रेगिअन इरसल Vs. मुस्तफा हैडा: वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Regian Eersel YKT_3493 768x513

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल और #2 रैंक के कंटेंडर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा ONE: FISTS OF FURY III के मेन इवेंट के लिए कमर कस चुके हैं और दोनों का स्टाइल बहुत खतरनाक है।

शुक्रवार, 19 मार्च को होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में फैंस को तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए। दोनों की स्किल्स वर्ल्ड-क्लास हैं, लेकिन उनमें से कोई एक ही चैंपियनशिप बेल्ट के साथ सर्कल से बाहर कदम रख पाएगा।

आइए यहां जानते हैं कि ये किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

इरसल का लगातार दबाव बनाना

“द इम्मोर्टल” फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना अच्छे से जानते हैं। उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स शानदार हैं और विरोधी को अपने हिसाब से अटैक करने पर मजबूर करते हैं।

इरसल की सबसे खास बात ये भी है कि वो अपने प्रतिद्वंदियों को अपने मूव्स के झांसे में फंसाने के बाद दमदार स्ट्राइक्स लगाते हैं।

डच-सूरीनामी एथलीट फ्रंटफुट पर रहकर अपने अगले हाथ की मदद से सामने वाले एथलीट के लिए बचाव के सारे रास्ते बंद कर देते हैं।

जब उनका प्रतिद्वंदी खुद को फंसा हुआ पाए, तभी इरसल दाईं ओर जाकर सामने वाले एथलीट को बच निकलने का मौका देते हैं, असल में ये एक जाल होता है। इसलिए बच निकलने के प्रयास के दौरान उनके अपोनेंट को दमदार पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ता है।

हैडा को बैकफुट पर रहकर भी अटैक करना पसंद

Mustapha Haida IMG_8989.jpg

“डायनामाइट” फ्रंटफुट पर रहने में अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन बैकफुट पर रहकर अटैक करने में भी उन्हें डर नहीं लगता। उनके पास ऐसे कई मूव्स हैं, जो उन्हें बैकफुट पर भी बढ़त बनाए रखने में मदद करते हैं।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट होने के चलते इटालियन एथलीट को अपने प्रतिद्वंदी को फ्रंटफुट पर लाना और उस दौरान उन्हें काउंटर करना भी पसंद है।

अपने विरोधी को आगे आता देख हैडा जैब, स्ट्रेट लेफ्ट और लेफ्ट अपरकट लगाने में जरा भी संकोच नहीं करते।

साथ ही उनके पास विपक्षी एथलीट को बैकफुट पर रहकर स्ट्रेट लेफ्ट लगाने की भी काबिलियत है। इसका मतलब इरसल को उनके पास आकर शॉट्स लगाने से सावधान रहना होगा।



‘द इम्मोर्टल’ की खतरनाक नी स्ट्राइक्स

Regian Eersel ASH_3968.jpg

इरसल अक्सर अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए नजर आते हैं और इसी कारण उन्हें खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाने में आसानी होती है।

“द इम्मोर्टल” का गेम इसी के इर्दगिर्द घूमता है। उन्हें जैब और लीड हुक के प्रयास के बाद स्टेप-इन राइट नी या अपने प्रतिद्वंदी के बैकफुट पर जाने पर लेफ्ट नी लगाना अच्छा लगता है।

Sitodtong Amsterdam टीम के मेंबर की लंबाई 189 सेंटीमीटर है और हाई किक्स लगाने में भी महारत हासिल है। वहीं अगर साउथपॉ स्टार हैडा को स्ट्रेट लेफ्ट लगा तो डच-सूरीनामी एथलीट खतरनाक बॉडी स्ट्राइक्स लगाने में भी देर नहीं लगाएंगे।

इरसल की नी स्ट्राइक्स अक्सर अपने प्रतिद्वंदी की ठोड़ी तक भी पहुंच जाती हैं, कुछ ऐसा ही उन्होंने नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ किया था।

“द इम्मोर्टल” मौके का फायदा उठाना अच्छे से जानते हैं। उनकी जम्पिंग स्विच नी में बहुत ताकत होती है और अधिकतर सटीक निशाने पर जाकर लैंड होती है।

‘डायनामाइट’ का दमदार बॉक्सिंग गेम

मौजूदा चैंपियन की सबसे बड़ी ताकत नी स्ट्राइक्स हैं, वहीं चैलेंजर का बॉक्सिंग गेम उन्हें जीत दिलाने में सबसे ज्यादा मदद करने वाला है।

कई एथलीट्स हैडा के दमदार पंचों के आगे हार मान चुके हैं, जिनमें से ONE: BEYOND THE HORIZON में उनके खिलाफ हार झेलने वाले डेनियल “द रॉक” डॉसन भी एक रहे। इसलिए इरसल को अपनी ठोड़ी को खतरे से दूर रखना होगा।

“डायनामाइट” के लीड पंच बहुत खतरनाक होते हैं, खासतौर पर अपने प्रतिद्वंदी के करीब जाकर वो उनकी मुश्किलों को दोगुना कर देते हैं।

साथ ही उनकी हेड मूवमेंट भी शानदार है। अपने विरोधी के शॉट्स से बचते हुए वो जबरदस्त तरीके से काउंटर अटैक भी करते हैं।

जैब लगाने के बाद उनका लेफ्ट हैंड क्षण पर में मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखता है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34