सैमापेच को हराकर फैंस के दिलों में जगह बनाना चाहते हैं रिट्टेवाडा

Thai superstar Rittewada Petchyindee Academy

रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी मॉय थाई के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं और शुक्रवार, 12 नवंबर को अपने ONE Super Series डेब्यू में यही साबित करने की कोशिश करेंगे।

ONE: NEXTGEN II में उन्हें अपने डेब्यू मैच में #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना करना होगा और इस मैच में अच्छा प्रदर्शन उन्हें बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप एथलीट्स में शामिल कर देगा।

उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से हर कोई बॉक्सर ONE Championship जैसे वर्ल्ड-क्लास प्रोमोशन में आने का सपना देखता है।”

“मैं अपने टैलेंट और स्किल्स से सभी को प्रभावित करना चाहता हूं। ONE के सभी फाइटर्स अच्छे हैं और उन्हें हराकर दुनिया में अलग पहचान बनाना चाहता हूं।”

रिट्टेवाडा बैंकॉक सर्किट के फेमस नामों में से एक हैं, जहां उनका रिकॉर्ड 90-25-5 का है। इस सफर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें Lumpinee Stadium और WMC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स भी शामिल हैं।

थाईलैंड में चाहे उन्होंने काफी सफलता पाई हो, मगर अब वो ग्लोबल स्टेज पर अपने नाम का परचम लहराना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ONE Championship में इसलिए आया क्योंकि यहां कई अच्छे फाइटर्स हैं और मैं मॉय थाई को पूरी दुनिया में पहचान दिलाना चाहता हूं।”

“मेरे डिविजन में कई बेहतरीन एथलीट्स हैं। उनकी चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, लेकिन मैंने कड़ी ट्रेनिंग करते हुए खुद को अच्छे तरीके से तैयार किया है।”

टॉप रैंक के कंटेंडर सैमापेच बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक हैं।

वो अभी तक #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर.पिएक उथाई और #2 रैंक के कंटेंडर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को हरा चुके हैं। इसके अलावा वो नोंग-ओ को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए भी चैलेंज कर चुके हैं।

अपने विरोधी के रिकॉर्ड को देखते हुए रिट्टेवाडा जानते हैं कि ONE: NEXTGEN II में एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बना देगी।

उन्होंने कहा, “सैमापेच अभी पहले स्थान पर हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके खिलाफ मैच मिला और ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं।”

“मैं उन्हें हरा सकता हूं और इस डिविजन के सभी फाइटर्स को कड़ी टक्कर दे सकता हूं। मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और मुझे भरोसा है कि मैच का परिणाम मेरे ही पक्ष में आएगा।”



सैमापेच ने अपने पिछले 2 विरोधियों को फिनिश किया है, लेकिन रिट्टेवाडा एक अलग तरह के प्रतिद्वंदी होंगे क्योंकि उन्होंने अपने पिछले 8 में से 7 मैच नॉकआउट से जीते हैं।

अपने शानदार मोमेंटम को ध्यान में रखते हुए रिट्टेवाडा मानते हैं कि उनका स्किल सेट सैमापेच को हराने के लिए काफी साबित होगा।

रिट्टेवाडा ने कहा, “सैमापेच ताकतवर हैं और दमदार स्ट्राइक्स लगाते हैं। पंच उनके सबसे बड़े हथियार हैं, जिन्हें वो ताकत और तेजी से लगाते हैं।”

“मुझे उनकी कमजोरी को ढूंढना है, लेकिन मैंने उनके स्टाइल को ठीक से परखा है। मैं अपनी टाइमिंग, स्पीड और फुटवर्क की मदद से उन्हें हरा सकता हूं और अपनी किक्स का भी इस्तेमाल करूंगा।”

इस मुकाबले में 2 ताकतवर फाइटर्स आमने-सामने होंगे, जो ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं रिट्टेवाडा अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहते हैं। वो सैमापेच के खिलाफ यादगार जीत दर्ज कर फैंस के दिलों में खास जगह बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “ये फाइट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी और मैं सैमापेच को हराने का हर संभव प्रयास करूंगा। मैं उन्हें नॉकआउट कर फैंस के लिए इस फाइट को यादगार बनाना चाहता हूं।”

“अगर मैं उन्हें हरा पाया तो मुझे लगता है कि मैं नोंग-ओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलने का दावा कर सकता हूं।

“मैंने अलग-अलग तरह की स्ट्राइक्स के लिए खुद को तैयार किया है और दुनिया को उनसे प्रभावित करना चाहता हूं। लोग मेरे प्रदर्शन को देख चौंक उठेंगे।”

ये भी पढ़ें: सैमापेच: रिट्टेवाडा को किसी हालत में नहीं जीतने दूंगा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs