5 एथलीट्स जिन्होंने थाईलैंड आकर ONE Championship में कामयाबी का परचम लहराया

Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 17 768x512

थाईलैंड अपने गर्म मौसम और खूबसूरत समुद्री बीचों के लिए जाना जाता है। इस वजह से दुनिया भर के लोगों का बेहद आरामदायक जीवनशैली का मजा लेने के चलते यहां आना एक सामान्य सी बात है।

लेकिन हर कोई यहां के रेतीले सुमद्री किनारों पर धूप सेकने के लिए नहीं आता है। वास्तव में ONE Championship के कुछ सितारे इस देश में अपनी मार्शल आर्ट्स स्किल्स को बढ़ाने और सर्कल में दबदबे वाले एथलीट बनने के लिए आए थे।

तो आइए जानते हैं ONE के उन 5 सितारों के बारे में, जिन्होंने चीन, ब्राजील, रूस और फिलीपींस जैसे देशों को छोड़कर ‘द लैंड ऑफ स्माइल’ को अपने दूसरे घर की तरह अपनाया।

झांग पेइमियान

Zhang Peimian won his ONE Championship debut at ONE: LIGHTS OUT

तेजी से उभरते हुए किकबॉक्सिंग स्टार “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान चीन के शेनझेन में अपना घर छोड़कर महज 16 साल की उम्र में फुकेत के Tiger Muay Thai जिम में ट्रेनिंग लेने आ गए थे।

वर्तमान में केवल 18 साल की उम्र में वो संगठन के सबसे युवा फाइटर्स में से एक हैं। हालांकि, “फाइटिंग रूस्टर” की शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स ने उन्हें 15-0-1 के बेहतरीन प्रोफेशनल फाइट रिकॉर्ड को हासिल करने में मदद की है।

झांग ने इस साल की शुरुआत में ONE: LIGHTS OUT के दौरान अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को नॉकआउट कर दिया था।

अब ये युवा सनसनी अपने अपराजित रिकॉर्ड को बचाने का प्रयास रूसी विरोधी असलानबेक ज़िक्रीव के खिलाफ 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में करेंगे, जहां उन्हें सर्कल में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की उम्मीद है।

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ 

ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने अपनी शानदार यात्रा की शुरुआत ब्राजील के सिएरा से की थी। अब वो थाईलैंड में रहती हैं, जहां वो Phuket Fight Club में ट्रेनिंग और मुकाबला करती हैं।

24 साल की एथलीट 2018 में थाईलैंड आई थीं और उन्होंने जीवन के पिछले चार साल मॉय थाई को समर्पित किए हैं। इस देश में गुजारे इस समय ने उन्हें मॉय थाई में 31-5 का रिकॉर्ड हासिल करने में मदद की और दो-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ मुकाबला करने का मौका भी दिया।

स्टैम्प से रोड्रीगेज़ का सामना ONE: A NEW BREED में हुआ था। दुनिया के सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर्स में से एक से मुकाबला करने बावजूद ब्राजीलियाई एथलीट ने अपने तरीकों और हेवी हैंड्स का इस्तेमाल करते हुए स्टैम्प से ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल कर लिया था।

फिर भी रोड्रीगेज़ फाइटिंग से कुछ समय दूर रहकर अपनी प्रेंग्नेंसी पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन वो ONE 159 को करीब से देखेंगी। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले को-मेन इवेंट में एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट “JT” टॉड और नई शामिल हुईं एथलीट लारा फर्नांडीज का मुकाबला ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

Phuket Fight Club की प्रतिनिधि का मुकाबला निकट भविष्य में इस मैच की विजेता के साथ वर्ल्ड टाइटल्स को एकजुट करने के लिए होगा।

फैब्रिसियो एंड्राडे

https://www.instagram.com/p/CeRMxXVB_tB/?utm_source=ig_web_copy_link

#3 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे बैंकॉक के Marrok Force में सुपरस्टार सिस्टर्स नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक और एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

