साल 2021 में जनवरी से मार्च तक MMA के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 5 768x512

साल 2021 के अभी सिर्फ तीन महीने ही पूरे हुए हैं और इस साल कई सारे बेहतरीन नॉकआउटस ने फैंस के दिलों को जीता है।

ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स जबरदस्त स्ट्राइकिंग पावर के धनी हैं और उनके आधे से अधिक मैचों में फिनिश स्ट्राइकिंग के जरिए ही आई है।

ऐसे में सबसे बेहतरीन पांच नॉकआउटस का चुनाव करना बहुत कठिन था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद चुने गए नॉकआउट् को आप यहां देख सकते हैं।

#1 कांग जी वॉन Vs. अमीर अलीअकबरी

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने जब मार्च हुए ONE: FISTS OF FURY II में ईरानी वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी को एक ही पंच में नॉकआउट किया तो पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

कोरियाई सुपरस्टार को इस मैच से पहले कम आंका जा रहा था, लेकिन उन्होंने अपने करियर के अभी तक के सबसे बड़े मैच में नॉकआउट जीत प्राप्त कर फैंस की वाहवाही लूटी।

कांग पर शुरुआत से ही दबाव था और उन्हें मैच में अलीअकबरी के राइट हैंड के हाथों मार खानी पड़ी। इस अटैक से उनके चेहरे पर निशान साफ देखे जा सकते थे।

हालांकि, 25 वर्षीय एथलीट ने अपना धैर्य नहीं खोया और अटैक का जवाब अटैक के साथ दिया। जब अलीअकबरी एक और राइट क्रॉस लगाने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी कांग थोड़े बाईं तरफ हुए और बेहतरीन लेफ्ट हुक दे मारा।

ये पंच उनके जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन पहले राउंड के 1:54 मिनट पर मैच गंवा बैठे।

#2 मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो Vs. एमिलियो उरूतिया

साल 2021 की पहली तिमाही में आए इस नॉकआउट की जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी। मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो ने एक अनऑर्थोडॉक्स एल्बो मारते हुए अपने प्रतिद्वंदी एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया को नॉकआउट किया।

ये दो बेहतरीन बेंटमवेट्स के बीच का मुकाबला था, जिन्हें स्टैंड-अप गेम में रहते हुए स्ट्राइकिंग करना पसंद है और ONE: FISTS OF FURY II के मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

एबेलार्डो को बढ़त मिली हुई थी, लेकिन उरूतिया भी किसी भी तरह से हार मानने को तैयार नहीं थे। अब ऐसा प्रतीत हो रहा था कि “टायसन” को कुछ खास करने की जरूरत पड़ेगी।

कीवी-फिलीपीनो स्टार ने आगे आकर डाउनवर्ड “टोमाहॉक” एल्बो लगाने का प्रयास किया, इस दौरान उरुतिया के लेफ्ट हैंड के प्रभाव से एबेलार्डो का बैलेंस बिगड़ गया, लेकिन तब तक उनकी कोहनी विरोधी के चेहरे पर पड़ी और वो मैट पर गिर चुके थे।

एबेलार्डो ने तुरंत ही मैट पर गिरे प्रतिद्वंदी पर झपटकर फिनिश करने की कोशिश की, लेकिन “द हनी बैजर” को रेफरी मोहम्मद सुलेमान ने बचाया और मैच वहीं खत्म हो गया।



#3 अहमद मुजतबा Vs. राहुल राजू

राहुल “द केरल क्रशर” राजू फरवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE III में पूरे विश्वास के साथ उतरे थे और उन्होंने शुरुआत से ही नॉकआउट करने की कोशिश की।

लेकिन इस बात से पाकिस्तानी स्टार अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा जरा भी नहीं घबराए और मौका मिलते ही अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

राजू अपने हाथों को नीचे कर आगे की तरफ बढ़े, उसके बाद मुजतबा अपनी बाईं और झुके और एक ताबड़तोड़ ओवरहैंड राइट लगाया। “द केरल क्रशर” की ठोड़ी पर जैसे ही पंच लगाया, मात्र 56 सेकंड में मुकाबला वहीं समाप्त हो गया।

“वुल्वरिन” को एक सबमिशन स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है, लेकिन सर्कल में आई अपनी पहली नॉकआउट जीत से उन्होंने अपनी पंचिंग पावर को भी साबित कर दिया है।

#4 टांग काई Vs. रयोगो टाकाहाशी

ONE: FISTS OF FURY II में एक के बाद एक कई सारे नॉकआउट देखने मिले, जिसमें टांग काई की रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी के खिलाफ आई जीत भी शामिल रही।

The Home Of Martial Arts में अब तक चीनी फेदरवेट स्टार का सफर यादगार रहा है और अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ उन्होंने सर्कल में अपने रिकॉर्ड को 4-0 कर लिया है।

ये नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच की जंग थी और इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि मुकाबला आखिर तक नहीं गया।

मैच में दो मिनट भी नहीं हुए थे कि 25 वर्षीय स्टार ने एक जबरदस्त क्रॉस लैंड करवाया, उसके प्रभाव से टाकाहाशी नीचे गिर पड़े थे। वहां से लग रहा था कि मैच बस खत्म ही होने वाला है और रेफरी ने 1:59 मिनट पर मुकाबले को रोक दिया।

टाकाहाशी ने आखिरी पलों में बचने की कोशिश भी की, लेकिन टांग ने जबरदस्त हैमरफिस्ट लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

#5 लिटो आदिवांग Vs. नामिकी कावाहारा

ONE: UNBREAKABLE के साथ 2021 कैलेंडर की शुरुआत होने से पहले लिटो “थंडर किड” आदिवांग द्वारा एक ऐसा नॉकआउट किया जाना बाकी था, जो उन्हें ONE Warrior Series के बाकी स्टार्स से अलग लाकर खड़ा कर दे।

ये सब पूरी तरह से बदल गया, जब Team Lakay के प्रतिनिधि ने नामिकी कावाहारा को तगड़े हुक के प्रभाव से ढेर कर दिया।

दूसरे राउंड में अभी दो मिनट ही हुए थे कि कावाहारा ने आगे बढ़कर अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन “थंडर किड” का लेफ्ट हैंड लगाने की वजह से उनका प्लान धरा का धरा रह गया।

अपने प्रतिद्वंदी के गिरने के बाद आदिवांग ने आगे आकर कई सारे हैमरफिस्ट लगाकर सर्कल के अंदर अपनी तीसरी जीत हासिल की और ये तीनों ही जीतें स्टॉपेज के जरिए आई हैं।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में जनवरी से मार्च तक की 5 सबसे शानदार MMA फाइट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19