लिनेकर के खिलाफ मैच में बेलिंगोन को तगड़े एक्शन की उम्मीद

Kevin Belingon DA 5008

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन तभी से जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के बारे में सुनते आ रहे हैं, जब ब्राजीलियाई स्टार ने जुलाई 2019 में ONE Championship को जॉइन किया था।

अब उन्हें जानने का मौका मिला है कि लिनेकर को लेकर इतनी चर्चा आखिर क्यों की जा रही है।

शुक्रवार, 13 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX III के मेन इवेंट में #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर का सामना #5 रैंक के एथलीट लिनेकर से होना वाला है।

इस मैच के होने की फैंस तभी से उम्मीद करने लगे थे, जब “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने ONE को जॉइन किया था। उन्होंने बेलिंगोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

33 वर्षीय फिलीपीनो स्टार ने कहा, “जब से जॉन लिनेकर ने ONE को जॉइन किया है, मैं तभी से फैंस द्वारा बेलिंगोन vs. लिनेकर मैच के होने की मांग को सुनता आ रहा हूं। आखिरकार अब वो समय आ गया है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।”

ये बेंटमवेट डिविजन के 2 सबसे बेहतरीन एथलीट्स की भिड़ंत होने वाली है।

बेलिंगोन के नाम ONE बेंटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा (6) नॉकआउट और फिनिश हैं। अगर बेलिंगोन और लिनेकर के रिकॉर्ड को मिलकर देखा जाए तो दोनों कुल मिलाकर 22 नॉकआउट फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

अन्य एथलीट्स अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाने के लिए कुछ नई रणनीति को इजाद कर सकते हैं और बेलिंगोन का गेम प्लान भी यही रहने वाला है।

बेलिंगोन ने कहा, “हम दोनों ही दमदार शॉट्स लगाना जानते हैं और इसी कारण ये मैच दिलचस्प रहने वाला है।”

“हमारे स्टाइल्स इस भिड़ंत को खास बना रहे हैं और उसी स्टाइल के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। लेकिन अंत में मुझे उम्मीद है कि मुझे ही जीत मिलेगी।”



एक तरफ दोनों एथलीट्स मिलती-जुलती रणनीति के साथ मैच में उतर सकते हैं, लेकिन फिलीपीनो स्टार का मानना है कि वो जरूर American Top Team के स्टार को हराने में सफल रहेंगे।

बेलिंगोन ने कहा, “मेरे मूव्स उनसे तेज हैं। मेरे अंदर उनसे ज्यादा चुस्ती है और स्टैमिना भी बेहतर है। मुझे लगता है कि इन्हीं सब चीजों का मुझे फायदा मिलने वाला है।”

बेलिंगोन ने ये भी कहा है कि COVID-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपने अगले मैचों के लिए ट्रेनिंग करनी जारी रखी थी।

Team Lakay के स्टार ने कहा, “महामारी के समय में भी हम थोड़े बदलाव कर खुद में सुधार कर पा रहे थे। इसलिए मैं अभी भी अच्छी शेप में बना हुआ हूं।”

“हम घर पर ही ट्रेनिंग कर रहे थे, पाबंदियों का भी फायदा उठाने पर ज़ोर दे रहे थे और ये सब चीजें इसलिए हो रही थीं, जिससे हमारी बॉडी शेप अच्छी बनी रहे।”

बेलिंगोन उन एथलीट्स में से भी नहीं हैं, जो अपने द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर आंख बंद कर विश्वास कर लें।

लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा है कि इस शुक्रवार वो बड़ी जीत दर्ज कर अपने पूर्व प्रतिद्वंदी और मौजूदा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को चैलेंज करने के एक कदम करीब पहुंचना चाहते हैं।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “मैं किसी मैच की भविष्यवाणी करने में विश्वास नहीं रखता। इसके बजाय हमें मैच में गलती ना करने पर ध्यान देना चाहिए। अगर मुझे मौका मिला तो जरूर नॉकआउट फिनिश प्राप्त करने की कोशिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: साल 2020 के लिए क्या हैं बिबियानो फर्नांडीस के प्लान

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Parham Gheirati ONE Fight Night 29 34 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Decho Por Borirak Pompet PongSuphan PK ONE Friday Fights 138 13 scaled
Ayad Albadr Chartpayak Saksatoon ONE Friday Fights 138 7 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Johan Ghazali and Sean Climaco scaled
Gilbert Nakatani And Banma Duoji scaled
Ryohei_Kurosawa_ONE_Friday_Fights_124 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
NicoCarrillo ShadowSinghaMawynn 1200X800
Ben Tynan vs. Ryugo Takeuchi scaled
Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 22 scaled