चोट से उबरने के बाद अपने देश में मुकाबले का हिस्सा बनना चाहते हैं ली काई वेन

Li Kai Wen prepares for battle at ONE: MASTERS OF FATE in Manila, Philippines

“द अंडरडॉग” ली काई वेन भले ही 16 महीने के लिए एक्शन से दूर रहे लेकिन उन्होंने पिछले महीने फिलीपींस के मनीला में ONE: MASTERS OF FATE के बेंटमवेट डिविजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Chinese supernova Li Kai Wen 🇨🇳 makes a statement in his return to action, toppling "The Great King" Paul Lumihi with a first-round 💥 KNOCKOUT 💥

Chinese supernova Li Kai Wen 🇨🇳 makes a statement in his return to action, toppling "The Great King" Paul Lumihi with a first-round 💥 KNOCKOUT 💥📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

पूर्व फेदरवेट कंटेंडर ने वेट क्लास में बदलाव किया और इंडोनेशिया के पॉल लुमिहि “द ग्रेट किंग” को जोरदार अंदाज में नॉकआउट किया। ऐसा करके उन्होंने साबित कर दिया कि वजन में गिरावट करना उनकी नॉकआउट शक्ति को कम नहीं कर पाया है।

भले ही उन्होंने जीत हासिल की, पर चीनी स्टार का मानना है कि वो अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं दे पा रहे थे। वास्तव में उन्होंने नए डिविजन को अपनी शारीरिकता का परखने के एक अवसर के रूप में देखा।

24 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मैंने अपने घुटने की सर्जरी के एक साल बाद वापसी की और ये मेरे लिए लय में आने वाला एक मुकाबला था। कई सवालों के जवाब देने की जरूरत थी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ये था कि मेरे घुटने कितने सही हो गए हैं?”

“मुकाबले की तैयारी के लिए कोचों ने मेरी क्षमता का सिर्फ 60 प्रतिशत ही मुझ पर काम किया। उम्मीद थी कि मैं जो भी करूंगा, उसका 60 प्रतिशत फिर से हासिल कर लूंगा। रणनीति धैर्य से काम लेने और मुकाबले के साथ खुद को उसके अनुकूल बनाने की थी।”



मॉल ऑफ एशिया एरिना के अंदर मुकाबला देखने वाले प्रशंसकों को 159 सेकेंड का उत्तेजित करने वाला मैच संभवत: धैर्यपूर्ण ना लगा हो लेकिन ली काई स्टोपेज से मिली जीत से पहले अपनी स्किल्स को सही से टेस्ट कर पाए।

पहले दौर का नॉकआउट अंतिम परिणाम था, जो वो चाहते थे लेकिन Tianjin Top Team प्रोडक्ट ये जानते थे कि उनके पास अभी और भी बहुत कुछ है।

ली काई मानते हैं, “मैं स्टैमिना और शक्ति के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं था।”

“मैंने खुद को हल्का और तेज महसूस किया लेकिन अब भी मुझे स्ट्रेंथ डिपार्टमेंट में और अधिक काम करना है। हालांकि, पहले दौर में नॉकआउट हासिल करना हमेशा अच्छा होता है। इस मुकाबले ने निश्चित रूप से मुझे घुटने की समस्या से उबरने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है।”

China's Li Kai Wen excited for make his return following knee surgery

चार बाउट की जीत की स्ट्रीक के साथ बढ़ना और इस भरोसे से चलना कि “द अंडरडॉग” वापसी करने में सफल रहे हैं, अब वो आगे बढ़ना चाहते हैं और बेंटमवेट डिविजन में एक मजबूत छाप छोड़ना चाहते हैं।

ये भार वर्ग टैलेंटेड एथलीट्स से भरा हुआ है और यहां कई दावेदार हैं, जो ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

ली अपने समय के ठहराव से खुश हैं। आने वाले वर्ष में वो इस बात की परवाह किए बगैर चैंपियनशिप की तरफ अपने कदम बढ़ा सकते हैं कि उनके सामने कौन खड़ा है।

वो कहते हैं, “मैं किसी भी टॉप कंटेंडर से मुकाबला करने के लिए तैयार हूं। हालांकि कई प्रशंसक जॉन लिनेकर “हैंड्स ऑफ़ स्टोन” और मेरे बीच मुकाबला देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “ये एक बड़ा मुकाबला होगा लेकिन लगता है कि मुझे खुद को तैयार करने के लिए और समय चाहिए। जैसा कि मैंने अभी कहा कि मैं आखिरी लड़ाई में केवल 60 प्रतिशत ही अपना दम दिखा पा रहा था। अगर मुझसे मुकाबले की पेशकश की जाती है तो भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

“अभी मैं रैंक बनाने और अपनी उपस्थिति इस नए वजन वर्ग में महसूस करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।”

Chinese star Li Kai Wen throws some knees in his bantamweight debut

चीनी एथलीट मौकों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि चोट की वजह से लंबे समय तक दूर रहने वाले ली ने अपने लक्ष्यों में पाने में नए तरह की अप्रोच अपनाने पर विचार किया है।

ली अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेने की योजना बना रहे हैं। वो इनको 2020 में अभ्यास में लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “पिछले साल मैं जिस अनुभव से गुजरा था, वो अच्छा नहीं था लेकिन मेरा मानना है कि इसने मुझे एक बेहतर इनसान बनाया है।”

“इसने मुझे उन गुणों को लागू करने के लिए मजबूर किया, जो मुझे तब सिखाया गया था, जब मैं एक बच्चा था जैसे धैर्य, संकल्प और दृढ़ता।”

Li Kai Wen at ONE: MASTES OF FATE

नए दृष्टिकोण के बावजूद “द अंडरडॉग” सर्कल में अपनी वापसी करने के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना चाहते हैं।

वो आने वाले सालों में सक्रिय रहना चाहते हैं। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को बनाए रखना चाहते हैं।

वो कहते हैं, “मैं चीन में मुकाबला करना चाहता हूं। मैं तकरीबन चार वर्षों से चीन में नहीं लड़ा। उसके बाद 2020 में दो बार फिर लड़ना चाहूंगा।”

“मैं अपने अगले कुछ मुकाबलों के लिए बेंटमवेट में रहना चाहूंगा। हालांकि, ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन और मुझे कुछ पुराना हिसाब चुकता करना है।”

ये भी पढ़ें: साल 2019 में ONE Super Series के टॉप-10 मुकाबले

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4