूसी स्टार खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थीं इसलिए चिन (ठोड़ी) पर लगे पंच के बाद वो मैट पर जा गिरीं।

अब “ONE on TNT II” के को-मेन इवेंट में टॉड का सामना ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड से होगा।

ये भी पढ़ें: ली को नॉकआउट से फिनिश करना चाहते हैं नास्तुकिन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35