24 साल के एथलीट ने अपने पिछले चार साल थाईलैंड में बिताए हैं, जहां उन्होंने खुद को एक सफल मॉय थाई फाइटर से एक प्रमाणित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के खतरनाक एथलीट के रूप में ढाला है। ONE सर्कल में एंड्राडे का स्कोर 5-0 हैं, जिसमें से चार जीत उन्होंने नॉकआउट या सबमिशन के माध्यम से हासिल की हैं।

हाल ही में थाईलैंड में रहने वाले ब्राजीलियाई एथलीट ने पूर्व #2 रैंक के कंटेंडर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में सिर्फ 62 सेकंड में नॉकआउट करके जीत हासिल की थी। इस बेहतरीन जीत की बदौलत “वंडर बॉय” को ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अगले संभावित चैलेंजर के रूप में अपना पक्ष रखने में मदद मिली।

हालांकि, “हैंड्स ऑफ स्टोन” का सामने करने के लिए एंड्राडे के पास कुछ समय है। ऐसे में युवा फाइटर का मानना है कि ये बेल्ट उनकी पहुंच में हैं और ये इस बात का सबूत है कि थाईलैंड में रहते हुए उन्होंने कितना आत्मविश्वास जुटा लिया है।

एनातोली मालिकिन

ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का जन्म रूस के केमेरोवो में हुआ था, लेकिन दो साल पहले उन्होंने अपने गृहनगर का ठंडा मौसम छोड़कर फुकेत के खुले आसमानों के नीचे अपना बसेरा जमा लिया।

अब वो Tiger Muay Thai में ट्रेनिंग करते हैं, जहां उन्होंने अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स को पैना करते हुए दो साल बिताए हैं। इस द्वीप पर बिताए गए ट्रेनिंग सेशन का फल अब उन्हें मिल रहा हैं क्योंकि मालिकिन सर्कल में 3-0 से आगे बढ़ गए हैं, जिसमें 100 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट शामिल है।

अंतरिम टाइटल होल्डर की हालिया फाइट ONE: BAD BLOOD में किरिल ग्रिशेंको पर दूसरे राउंड की जीत के साथ हुई थी, जो सर्कल के अंदर “स्लेदकी” के लिए अब तक की सबसे लंबी फाइट थी। बेलारूसी एथलीट पर स्विंगिंग हुक लगाकर मालिकिन ने खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

34 वर्षीय एथलीट का अगला लक्ष्य ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर के साथ बेल्ट को यूनिफाई करना है। ये एक ऐसी चुनौती है, जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा

फिलीपींस में जन्मीं #3 रैंक की एटमवेट कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा एक अन्य प्रतियोगी हैं, जिन्होंने थाईलैंड को अपना नया घर बनाया है। एंड्राडे की तरह वो भी Marrok Force में ट्रेनिंग करती हैं, जहां उनके पास अभ्यास करने के लिए बेहतरीन स्तर के बहुत सारे मार्शल आर्टिस्ट हैं।

हालांकि, कई लोग थाईलैंड को मॉय थाई ट्रेनिंग के साथ जोड़ते हैं, लेकिन जो बात साफ है वो ये कि यहां शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी दी जाती है। “लायकन क्वीन” के 8-2 के MMA रिकॉर्ड से ये बात साफ है, जिसे वो तीन साल पहले दक्षिण पूर्व एशियाई देश में जाने के बाद से मजबूत करना जारी रखे हुए है।

ONE: A NEW BREED में 25 वर्षीय ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु ब्लू बेल्ट ने एटमवेट रैंकिंग्स में अपना पिछला #1 स्थान बरकरार रखते हुए पहले राउंड के बीच में वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को ‘की लॉक’ से हराया था।

तब से ज़ाम्बोआंगा को #2 रैंक वाली एथलीट “हैमज़ैंग” हैम सिओ ही से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा है। हाल ही में वो रैंकिंग्स में नीचे गई हैं, लेकिन फिलीपींस की एथलीट ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के साथ संभावित मुकाबले से हमेशा एक जीत दूर रही हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)