लिनेकर ने किया बेलिंगोन को हराने का दावा: ‘मुझे कोई नहीं रोक सकता’

John Lineker defeats Muin Gafurov at ONE DAWN OF VALOR

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर अपने अगले मैच में ये साबित करना चाहते हैं कि वो ही ONE Championship के बेंटमवेट डिविजन के सबसे बेस्ट एथलीट हैं।

शुक्रवार, 13 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX III में ब्राजीलियाई स्टार का सामना केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन से होने वाला है। लिनेकर को भरोसा है कि उन्हें जरूर पूर्व बेंटमवेट चैंपियन के खिलाफ जीत मिलेगी।

लिनेकर ने अपने अगले मैच के बारे में कहा, “मैं ONE Championship में किसी भी एथलीट का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि वो मुझे हरा पाएंगे।”

American Top Team के स्टार ने अक्टूबर 2019 में ONE: DAWN OF VALOR में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्हें मुईन “ताजिक” गफूरोव के खिलाफ जीत मिली थी।

गफूरोव ने लिनेकर को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया था, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार का मानना है कि वापसी मैच में फैंस को उनका पहले से बेहतर रूप देखने को मिलेगा।

लिनेकर ने कहा, “उस मैच के दूसरे राउंड में मुझे हाथ में चोट आई थी, फिर भी मैं अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा। हालांकि, मुझे नॉकआउट फिनिश नहीं मिला, लेकिन फिर भी मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा।”

“अगले मैच से पूर्व मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। बेलिंगोन के खिलाफ मैच के लिए मुझे अपने करियर में किसी मैच के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी है। मेरा मानना है कि अगले मैच के लिए मैंने जितनी तैयारी की है, उसका मुझे पूरा फायदा उठाना होगा और भविष्य में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं।”



बेलिंगोन और लिनेकर के आक्रामक स्टाइल के कारण ही फैंस “हैंड्स ऑफ स्टोन” के ONE के साथ डील साइन करने के बाद से ही इस मैच की मांग करने लगे थे।

“द सायलेन्सर” वुशु स्पेशलिस्ट हैं और ONE बेंटमवेट डिविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा फिनिश और नॉकआउट अपने नाम कर चुके हैं। 6 नॉकआउट जीत उन्होंने अलग-अलग तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर की हैं, वो दमदार पंच और खतरनाक स्पिनिंग किक्स भी लगाते हैं।

दूसरी ओर लिनेकर अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ते आए हैं। 30 वर्षीय स्टार ने 14 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट भी किया है। उनका कहना है कि अगर बेलिंगोन बैकफुट पर ना जाने का गेम प्लान अपनाते हैं तो इसका फायदा उन्हें ही मिलने वाला है।

लिनेकर ने कहा, “हां, वो अभी तक के मेरे कड़े प्रतिद्वंदी हैं।”

“मैंने उनके मैचों की वीडियो देखी हैं और उनके पास कई तरह की स्किल्स हैं। उन्हें पंच लगाना पसंद है, मूवमेंट ज्यादा करते हैं और उनका स्टाइल भी मेरे जैसा ही है क्योंकि वो अटैक के बदले अटैक करने की रणनीति अपनाते हैं।

“मैं नॉकआउट फिनिश प्राप्त करना चाहता हूं और मैं जानता हूं कि आगे आकर अटैक कर ही मैं ऐसा कर सकता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CGa9Cs4JGbS/

अक्टूबर 2019 में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ 4 मैचों की प्रतिद्वंदिता को समाप्त करने के बाद ये बेलिंगोन का पहला मैच होगा।

“द फ्लैश” के खिलाफ पिछले मैच में Team Lakay के स्टार को हार मिली थी। इसके बावजूद वो #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर बने हुए हैं और पांचवें स्थान पर मौजूद लिनेकर, बेलिंगोन के इस स्थान को उनसे छीनना चाहते हैं।

“द सायलेन्सर” भी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं, लेकिन अगर “हैंड्स ऑफ स्टोन” अपने निकनेम पर खरे उतरते हैं तो जरूर उन्हें चैंपियन के खिलाफ मैच मिल सकता है।

वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा का स्त्रोत है और वो जानते हैं कि बेलिंगोन के खिलाफ बड़ी जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

Brazilian mixed martial artist John Lineker celebrates his debut win in ONE with the winner's medal and the ring girls

लिनेकर ने कहा, “मैं वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देना चाहता हूं और अगर मैं #1 रैंक के कंटेंडर को हरा पाया तो शायद मैच मेकर्स के पास मुझे चैंपियनशिप मैच ना देने का कोई कारण नहीं बचा होगा।”

“बिबियानो को हराना आसान नहीं है। उनका जिउ-जित्सु गेम टॉप लेवल का है, लेकिन इस समय मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मैं ऐसा जरूर करूंगा।”

ये भी पढ़ें: लिनेकर के खिलाफ मैच में बेलिंगोन को तगड़े एक्शन की उम्मीद

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)