अगिलान थानी: ‘मुझे अपनी ठोड़ी की मजबूती के बारे में पता चलेगा’

Tyler McGuire Agilan Thani ONE BIG BANG II 1920X1280 29 768x512

अगिलान “एलीगेटर” थानी अपने अगले मैच में साबित करना चाहेंगे कि क्यों उन्हें वेल्टरवेट डिविजन के सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक माना जाना चाहिए।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर का सामना हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका से होगा और धमाकेदार अंदाज में जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

मलेशियाई एथलीट को टेटसुका की पावर का अंदाजा है और जानते हैं कि वो अपने 6 विरोधियों को फिनिश कर चुके हैं। फिर भी उन्हें भरोसा है कि वो इन दमदार शॉट्स से बचते हुए बड़ी जीत दर्ज करने वाले हैं।

हालिया इंटरव्यू में “एलीगेटर” ने अपने ट्रेनिंग कैम्प, अपने विरोधी की सबसे बड़ी ताकत, मैच को फिनिश करने के तरीके समेत कई अन्य विषयों पर बात की।

ONE Championship: आपको अपने विरोधी हिरोयुकी टेटसुका के बारे कितनी जानकारी है?

अगिलान थानी: वो आसानी से हार नहीं मानते, बहुत तगड़े हैं, उनके पंचों में ताकत है और नॉकआउट पावर जबरदस्त है। मगर मैंने उन्हें अच्छी ग्राउंड फाइटिंग करते नहीं देखा है और शायद उनका ग्रैपलिंग गेम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। फिर भी मैं उनसे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।

ONE: उनकी मुराद रामज़ानोव से पिछली भिड़ंत के बारे में क्या कहना चाहेंगे? क्या आप उनसे प्रभावित हुए हैं?

थानी: उस मैच में वो कई बार टेकडाउन हुए और काफी समय तक ग्राउंड फाइटिंग में फंसे रहे। मुझे लगता है कि इस ओर उन्हें ध्यान देना चाहिए। वो हमेशा नॉकआउट की तलाश में रहते हैं या दमदार स्ट्राइक्स की मदद से नॉकडाउन स्कोर करने की कोशिश करते हैं। वो गार्ड पोजिशन में आकर सबमिशन मूव लगाने की कोशिश नहीं करते। मैंने उन्हें ऐसा करते कभी नहीं देखा।

ONE: आपने उनकी फ़िजिक और ताकत के बारे में बात की। क्या उनकी ताकत उन्हें आपके खिलाफ बढ़त दिला सकती है?

थानी: उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। डिविजन के अधिकतर एथलीट्स मेरे जितने ताकतवर हैं। मैंने खुद से ज्यादा ताकतवर फाइटर्स की स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेला हुआ है इसलिए उनकी ताकत मेरे लिए ज्यादा परेशानी नहीं खड़ी करेगी। जो बेहतर तरीके से अपने गेम प्लान पर अमल कर पाएगा और जिसकी स्ट्राइक्स सटीक निशाने पर लैंड होंगी, जीत उसे ही मिलेगी।

यहां सब्र से काम लेना बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ आप धैर्य से काम लेना शुरू कर देते हैं। हम पहले की तरह लापरवाह होकर फाइट नहीं कर सकते क्योंकि आज के युवा फाइटर्स के पास स्पीड है और चतुराई से काम लेते हैं।

American MMA star Tyler McGuire fights Malaysian sensation Agilan Thani at ONE: BIG BANG II in December 2020

ONE: अगले मैच के लिए तैयारी कैसी चल रही है?

थानी: आज के समय में खुद को ट्रेन करना बहुत कठिन हो गया है। हालांकि मैंने खुद को स्थिति के हिसाब से ढाला है और अब मुझे Monarchy MMA को छोड़े 2 साल पूरे होने वाले हैं। मेरे हेड कोच कोनरेडो फुर्लान हैं और मैं ओस्वाल्डो की निगरानी में भी अभ्यास करता हूं, जो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं।

मैं Blueprint Martial Arts जिम में ट्रेनिंग करता हूं और कोचिंग भी देता हूं। सौभाग्य से मुझे सूबा ब्रदर्स का साथ मिल रहा है और उनमें से किआनू अभी भी मेरे साथ ट्रेनिंग करते हैं।

ONE: क्या आप बता सकते हैं कि आप किन चीज़ों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं?

