इन 5 कारणों से आपको ONE: NEXTGEN II जरूर देखना चाहिए

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 4 768x512

ONE: NEXTGEN II के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मैचों में बहुत धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को परफॉर्म करने वाले 12 एथलीट्स में नॉकआउट आर्टिस्ट्स से लेकर सबमिशन स्पेशलिस्ट्स तक शामिल हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में क्यों आपको ONE: NEXTGEN II को जरूर देखना चाहिए।

#5 जबरदस्त मॉय थाई मुकाबले से होगी शो की शुरुआत

ONE Super Series Muay Thai fight: Han Zi Hao fights Adam Noi at ONE: FISTS OF FURY II on 5 March 2021

शो की शुरुआत ONE Super Series (OSS) के टॉप नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक हान ज़ी हाओ और विक्टर “लियो” पिंटो के मैच से होगी।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अभी तक OSS में 4 मौकों पर स्टॉपेज से जीत हासिल कर चुके हैं। एक ऐसी उपलब्धि जिसमें वो स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग किंग सैम-ए गैयानघादाओ और फेदरवेट मॉय थाई किंग पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी की बराबरी पर हैं।

उनका खतरनाक राइट हैंड क्षण भर में मैच को समाप्त कर सकता है, लेकिन पिंटो को हराना आसान नहीं होगा। उन्हें 108 मैचों का अनुभव है और अभी तक कई एलीट लेवल के एथलीट्स के साथ फाइट कर चुके हैं।

दोनों इससे पहले 2016 में थाईलैंड में आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें 5 राउंड्स के कड़े संघर्ष के बाद “लियो” विजयी रहे। हान अब ONE: NEXTGEN II में उस हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, पिंटो ONE Super Series में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहते हैं और उन्हें भरोसा है कि वो इस प्रतिद्वंदिता में 1-1 की बराबरी पर पहुंच पाएंगे।

#4 वेल्टरवेट एथलीट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचना चाहेंगे

American MMA star Tyler McGuire fights Malaysian sensation Agilan Thani at ONE: BIG BANG II in December 2020

मलेशियाई स्टार अगिलान “एलीगेटर” थानी इस शुक्रवार 86 किलोग्राम कैचवेट बाउट में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका को हराकर जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

थानी ने 2017 में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें डिविजन के टॉप स्टार्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी हैं और अब थानी साबित करने को बेताब हैं कि वो अभी भी डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक हैं।

“जापानीज़ बीस्ट” के खिलाफ “एलीगेटर” अपनी ग्रैपलिंग की मदद से बढ़त बनाना चाहेंगे, मगर इस दौरान उन्हें टेटसुका की खतरनाक स्ट्राइकिंग से भी पार पाना होगा।

टेटसुका ने अपने 9 में से 6 मैच नॉकआउट से जीते हैं और अपनी नॉकआउट पावर और थानी जैसे अनुभवी फाइटर के खिलाफ जीत से वो से वेल्टरवेट डिविजन को सावधान कर सकते हैं।



#3 दो किकबॉक्सिंग ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट्स

Jo Nattawut YK4_3453

2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री स्ट्राइकिंग वर्ल्ड का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और ऐसे 4 एथलीट्स हैं, जो ONE: NEXTGEN II में जीत दर्ज कर इस टूर्नामेंट में जगह बनाना चाहेंगे।

ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट्स में स्मोकिन’ जो नाटावट का सामना यूरिक डवट्यान और “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू की भिड़ंत दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस से होगी। अगर किसी सेमीफाइनलिस्ट को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ता है तो इन मैचों के विजेता को उनसे रिप्लेस किया जा सकता है।

नाटावट और डवट्यान की पंचिंग स्किल्स जबरदस्त हैं और दोनों को फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करना पसंद है।

दूसरे मैच में झांग का सामना रिमकुस के रूप में एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट से होगा, जो अपना ONE डेब्यू कर रहे होंगे। रिमकुस को भरोसा है कि वो झांग के अपराजित रिकॉर्ड को खत्म कर सकते हैं।

दोनों मुकाबलों में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं ग्रां प्री में जगह भी दांव पर लगी होगी इसलिए दोनों किसी भी हालत में हारना नहीं चाहेंगे।

#2 उभरते हुए MMA स्टार्स की भिड़ंत

Pictures from the Yoon Chang Min vs. Ma Jia Wen bout at ONE: FULL BLAST II

टांग काई और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन दोनों ही फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप पर पहुंचने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

दोनों का रिकॉर्ड मिलाकर ONE में 9-1 का है और दोनों इस खेल में अच्छा नाम कमा चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने ज्यादा बड़े लक्ष्य तैयार किए हैं।

उनके लिए कॉम्पिटिशन का स्तर बढ़ रहा है और इस मैच में जीत दोनों को रैंकिंग्स के टॉप 5 में जगह दिला सकती है।

टांग ने अपने पिछले मैच में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को मात दी थी और मानते हैं कि उनकी स्ट्राइकिंग यूं चांग मिन पर भारी पड़ने वाली है।

दूसरी ओर, टांग के बयान से “द बिग हार्ट” अपमानित महसूस कर रहे हैं। अब वो जीत की लय प्राप्त कर चुके हैं और दिखाना चाहते हैं कि कोई भी उन्हें कम आंकने की भूल बिल्कुल भी ना करे।

#1 धमाकेदार मॉय थाई मेन इवेंट

Scenes from the ONE: FULL BLAST II main event between Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai

मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स और रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी आमने-सामने होंगे और इस मैच के विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

डिविजन के नंबर-1 कंटेंडर सैमापेच पहले भी वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर चुके हैं। दूसरी ओर, रिट्टेवाडा का नाम मॉय थाई के खेल के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में लिया जाता है और ONE डेब्यू में बड़ी जीत उन्हें काफी फायदा दिला सकती है।

Fairtex टीम के स्टार नोंग-ओ के खिलाफ हार के बाद 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 2 नॉकआउट से आईं और अब उन्हें नोंग-ओ से रीमैच चाहिए तो अपने टॉप रैंक के स्थान को कायम रखना होगा।

वहीं रिट्टेवाडा बैंकॉक स्टेडियम सर्किट में कई टाइटल्स जीत चुके हैं और उनका रिकॉर्ड 90-25-5 का है। अब उनका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में पहचान हासिल करना और वर्ल्ड टाइटल जीतना है।

दोनों की गिनती एलीट लेवल के एथलीट्स में की जाती है और इस मुकाबले में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा। इसलिए दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: सैमापेच: रिट्टेवाडा को किसी हालत में नहीं जीतने दूंगा

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34