ONE: FISTS OF FURY III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Mustapha Haida IMGL4199 768x512

ONE Championship यूएस प्राइम टाइम के दौरान टेलीविजन पर अपने डेब्यू के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले FISTS OF FURY सीरीज के अंतिम इवेंट में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

पहले से रिकॉर्ड किए जा चुके ONE: FISTS OF FURY III का प्रसारण शुक्रवार, 19 मार्च को होगा, जिसमें हर एक फाइटर के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

टॉप लेवल के किकबॉक्सर्स के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा, वहीं अन्य एथलीट्स वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के इरादे से आगे बढ़ेंगे। साथ ही कुछ उभरते हुए स्टार्स अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश, रैंकिंग्स में प्रवेश करने और कुछ अपने डेब्यू मैच को भी यादगार बनाना चाहेंगे।

यहां जानिए ONE: FISTS OF FURY III में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

रेगिअन इरसल और मुस्तफा हैडा

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अभी अपने करियर की सबसे शानदार लय में चल रहे हैं।

वो ONE में अभी तक हारे नहीं हैं और 4-0 का रिकॉर्ड बनाने के दौरान डिविजन के सबसे पहले चैंपियन बने और लैजेंड नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को लगातार 2 मैचों में हराया।

इरसल लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक हैं और अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए चैंपियनशिप को अपने पास रखना चाहते हैं।

लेकिन #2 रैंक के कंटेंडर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा चैंपियनशिप को उनसे दूर करने के इरादे से सर्कल में उतरेंगे।

मोरक्कन-इटालियन एथलीट कई महीनों से इरसल के खिलाफ मैच की मांग करते आ रहे थे, आखिरकार अब उन्हें इरसल के खिलाफ मैच और चैंपियन बनने का मौका मिल ही गया।

अगर हैडा अब नहीं जीत पाए तो उन्हें दूसरा चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के लिए लंबा इंतज़ार करना होगा।

अल्मा जुनिकु और जेनेट टॉड

ONE: FISTS OF FURY III के को-मेन इवेंट में एटमवेट मॉय थाई डिविजन का एक जबरदस्त मुक़ाबला होगा।

मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मॉय थाई में वापसी कर रही हैं।

टॉड #2 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं, 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं और पिछले मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ONE एटमवेट मॉय थाई चैंपियनशिप के करीब पहुंचने के लिए यादगार अंदाज में जीत दर्ज करनी होगी।

लेकिन उन्हें #4 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर अल्मा जुनिकु की चुनौती से पार पाना होगा। जुनिकु अभी युवा हैं, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मजबूर करती आई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार अभी भी एक जीत की तलाश में हैं, जो उनके करियर को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है। अब उनके पास मौका होगा कि वो किकबॉक्सिंग क्वीन को हराकर डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में से एक बनें।

एलेक्स सिल्वा और हिरोबा मिनोवा

शुक्रवार को पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और हिरोबा मिनोवा के रूप में 2 टॉप लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्रैपलर्स की भिड़ंत होगी।

#5 रैंक के कंटेंडर सिल्वा थर्ड-डिग्री ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और अभी तक कई टॉप लेवल के ग्रैपलर्स को मात दे चुके हैं, जिनमें इंडोनेशिया के स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन, चीनी स्टार पेंग ज़ू वेन और मिनोवा के हमवतन एथलीट हयाटो सुजुकी भी एक हैं।

38 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट को इससे पहले मौजूदा स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी थी और अब उनका लक्ष्य चैंपियनशिप रीमैच प्राप्त करना है।

एक सबमिशन जीत सिल्वा को चैंपियन के खिलाफ रीमैच के काफी करीब पहुंचा सकती है, साथ ही वो सबसे ज्यादा सबमिशन फिनिश के मामले में सुजुकी, पैचीओ और एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस से आगे निकल जाएंगे।

दूसरी ओर, मिनोवा को अपने ONE डेब्यू में लिटो “थंडर किड” आदिवांग के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत मिली थी और लगातार दूसरी जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अगर युवा स्टार सिल्वा के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहे तो उन्हें रैंकिंग्स में #5 का स्थान मिल सकता है। इसी के साथ वो स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रैंकिंग में तीसरे जापानी एथलीट और पैचीओ के लिए बड़ा खतरा भी बन जाएंगे।



माइरा मज़ार और जेनेलिन ओलसिम

Maira Mazar fights Jenelyn Olsim at ONE: FISTS OF FURY III!

Evolve और Team Lakay की प्रतिद्वंदिता ONE: FISTS OF FURY III में भी जारी रहेगी, जिसका विमेंस स्ट्रॉवेट रैंकिंग्स पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है।

माइरा मज़ार डिविजन की #5 रैंक की कंटेंडर हैं और इससे पहले उन्हें चोई जिओंग युन के खिलाफ तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से शानदार जीत मिली थी।

Evolve टीम की स्टार के पास लगातार दूसरी जीत करने का मौका होगा, लेकिन ONE Warrior Series की स्टार रहीं जेनेलिन ओलसिम का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है।

ओलसिम ना केवल Team Lakay का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, बल्कि ये उनका प्रोमोशनल डेब्यू भी होगा।

फिलीपीना एथलीट अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेंगी। वो ऐसा करने में सक्षम हैं और इससे उन्हें रैंकिंग्स में भी प्रवेश मिल सकता है।

रोशन मैनम और अज़ीज़ कालिम

Roshan Mainam fights Aziz Calim at ONE: FISTS OF FURY III

“द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम भी Evolve टीम के ही स्टार हैं और इस बार भी शानदार अंदाज में जीत दर्ज करने को बेताब होंगे।

मैनम ग्लोबल स्टेज पर लगातार 2 मैच जीत चुके हैं और दोनों को सबमिशन से फिनिश किया है। इस शुक्रवार वो ना केवल अपनी हैट्रिक पूरी करने की कोशिश करेंगे बल्कि ONE में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को भी कायम रखना चाहेंगे।

दूसरी ओर, अपना फ्लाइवेट डेब्यू कर रहे अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम उनके इस मोमेंटम को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कालिम ने स्ट्रॉवेट डिविजन छोड़ने के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है। एक तरफ मैनम एक ग्रैपलर हैं, वहीं “द क्रॉसर” इंडोनेशियाई कराटे चैंपियन रहे हैं इसलिए अपनी स्ट्राइकिंग की मदद से उभरते हुए स्टार को पस्त करना चाहेंगे।

योडकाइकेउ फेयरटेक्स और हू योंग

शो की शुरुआत फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से होगी, जिसमें एक जीत दोनों एथलीट्स को बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

पिछले साल अगस्त में ONE को जॉइन करने के बाद से ही योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स अच्छी लय में नजर आए हैं। पूर्व मॉय थाई स्टार ने 2 नॉकआउट फिनिश अपने नाम किए और जापानी सुपरस्टार तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को करीबी अंतर से मात दी थी।

Fairtex टीम के एथलीट अगर अपने रिकॉर्ड को 4-0 करने में सफल रहे तो ONE एथलीट रैंकिंग्स में उनकी जगह लगभग तय हो जाएगी।

लेकिन “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।

ONE Hero Series में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ONE Championship रोस्टर में जगह बनाने वाले चीनी एथलीट अपने डिविजन को अपने प्रदर्शन के दम पर सावधान करना चाहते हैं और ऐसा वो केवल “Y2K” को हराकर ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ONE: FISTS OF FURY III को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400