थानी: हम ग्राउंड फाइटिंग पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हम अपने विरोधी को केवल टेकडाउन नहीं बल्कि ग्राउंड फाइटिंग में पोजिशन बदलते रहने का भी अभ्यास कर रहे हैं, जहां हम अपने विरोधियों को ज्यादा क्षति पहुंचा सकें। Monarchy MMA में BJJ हेड कोच ब्रूनो के साथ मैं सबमिशन गेम पर ज्यादा ध्यान देता था, लेकिन अब मैंने उसमें बदलाव किया है।

Blueprint जिम में हम स्ट्राइकिंग, दमदार शॉट्स और टेकडाउन स्कोर करने पर भी ध्यान दे रहे हैं। कोनरेडो के साथ मेरा फुटवर्क बेहतर हो रहा है। मैं काफी समय से वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब मुझे अहसास हुआ है कि मुझे शानदार फुटवर्क करते हुए बढ़त बनानी होगी। मुझे अपनी स्ट्राइक्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना है और उन्हें टेकडाउन करना है, जिससे मुझे जीतने में आसानी हो।

ONE: मलेशिया में लगे लॉकडाउन की वजह से मार्शल आर्टिस्ट्स पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। उस समय के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

थानी: मैं लॉकडाउन के समय भी ट्रेनिंग कर पा रहा था। मैं अपने घर, दोस्तों के घर जाकर भी ट्रेनिंग कर रहा था। मुझे किसी भी हालत में खुद को कमजोर नहीं पड़ने देना था क्योंकि हम रोज ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो उसका असर हमारी फिटनेस पर पड़ने लगेगा।


ONE: आपने पिछले 6 में से 4 मैच हारे हैं। इस बारे में क्या कहना चाहेंगे?

थानी: एक समय पर मैं सोचने लगा था कि, ‘अब बस, मेरा करियर खत्म हो गया है।’ मैं जानता हूं कि मैं अपने करियर की किस स्टेज पर हूं और मुझे इसे आगे बढ़ाना है। शायद मैं वो व्यक्ति हूं जिसे टॉप पर पहुंचने से पहले 1 या 2 और हार झेलनी पड़ें।

बिना हार झेले कोई टॉप पर नहीं पहुंचा है, लेकिन खबीब नर्मागोमेडोव का केस अलग है। ये मेरे लिए संघर्षपूर्ण समय है, इससे बहुत कुछ सीख रहा हूं और मैं ये भी नहीं कह रहा कि मैं अपने विरोधी को निश्चित ही हराने वाला हूं। अभी के लिए मुझे ट्रेनिंग पर ध्यान देना है और उन चीज़ों पर फोकस करना है, जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकता हूं।

ONE: आप इस फाइट के प्रति बहुत गंभीर हैं। आपके हिसाब से मैच किस पोजिशन में रहकर समाप्त होगा?

थानी: ग्राउंड कंट्रोल। मुझे लगता है कि मैं उन्हें टेकडाउन कर ग्राउंड गेम में हराने वाला हूं। अगर मेरा आत्मविश्वास यूं ही बना रहा तो मैं उन्हें सबमिशन या तकनीकी नॉकआउट से हराना चाहता हूं। मैं ग्राउंड गेम में कंट्रोल हासिल करूंगा और 3 राउंड्स तक उन्हें निरंतर क्षति पहुंचाता रहूंगा।

मुझे दूसरे पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा। इस लेवल के फाइटर्स को अलग-अलग तरीके से जीत दर्ज करना आना चाहिए। अब स्थिति पहले जैसी नहीं रही, जब कुछ लोग BJJ के बारे में जानते थे और कुछ नहीं। इसलिए मुझे हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

American Dante Schiro battles with Malaysia's Agilan Thani

ONE: टेटसुका को उनकी पंचिंग पावर के लिए जाना जाता है। क्या ये एक ऐसी चीज़ है, जिससे आप बचना चाहेंगे?

थानी: मैं (उनकी नॉकआउट पावर का) स्वागत करता हूं और उसके खिलाफ खुद को भी परखना चाहूंगा। मैं अपने करियर में केवल एक बार नॉकआउट हुआ हूं और वो हार भी मुझे तकनीकी नॉकआउट से मिली थी। इसलिए मैं उत्साहित हूं कि टेटसुका मुझे फिनिश कर पाते हैं या नहीं, कम से कम मुझे इतना जरूर पता चल जाएगा कि मेरी ठोड़ी कितनी मजबूत है।

ONE: आप इस फाइट को किस तरीके से समाप्त करना चाहते हैं?

थानी: मैं पहले राउंड में जल्द से जल्द फाइट को फिनिश करना चाहता हूं। मगर मुझे कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। मैं सर्कल के अंदर जाकर अच्छा महसूस करना चाहता हूं। मैं ऐसा फाइटर नहीं हूं जो इतना आत्मविश्वासी हो।

ये भी पढ़ें: सैमापेच को हराकर फैंस के दिलों में जगह बनाना चाहते हैं रिट्टेवाडा

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)