ONE: ONLY THE BRAVE से पहले किकबॉक्सिंग ग्रां प्री के स्टार्स ने अपनी राय दी

Sitthichai Tayfun Ozcan 1920X1280 ONE First Strike 44.jpg 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच ONE: ONLY THE BRAVE को हेडलाइन करेंगे और दोनों मैचों में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद है।

महान स्ट्राइकर और #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग का सामना मेन इवेंट में डेविट कीरिया से होगा। वहीं को-मेन इवेंट में #4 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव की भिड़ंत थाई स्टार स्मोकिन जो नाटावट से होगी।

सिटीचाई और कीरिया तीसरी बार आमने-सामने आने को तैयार हैं। वहीं अलाज़ोव का सामना मरात ग्रिगोरियन से होने वाला था, लेकिन अर्मेनियाई एथलीट को COVID-19 के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

आखिरी समय पर हुए बदलाव ने इस टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है और अपने मैचों से पूर्व चारों सेमीफाइनलिस्ट्स ने अपनी-अपनी राय सामने रखी है।

कीरिया के खिलाफ तीसरी बाउट के लिए तैयार हैं सिटीचाई

सिटीचाई, कीरिया के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-0 से आगे चल रहे हैं, लेकिन वो जॉर्जियाई स्टार को कम नहीं आंकना चाहते।

थाई एथलीट ने कहा, “उन्होंने खुद में बहुत सुधार किया है, पंचों की ताकत बढ़ी है और एक एथलीट के तौर पर भी बेहतर बन गए हैं। वो बहुत खतरनाक विरोधी हैं।”

“उनका पिछला मैच शानदार रहा। मेरा एनरिको केह्ल के साथ मैच करीबी रहा, लेकिन जब डेविट ने केह्ल को नॉकआउट किया तो मैं चौंक उठा।

“उनके लेफ्ट और राइट हैंड्स उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके पंचों और स्ट्राइक्स में गज़ब की ताकत होती है और उनके पंच क्षण भर में मैच को फिनिश कर सकते हैं।”

मगर “किलर किड” को अपनी स्किल्स पर भी पूरा भरोसा है।

8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने करियर में हर तरह की चुनौती का सामना किया है। वहीं इस क्वार्टरफाइनल राउंड में #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान के खिलाफ करीबी जीत के बाद अब उन्हें एक बेहतर जीत की उम्मीद होगी।

30 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछली फाइट के बाद मुझमें काफी सुधार आया है।”

“ट्रेनिंग कैम्प में मैंने खुद को एक्टिव रखा है और इस टूर्नामेंट में आने से पहले मेरा टारगेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का था। इसलिए फिलहाल मेरा ध्यान इस फाइट और ग्रां प्री को जीतने पर है।”

सिटीचाई की नजरें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर हैं, जो अभी सुपरबोन के पास है। मगर उससे पहले उन्हें कीरिया की कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना मेरा लिए सम्मान का विषय है। मैं इसे अपने करियर के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक मानता हूं। इसलिए सुपरबोन को चैलेंज करने के लिए मुझे ग्रां प्री को जीतना ही होगा।”

“डेविट एक बेहतरीन फाइटर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। ये अच्छा मैच होगा और मैं उन्हें तीसरी बार जरूर हराऊंगा।”

कीरिया के पास पुराने प्रतिद्वंदी से बदला लेने का मौका

कीरिया खुश हैं कि “किलर किड” ने उनकी स्किल्स की तारीफ की है।

क्वार्टरफाइनल में जर्मन स्टार एनरिको केह्ल पर नॉकआउट जीत के बाद जॉर्जियाई स्ट्राइकर इस शुक्रवार एक बार फिर अपनी स्किल्स से फैंस को प्रभावित करना चाहेंगे।

कीरिया ने कहा, “ये सच है कि मैंने बहुत मेहनत और सुधार भी किया है। सिटीचाई की तारीफ के लिए धन्यवाद।”

“मुझे आज तक नॉकआउट से एकमात्र हार सिटीचाई के खिलाफ मिली। इसी कारण मुझे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।

“मैं सिटीचाई और अपने सभी विरोधियों का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे किसी भी हालत में जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि ये जीत मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

कीरिया अपने गेम प्लान के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने इस मैच को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फाइट्स में से एक जरूर बताया।

दुनिया के सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिटीचाई पर जीत 33 वर्षीय एथलीट को बहुत फायदा पहुंचा सकती है इसलिए इस शुक्रवार वो जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

कीरिया ने कहा, “मैं अपने फाइट प्लान के बारे में ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन मैं जानता हूं कि मैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा क्यों बना हूं और इस फाइट से मुझे क्या मिल सकता है। मेरा सबसे बड़ा सपना मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।”

“पिछले मैच के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। अगर मैंने बिना किसी दबाव के अपना पूरा ध्यान केवल फाइट पर लगाया तो मुझे जीत जरूर मिलेगी।

