अर्जन भुल्लर पर फिर से एनातोली मालिकिन ने निशाना साधा – ‘वो असली चैंपियन नहीं हैं’

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko BAD BLOOD 1920X1280 69 768x512

ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन दोनों खिताबों को एक करने के लिए मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से यूनिफिकेशन बाउट में मुकाबला करने को बेताब हैं।

ये दोनों स्टार्स पिछले कुछ समय से जुबानी जंग में शामिल हैं, जबकि इस जबरदस्त हेवीवेट फाइट की आधिकारिक घोषणा अभी की जानी बाकी है। ऐसे में दोनों एथलीट एक-दूसरे पर शब्दों के माध्यम से हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

इनमें मालिकिन बढ़-चढकर शब्दों के बाण चला रहे हैं और उनको लगता है कि भुल्लर इस मुकाबले से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि “सिंह” के नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने, “स्लेदकी” को कायर कहने और दोनों बेल्ट्स को एक करने की अपनी इच्छा जाहिर करने के बावजूद अब भी जुबानी जंग जारी है।

रूसी स्टार ने ONE Championship को बताया:

“भुल्लर किसी बेबी चिकन की तरह बेल्ट पर चिपके हुए हैं, जो कि मेरी होनी चहिए। वो एक असली चैंपियन नहीं हैं। वो तगड़े प्रतिद्वंदियों से भागते व छुपते हैं और कमजोर विरोधियों को चुनने की कोशिश करते हैं।

“मैं रूसी फ्रीस्टाइल रेसलिंग चैंपियन हूं। इस वजह से वो मुझसे चालाकी नहीं कर पाएंगे। उनकी स्ट्राइकिंग बहुत ही कमजोर है। ऐसा लगता है कि वो मच्छर मारने की कोशिश कर रहे हैं। मैं जब फिनिश करूंगा तो उसके बाद लोग उन्हें भूल जाएंगे।”

https://www.instagram.com/p/CeD43E8PIgd/

पिछले साल ONE Championship में आने के बाद मालिकिन तेजी से प्रमुख एथलीट के तौर पर उभरे हैं।

34 साल के अपराजित एथलीट ने सर्कल में हुए अपने तीनों मुकाबलों में दबदबा बनाए रखा और अलेक्सांद्रे मशाडो, अमीर अलीअकबरी व किरिल ग्रिशेंको को फिनिश करने के बाद अंतरिम हेवीवेट बेल्ट पर कब्जा जमा लिया था।

वहीं, दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल होने के बाद से भुल्लर दो बार मुकाबले में उतर चुके हैं।

उन्होंने मॉरो सेरिली पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी। फिर काफी समय से हेवीवेट किंग बने रहने वाले ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को नॉकआउट करने के बाद वर्ल्ड टाइटल हासिल कर लिया था।

अगर मालिकिन की बात की जाए तो वो वेरा के खिलाफ “सिंह” के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं हैं और उनका मानना है कि फिलीपीनो-अमेरिकी दिग्गज अपने करियर के अंतिम चरण पर थे, जब उन्होंने खिताब हारा था।

“स्लेदकी” ने कहा:

“ऐसे लैजेंड के लिए मेरे मन में कोई असम्मान का भाव नहीं है। वेरा एक महान चैंपियन थे और काफी समय तक वो खिताब पर कब्जा किए रहे, लेकिन मुझे लगता है कि वो काफी थक चुके थे और मानसिक रूप से हार चुके थे।”

आगे की बात करें तो मालिकिन अपना हिसाब-किताब भुल्लर से बराबर करना चाहते हैं और इसका वो लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।

उनकी योजना कनाडाई-भारतीय एथलीट का मुंह अच्छी तरह से बंद करने और निर्विवाद रूप से हेवीवेट किंग बनकर हर तरह के संदेह को समाप्त करने की है।

रूसी एथलीट ने बताया:

“लोगों में अपनी समस्या को दूसरों पर थोपने की आदत होती है। ऐसे में मुकाबला होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं ज्यादा तेज, मजबूत, बेहतर पंच और गजब का स्टैमिना रखने वाला एथलीट हूं। अगर वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का साहस जुटा पाते होते तो ऐसा हो चुका होता और फिर आप सब ये देख पाते कि वो कैनवास पर किस तरह से गिरे होते।”

https://www.instagram.com/p/Cef6LX0jd4g/

हेवीवेट प्रतिद्वंदियों को लेकर किसी खास तरह का खतरा नहीं देख रहे एनातोली मालिकिन

ONE Championship ने पिछले साल अपने हेवीवेट MMA डिविजन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसके चलते दूसरे एथलीट्स के साथ संगठन ने ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु दिग्गज मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा, आंद्रे “डेको” गल्वाओ और पूर्व NCAA डिविजन 1 ऑल-अमेरिकन रेसलर ओडी “द विटनेस” डेलेनी को साइन किया है।

इस तरह के टैलेंट होने और “बुशेशा” व डेलेनी के MMA में अपराजित रहने के बावजूद ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन को लगता है कि वो अपनी खुद की लीग में शामिल हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे खुशी है कि ONE के मैनेजमेंट ने ये काम किया। ये सच है कि इन एथलीट्स के पास गजब की ग्रैपलिंग स्किल्स, अच्छी स्ट्राइकिंग है, लेकिन इनमें से कोई भी मेरे स्तर का नहीं है।

“मेरी स्किल्स एकदम अलग ही स्तर की हैं और इससे मेरे कहने का मतलब है कि पूरी तरह से अलग स्तर पर हैं। मैं उन्हें काबिल प्रतिद्वंदियों के तौर पर नहीं देखता हूं। वो मेरे खिलाफ दो राउंड भी नहीं टिक पाएंगे।”

https://www.instagram.com/p/CeGLsbYjWhr/

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)