इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX III को मिस नहीं करना चाहिए

Geje Eustaquio at the ONE MASTERS OF FATE Open WorkoutBBB_1231 768x512

INSIDE THE MATRIX सीरीज के 2 इवेंट्स के सफल आयोजन के बाद ONE Championship सीरीज के अगले शो के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 13 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX III का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा। इस इवेंट को पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

बाउट कार्ड में टॉप रैंक के कंटेंडर्स, प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स और कई उभरते हुए स्टार्स भी शामिल हैं।

इसलिए आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि आपको क्यों ONE: INSIDE THE MATRIX III को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 Team Lakay दुनिया पर छाने को तैयार

Kevin Belingon, Geje Eustaquio, and Lito Adiwang will fight at ONE: INSIDE THE MATRIX III

शुक्रवार को Team Lakay के एथलीट्स मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में सुर्खियां बटोरना चाहेंगे।

ONE: INSIDE THE MATRIX III में इस टीम के 3 स्टार एथलीट्स भाग ले रहे हैं। इन 3 एथलीट्स के नाम पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन, पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो और उभरते हुए स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग हैं।

बेलिंगोन #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर हैं और उनका सामना जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से होगा। इन दोनों एथलीट्स को दुनिया के सबसे खतरनाक बेंटमवेट एथलीट्स में जगह दी जाती है।

युस्ताकियो ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचना और ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी प्रवेश करना चाहेंगे। ऐसा करने के लिए उन्हें उभरते हुए दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन और 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग की चुनौती से पार पाना होगा।

शो की शुरुआत #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर आदिवांग और Shooto स्ट्रॉवेट चैंपियन हिरोबा मिनोवा के मैच से होगी।

ONE: INSIDE THE MATRIX III में Team Lakay के हेड कोच मार्क सांगियाओ और उनके शिष्यों के पास जीत दर्ज कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का भी मौका होगा।

#2 लिनेकर के पास बड़ा स्टार बनने का मौका

Brazilian mixed martial artist John Lineker celebrates his debut win in ONE with the winner's medal and the ring girls

लिनेकर अभी #5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर हैं, लेकिन अगले मैच में एक यादगार जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

ब्राजीलियाई स्टार का सामना पूर्व बेंटमवेट चैंपियन बेलिंगोन से होगा, जो कई सालों से इस डिविजन के टॉप एथलीट्स में से एक बने हुए हैं। फिलीपीनो एथलीट अभी बेंटमवेट रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद हैं और ONE बेंटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा (6) फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

एक टॉप लेवल के एथलीट के खिलाफ मैच को लेकर लिनेकर उत्साहित हैं और वुशु स्पेशलिस्ट को स्टैंड-अप गेम में टक्कर देने के लिए भी तैयार हैं। अगर ब्राजीलियाई एथलीट को जीत मिलती है तो जरूर इससे बेलिंगोन को रैंकिंग्स में नुकसान होगा और लिनेकर खुद भी ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।



#3 दो तगड़े वेल्टरवेट कंटेंडर्स की भिड़ंत

201113 SG Matchup 1920x1080px RamazanovVSTetsuka.jpg

एक तरफ मेन और को-मेन इवेंट मैच सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं, इस बीच 2 टॉप वेल्टरवेट एथलीट्स की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी और दोनों ही अपने प्रोफेशनल करियर की 10वीं जीत दर्ज करना चाहेंगे।

रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन मुराद रामज़ानोव लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें फरवरी में उनका प्रोमोशनल डेब्यू भी शामिल है। शानदार रिकॉर्ड और 77% फिनिशिंग रेट की वजह से वो वेल्टरवेट डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में से एक बन सकते हैं।

रामज़ानोव को Pancrase चैंपियन हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका से होने वाला है, जो 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और उनका फिनिशिंग रेट भी 77% है।

दोनों को शानदार मोमेंटम प्राप्त है और ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने हाल ही में अपने टाइटल को डिफेंड किया है और इस मैच के विजेता को जरूर भविष्य में किर्गिस्तानी स्टार के खिलाफ मैच मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

#4 एक बड़े BJJ सुपरस्टार का डेब्यू

शुक्रवार को एक ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार यूरी सिमोइस का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू हो रहा है, जिसका सभी को इंतज़ार था।

ब्राजीलियाई स्टार मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के जाने-पहचाने नामों में से एक हैं और उनका रिकॉर्ड 86-21 का है। 2 बार ADCC वर्ल्ड चैंपियन और 4 बार वर्ल्ड No-Gi वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

सिमोइस अब कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन गैरी “द लॉयन किलर” टोनन और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं।

उन्हें अपने पहले मैच में “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग की चुनौती से पार पाना होगा। 27 वर्षीय फैन चीन के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं, प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-2 का, फिनिशिंग रेट 92% है और नए मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ रीमैच प्राप्त करना चाहते हैं।

सिमोइस के लिए अगले मैच में जीत प्राप्त कर पाना आसान नहीं होगा, लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा है। संभव है कि फैंस को शुक्रवार को एक नया सुपरस्टार मिल सकता है।

#5 जापान के अगले स्ट्रॉवेट स्टार की एंट्री

सिमोइस ही अकेले एथलीट नहीं हैं, जो ONE: INSIDE THE MATRIX III में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं।

ONE से जुड़ने वाले सबसे नए एथलीट्स में से एक और Shooto स्ट्रॉवेट चैंपियन हिरोबा मिनोवा भी पहली बार ONE के किसी मैच का हिस्सा बन रहे हैं।

इतिहास को उठाकर देखा जाए तो Shooto स्ट्रॉवेट चैंपियन के पास ONE स्ट्रॉवेट डिविजन का टॉप स्टार बनने की काबिलियत है। योशिटाका “नोबिता” नाइटो और योसूके “द निंजा” सारूटा ग्लोबल स्टेज पर आने से पहले जापान में टाइटल जीत चुके थे और दोनों ही ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियंस भी बन चुके हैं।

अपने हमवतन एथलीट्स की तरह मिनोवा का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-2 का और 100% फिनिशिंग रेट है। उनका स्टाइल #5 रैंक के कंटेंडर लिटो आदिवांग की कड़ी परीक्षा ले सकता है।

जापानी एथलीट की उम्र अभी केवल 21 साल है। मिनोवा भविष्य में ग्लोबल स्टेज पर बड़े सुपरस्टार बनकर उभर सकते हैं इसलिए फैंस किसी भी हालत में उनके डेब्यू को मिस नहीं करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: लिनेकर के खिलाफ मैच में बेलिंगोन को तगड़े एक्शन की उम्मीद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48