“मुझे कुछ नई और चौंकाने वाली चीज़ करनी होगी। मैं सर्कल में ये दिखाना चाहता हूं कि मैं सबसे बेस्ट फाइटर्स में से एक हूं।”



नाटावट फैंस का भरपूर मनोरंजन करने को बेताब

पिछले साल ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान पर पहले राउंड में नॉकआउट जीत के बाद नाटावट टूर्नामेंट के मेन ब्रैकेट में एंट्री का इंतज़ार कर रहे थे।

आखिरी समय पर बेलारूसी स्टार अलाज़ोव के खिलाफ मैच मिलने से उन्हें कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है।

नाटावट ने कहा, “हर एक फाइटर अलग होता है और अगर आखिरी समय पर प्रतिद्वंदी में बदलाव होता है तो आपको उसके लिए तैयार रहना होता है।”

“मुझे इस तरह आखिरी समय पर हुए बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा ध्यान केवल सर्कल में जाकर अपना बेस्ट देना है और फैंस का मनोरंजन करना मेरी पहली प्राथमिकता है।”

32 वर्षीय स्ट्राइकर एक अन्य ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस से भिड़ने वाले थे, लेकिन ग्रिगोरियन के बाहर होने से नाटावट को सेमीफाइनल में जगह मिली।

फाइट में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा, लेकिन नाटावट नहीं मानते कि इस बदलाव से उन्हें या अलाज़ोव को ज्यादा फर्क पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने कौन है क्योंकि मेरा फाइटिंग स्टाइल हमेशा एक जैसा रहता है। शुरू से लेकर अंत तक मैं केवल फाइट करने पर ध्यान देता हूं।”

“लोग कह सकते हैं कि वो मेरे स्टाइल के बारे में जानते हैं। वो भी इसी तरह से फाइट करते हैं। मैं हमेशा खुद को अच्छे से तैयार करता हूं और सर्कल में जाकर फाइट को इंजॉय करने की कोशिश करता हूं।”

Thai Top Team के एथलीट भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देते और मानते हैं कि ग्रां प्री जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। फिलहाल के लिए उनका ध्यान केवल शानदार प्रदर्शन कर सिंगापुर के फैंस का मनोरंजन करना है।

नाटावट ने कहा, “टूर्नामेंट जीतने से मुझे बहुत खुशी होगी और इससे ये भी पता चल सकेगा कि मैं एक फाइटर के तौर पर कितना सफल रहा हूं। मैंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत कड़ा संघर्ष किया है।”

“मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि ये मैच धमाकेदार रहने वाला है।”

अलाज़ोव को प्रतिद्वंदी बदलने से नहीं पड़ा है कोई फर्क

स्ट्राइकिंग पावरहाउस अलाज़ोव ने सैमी “AK47” सना को केवल 39 सेकंड में नॉकआउट कर ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जहां उनका सामना ग्रिगोरियन से होने वाला था।

मगर उसके बाद उन्हें नाटावट के रूप में नया प्रतिद्वंदी मिला। हालांकि उन्हें अपने प्लान में थोड़े बदलाव करने पड़े हैं, लेकिन नई चुनौती के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं।

अलाज़ोव ने कहा, “मैंने कैम्प में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ फाइट के लिए तैयारी की, लेकिन अब मुझे जो नाटावट के रूप में नए प्रतिद्वंदी मिले हैं। नाटावट अच्छे फाइटर हैं और मैं पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरने वाला हूं।”

“एक तरफ मरात फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करना पसंद करते हैं और बॉक्सिंग ज्यादा करते हैं। नाटावट एक थाई फाइटर हैं और लॉन्ग-रेंज अटैक्स पर अधिक ध्यान देते हैं। पंच और किक्स लगाते हैं और मुझे उनके खिलाफ तैयारी करने के लिए केवल एक हफ्ता मिला। मैंने अपने स्टाइल में बदलाव किए हैं, लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।

अन्य सेमीफाइनलिस्ट्स की तरह “चिंगा” भी सिल्वर बेल्ट को जीतकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें खुद को एक नई स्थिति में ढालना पड़ा है और प्रतिद्वंदी बदल जाने से भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

उन्होंने कहा, “मेरा सामना दुनिया के बेस्ट फाइटर्स से हो रहा है। जब आप बेस्ट एथलीट्स का सामना कर रहे हो तो आपकी गिनती भी टॉप लेवल के एथलीट्स में की जाने लगती है।”

“मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह तैयार हूं, जीत हासिल करना मेरा लक्ष्य है। मुझे नॉकआउट से जीत मिलेगी या नहीं, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरा ध्यान अभी केवल नाटावट पर है।”

ये भी पढ़ें: ग्रां प्री के अंडरडॉग डेविट कीरिया के बारे में 4 रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19