ONE: INSIDE THE MATRIX III का प्रसारण कैसे देखें

Brazilian martial artist John Lineker makes his way down to the Circle for his ONE debut in October 2019

INSIDE THE MATRIX इवेंट सीरीज के अगले शो के लिए ONE Championship की शानदार वापसी होने जा रही है।

इस शुक्रवार, 13 नवंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX III का प्रसारण किया जाएगा।

धमाकेदार मेन इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन का सामना #5 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” लिनेकर से होगा।

इसके अलावा बेलिंगोन की Team Lakay के साथी जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप पाने के सफर को आगे बढ़ाना चाहेंगे। इस पूर्व चैंपियन का सामना दक्षिण कोरियाई स्टार “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग से मेन इवेंट में होगा।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: INSIDE THE MATRIX III को 150 से भी ज्यादा देशो में प्रसारित किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर और फोन पर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इस शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को रात 8:30 बजे से Great Sports और BesTV पर देख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार, 14 नवंबर को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 20 और 21 नवंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

कोरिया

शो को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे से IB Sports पर देखा जा सकेगा।

इसके अलावा JTBC Golf & Sports रात 9:50 बजे से शो का प्रसारण शुरु करेगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर होगा।

वहीं, One Sports पर उसी रात 9 बजे से भी शो का प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा शनिवार, 14 नवंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा Channel 5 पर 14 नवंबर देर रात 12:30 बजे से शो को देखा जा सकता है।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: INSIDE THE MATRIX III का पूरा कार्ड

  • केविन बेलिंगोन vs. जॉन लिनेकर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • जेहे युस्ताकियो vs. सोंग मिन जोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 64 किलोग्राम कैच वेट)
  • हिरोयुकी टेटसुका vs. मुराद रामज़ानोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • फैन रोंग vs. यूरी सिमोइस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • लिटो आदिवांग vs. हिरोबा मिनोवा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: फिलीपींस की वर्ल्ड फेमस Team Lakay की अनकही कहानी

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.