3 बड़े स्टार्स जो ONE Friday Fights 29 में वापसी कर धमाल मचाने वाले हैं

Seksan Or Kwanmuang Nathan Bendon ONE Friday Fights 22 53

ONE Championship एशियाई प्राइमटाइम पर एक और धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है, जहां लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स के अलावा 3 फैन फेवरेट स्टार्स भी वापसी कर रहे होंगे।

ONE Friday Fights 29 का आयोजन शुक्रवार, 18 अगस्त को होगा और कार्ड में 3 अलग-अलग खेल फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे होंगे।

बैंकॉक के आइकॉनिक स्टेडियम में लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 3 एथलीट्स के बारे में, जो कभी क्राउड को निराश घर लौटने नहीं देते।

#1 सेकसन ओर क्वानमुआंग

https://www.instagram.com/p/CrlXXoOsu4E/

सेकसन ओर “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” क्वानमुआंग ONE में अपने चारों मॉय थाई मैचों को जीत चुके हैं और इस शुक्रवार मेन इवेंट में स्पैनिश स्टार इसाक “द डेंजर” अराया का सामना करेंगे।

4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को अपने आक्रामक गेम और पीछे ना हटने की मानसिकता के लिए जाना जाता है और उन्हें ONE Friday Fights सीरीज के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक माना जाता है।

स्पष्ट रूप से कहें तो थाई स्ट्राइकर ने खुद को फैन फेवरेट फाइटर्स में से एक बना दिया है।

34 वर्षीय स्टार का हर एक मैच यादगार रहा है, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और आक्रामकता की मदद से जीता है।

#2 पोंगसिरी पीके साइन्चाई

https://www.instagram.com/p/CuY_NmQgqeS/

इवेंट में 2 बार के Lumpinee मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और ONE के अनुभवी एथलीट पोंगसिरी पीके साइन्चाई भी वापसी करेंगे, जो अपराजित ईरानी एथलीट फारिया अमीनीपोर को हराकर अपनी 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

पोंगसिरी के लिए ONE Championship करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जहां पहले 4 मैचों में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 1-3 रहा था।

मगर लुम्पिनी में वापसी के बाद 32 वर्षीय स्टार ONE Friday Fights सीरीज में शानदार लय में दिखाई दिए हैं। यहां उन्होंने 3 खतरनाक स्ट्राइकर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की हैं।

फैंस पोंगसिरी को फ्रंट-फुट पर रहने वाले निडर फाइटिंग स्टाइल के लिए पहचानते हैं इसलिए उनका हर एक मैच एक्शन से भरपूर रहता है और इस शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

#3 अगिलान थानी

https://www.instagram.com/p/B5nK3ACl-iH/

इवेंट में मलेशियाई सबमिशन स्टार अगिलान “एलीगेटर” थानी करीब एक साल बाद वापसी कर रहे होंगे, जहां उनका सामना वेल्टरवेट MMA बाउट में मागोमेदमुराद खासेव से होगा।

थानी को ONE में 18 मैचों का अनुभव प्राप्त है और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रह चुके हैं। वो एक खतरनाक फिनिशर हैं और उन्हें सबमिशन के अलावा अपने विरोधी को नॉकआउट से हराना भी आता है।

इन स्किल्स ने उन्हें ना केवल एक मनोरंजक फाइटर बनाया है बल्कि वेल्टरवेट MMA डिविजन के सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स में से एक के रूप में भी स्थान दिलाया है।

उनके फाइटिंग स्टाइल को देखते हुए फैंस का उनके अगले मैच को देखने के लिए उत्साहित रहना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19