5 कारण क्यों आपको ONE: UNBREAKABLE III को जरूर देखना चाहिए

Stamp Fairtex at ONE A NEW TOMORROW DC 5941 768x512

UNBREAKABLE सीरीज में अभी तक तगड़ा एक्शन देखा गया है इसलिए सीरीज के आखिरी इवेंट के भी धमाकेदार होने की उम्मीद होगी।

शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: UNBREAKABLE III का आयोजन होगा और सभी एथलीट्स बड़ी जीत दर्ज कर खुद को टॉप पर पहुंचाना चाहेंगे।

यहां आप शो के ऐसे 5 मुकाबलों के बारे में जान सकते हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 स्टैम्प का तीसरे खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर जारी

पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स फिलहाल अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर पर ध्यान दे रही हैं। इस शुक्रवार एक और जीत दर्ज कर वो तीसरे खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी।

थाई स्टार अभी तक 5-0 के रिकॉर्ड के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपराजित रही हैं और वो एटमवेट डिविजन की #5 रैंक की कंटेंडर हैं। लेकिन यूक्रेनियाई स्टार एल्योना रसोहायना उनकी अभी तक की सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकती हैं।

रसोहायना को स्टैम्प से ज्यादा अनुभव प्राप्त है और उनका रिकॉर्ड 12-4 का है। स्ट्राइकिंग सुपरस्टार स्टैम्प के सामने इस बार एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर खड़ी होंगी।

यूक्रेनियाई एथलीट की पिछली 10 जीत पहले राउंड में आर्मबार सबमिशन मूव से आई हैं।

यानी थाई एथलीट के ग्राउंड गेम की इस मैच में कड़ी परीक्षा ली जाएगी। अगर वो इस चुनौती से पार पा सकीं तो वो एटमवेट की टॉप कंटेंडर्स को भी कड़ी चुनौती दे पाएंगी।

#2 साटो का वर्ल्ड टाइटल शॉट दांव पर लगा होगा

शोको साटो का ONE Championship का सफर अभी तक शानदार रहा है। #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर का ग्लोबल स्टेज पर रिकॉर्ड 3-0 का है और अभी तक 3 टॉप कंटेंडर्स को फिनिश कर चुके हैं।

जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन संभव ही अब वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए तैयार हैं, लेकिन मौजूदा चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ उन्हें मैच तभी मिल पाएगा, जब वो इस शुक्रवार जीत दर्ज करेंगे।

उनका सामना फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे से होगा, जिन्होंने पिछले साल जुलाई में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए मार्क “टायसन” एबेलार्डो को फिनिश किया था।

“वंडर बॉय” ONE: UNBREAKABLE III में जीत दर्ज कर दूसरे बेंटमवेट कंटेंडर्स को पीछे छोड़ फर्नांडीस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के करीब पहुंच सकते हैं।



#3 भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता

210205 SG MU 1920x1080pxRajuVsMujtaba.jpg

भारत और पाकिस्तान के एथलीट्स की भिड़ंत फैंस के लिए हमेशा यादगार ही रही है और अब ये प्रतिद्वंदिता राहुल “द केरल क्रशर” राजू और अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा के मैच के साथ जारी रहने वाली है।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में दोनों देशों के फैंस अपने-अपने देश के एथलीट को चीयर कर रहे होंगे।

राजू भारत के केरल राज्य से आते हैं और Juggernaut Fight Club का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स शानदार हैं और ग्लोबल स्टेज पर अभी तक अपने 2 प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हरा चुके हैं।

दूसरी ओर, मुजतबा पाकिस्तान के क्वेटा से आते हैं। उनके पास ना केवल सबमिशन गेम है बल्कि उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स भी अच्छी हैं।

इस लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी क्योंकि दोनों एथलीट्स अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहेंगे।

#4 क्या सवाडा अपने वादे पर खरे उतर पाएंगे?

ONE Warrior Series में 2 सबमिशन जीत दर्ज करने के बाद मेन रोस्टर में आए रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने अपने ONE डेब्यू में अज़ीज़ कालिम को सबमिशन से हराकर खुद को स्ट्रॉवेट डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक साबित किया था।

सवाल पूछे जाने लगे थे कि वो टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने के खिलाफ एक हार ने उनके स्तर को काफी हद तक नीचे गिरा दिया था। मगर मियाओ ली ताओ के खिलाफ आई जीत ने उनके आत्मविश्वास को दोबारा ऊपर उठाया।

दूसरी ओर, रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन भी कडा संघर्ष किए बिना हर मानने वालों में से नहीं हैं।

कैटलन ने अपनी पिछली जीत नवंबर 2019 में गुस्तावो बलार्ट के खिलाफ दर्ज की थी और फिलीपीनो मॉय थाई चैंपियन “ड्रैगन बॉय” को भी फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

सवाडा को जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की चाह ही अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन दे रही है।

#5 आंग ला न संग के शिष्य की वापसी

Tial Thang poses with his teammates and World Champions Aung La N Sang and Martin Nguyen

टियाल “द ड्रैगन लेग” थैंग एक बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट हैं और ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग से मिली ट्रेनिंग ने जरूर उन्हें और भी बेहतर बनाया होगा।

म्यांमार के उभरते हुए स्टार Sanford MMA में अपने हमवतन एथलीट के साथ ही ट्रेनिंग करते हैं।

ONE में लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद थैंग का सामना ONE: UNBREAKABLE III में खुद से कहीं अनुभवी प्रतिद्वंदी पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि से होगा।

लुमिहि 5 बार के इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं और रीज़नल टूर्नामेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ग्लोबल स्टेज पर उन्हें जगह मिली, जहां वो एक बड़ी जीत दर्ज कर खुद को टॉप कंटेंडर्स में से एक बनाना चाहेंगे।

मैच में दोनों के पास पाने को बहुत कुछ होगा, लेकिन “द ड्रैगन लेग” को ट्रेनिंग के दौरान वर्ल्ड चैंपियन का साथ मिला है इसलिए उनकी जीत की संभावना ज्यादा होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III का बाउट कार्ड सामने आया, भारत पाकिस्तान की होगी टक्कर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35