साल 2020 के लिए क्या हैं बिबियानो फर्नांडीस के प्लान?

Bibiano Fernandes holds the World Title belt At ONE CENTURY PART II

बिबियानो फर्नांडीस “द फ़्लैश” के लिए साल 2019 काफी हद तक अच्छा गुजरा है। साल की शुरुआत में ही उन्होंने टोक्यो, जापान में हुए ONE: A NEW ERA में केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर” को हराते हुए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

हालांकि, मुकाबला डिसक्वालीफिकेशन के रूप में खत्म हुआ था क्योंकि केविन ने गलती से बिबियानो के सिर के पिछले हिस्से पर एल्बो से प्रहार कर दिया था।

ONE: CENTURY PART II में एक बार फिर ये दोनों आमने-सामने आए और इस बार फर्नांडीस ने दूसरे राउंड में रियर-नेकेड चोक लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी पर क्लीन जीत दर्ज की थी। खास बात यह रही कि इन दोनों के बीच अभी तक 4 मुकाबले लड़े जा चुके हैं।

अब ब्राजील के इस फाइटर के नाम ONE चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल बाउट्स(12), वर्ल्ड टाइटल जीत (10) और वर्ल्ड टाइटल डिफेंस (9) हैं। अब उनकी नजर साल 2020 पर है और नए साल में भी वो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे से सर्कल में उतरने वाले हैं। आइये जानते हैं कि उनके अगले साल के लिए प्लान क्या हैं।

👑 THE UNDISPUTED BANTAMWEIGHT KING 👑

👑 THE UNDISPUTED BANTAMWEIGHT KING 👑Bibiano Fernandes puts a definitive end to his rivalry with Kevin Belingon, forcing the tap with a second-round rear-naked choke!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

ONE चैंपियनशिप: केविन बेलिंगोन के साथ आपकी सीरीज अब समाप्त हो चुकी है और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल भी आपने सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। इस पूरी सीरीज के बारे में आपका क्या कहना है?

बिबियानो फर्नांडीस: केविन के साथ 4 बार फाइट करना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है। पहली बार मुझे जीत मिली थी लेकिन दूसरी बार उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली। हालांकि, तीसरे मुकाबले में उन्हें अपनी गलती के लिए भुगतान करना पड़ा क्योंकि उन्होंने मेरे सिर के पिछले हिस्से पर एल्बो लगाई थी।

चौथी फाइट में मैंने उन्हें सबमिशन के जरिए हराकर यह दर्शा दिया था कि मैं उनसे बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हूँ। केविन अच्छे फाइटर हैं और भविष्य में फिर चैंपियन बनने का दम रखते हैं लेकिन आज की बात करें तो मैं चैंपियन हूँ।

ONE: अब आपके बीच सीरीज समाप्त हो चुकी है तो केविन के साथ संबंध कैसे हैं? क्या ऐसा संभव है कि इसके बाद भी आप दोस्त हैं और साथ ट्रेनिंग करना जारी रखेंगे?

बिबियानो: सच कहूं तो मैं केविन की मदद करना चाहता हूँ। मैं फिलहाल कनाडा में रह रहा हूँ और उनसे आग्रह करता हूँ कि वो भी वहाँ आएं, जिससे हमारे बीच बातचीत होती रहे। वो अच्छे फाइटर हैं लेकिन अभी भी कुछ चीजें हैं जिनमें उन्हें सुधार करना है। वो अभी काफी युवा हैं और उनके सामने पूरा करियर पड़ा हुआ है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में वो चैंपियन बनेंगे।

मैं केविन को काफी समय से जानता हूँ और हमेशा कुछ नया सीखने की चाह ही उन्हें आगे ले जा सकती है। मैं उनका सम्मान करता हूँ और उन्हें बड़ा स्टार बनने में भी मदद करना चाहता हूँ।

ONE Bantamweight World Champion submits Kevin Belingon via rear-naked choke in October 2019

ONE: प्रोफेशनल करियर और निजी जिंदगी में आपके ऐसे कौन से टारगेट रहे जो इस साल पूरे हुए हैं?

बिबियानो: मैं एक फाइटर होने के साथ-साथ एक पिता भी हूँ और एक शिक्षक भी। मेरे लिए परिवार और मेरे स्टूडेंट जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मैं अपना समय अपने लिए कम और दूसरों के लिए ज्यादा खर्च करने में विश्वास रखता हूँ, क्योंकि दूसरों की सहायता करने में मुझे अच्छा महसूस होता है। मेरे पास जो भी है, मैं उसमें खुश हूँ।

मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि मुझे अपने करियर में बड़ा स्टार बनने के इतने मौके मिले हैं। साल के अंत में टाइटल मेरे पास है और इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। वहीँ निजी जिंदगी में अपने बच्चों को बड़ा होता देख रहा हूँ और चाहता हूँ कि उन्हें कुछ सीख दे सकूं।

ONE: साल 2020 के क्या प्लांस हैं और किसके खिलाफ मुकाबला करना पसंद करेंगे?

बिबियानो: मैं ONE चैंपियनशिप में लगातार नए रिकॉर्ड बनाना चाहता हूँ। मैंने कभी ये नहीं सोचा कि मैं किसके साथ फाइट करना चाहता हूँ क्योंकि मेरे सामने जो भी होगा, मैं उससे भिड़ने के लिए तैयार हूँ। अगर किसी का नाम लेना हो तो मैं जॉन लिनेकर का नाम लूंगा, जिन्होंने हाल ही में कंपनी को जॉइन किया है।

ONE Bantamweight World Champion Bibiano Fernandes connects with a cross on Martin Nguyen

ONE: युसुप सादुलेव ने हाल ही में चैंपियनशिप के लिए आपको चैलेंज करने की इच्छा जाहिर की है, क्या आप भी उनसे मुकाबला चाहते हैं?

बिबियानो: ज़रूर, मैं युसुप सादुलेव से मुकाबला करना चाहूंगा क्योंकि वो एक अच्छे एथलीट हैं। रेसलिंग में वो दूसरे एथलीटों से बेहतर हैं और अभी तक कई बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को हरा चुके हैं। अगर मेरा सामना उनसे हुआ तो संभव ही यह देखने लायक मैच होगा। मैं मैच का निर्णय ONE और मैचमेकर्स पर छोड़ता हूं, वो जो फैसला करेंगे मुझे मंजूर होगा।

ONE: मार्च 2018 में आपने अपनी बेल्ट को मार्टिन गुयेन के खिलाफ डिफेंड किया था। अब क्या आप सोचते हैं कि आप भी अपने भारवर्ग में बदलाव कर मार्टिन को उनके टाइटल के लिए चैलेंज करें?

बिबियानो: हाँ, अगर ONE की अनुमति मिलती है तो मैं ज़रूर ऐसा करना चाहूंगा। अभी तक ONE के किसी अधिकारी ने मुझे ऐसा कोई आइडिया नहीं दिया है इसलिए अधिकारियों की सहमति सबसे जरूरी है।

यह भी पढ़ें: करियर खत्म करने से पहले बेल्ट पाना चाहते हैं युसुप सादुलेव

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35